संभल में मस्जिद के सर्वे का विरोध, पथराव में 3 युवकों की मौत
Sourabh Bhatnagar | Nov 24, 2024, 11:36 IST
thesootr
संभल में रविवार को डीएम और एसपी के नेतृत्व में एक टीम जामा मस्जिद का सर्वे करने पहुंची थी। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इसका विरोध किया।
उत्तर प्रदेश के संभल में रविवार को डीएम और एसपी के नेतृत्व में एक टीम जामा मस्जिद का सर्वे करने पहुंची। जैसे ही यह खबर फैली, मुस्लिम समुदाय के लोग आक्रोशित हो गए। उनका कहना था कि छुट्टी के दिन इतनी सुबह सर्वे क्यों किया जा रहा है। हिंसा के दौरान भगदड़, पथराव और आगजनी की घटनाएं हुईं। इस दौरान कई लोगों के घायल होने की खबर है। जानाकरी के अनुसार, संभल में स्थिति अभी भी तनावपूर्ण है, और क्षेत्र में भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है।
मौके पर मौजूद पुलिसबल ने भीड़ को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस छोड़ी। हवाई फायर भी किया गया। काफी देर तक हालात तनावपूर्ण रहे। अधिकारियों के अनुसार पथराव होने पर पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। पुलिस फोर्स ने उग्र लोगों को दौड़ाया। इस बीच वाहनों में भी आग लगा दी गई। आसपास के जिलों से फोर्स बुलाई गई। फायरिंग और पथराव में 3 युवकों की मौत हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी संभल के हालात पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने डीजीपी प्रशांत कुमार से जानकारी ली और उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
![उग्र भीड़ ने सड़क पर खड़े कई वाहनों को फूंक दिया। इसमें ज्यादातर सरकारी वाहन थे।]()
कुछ ही देर में करीब एक हजार से अधिक लोग जामा मस्जिद के बाहर जमा हो गए। भीड़ ने मस्जिद के अंदर जाने का विरोध किया। पुलिस ने स्थिति संभालने का प्रयास किया, लेकिन कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया, जिससे भगदड़ मच गई।
संभल के एसपी कृष्ण कुमार ने हालात पर काबू पाने के लिए खुद गन उठाई और उग्र भीड़ को खदेड़ दिया। जामा मस्जिद के आसपास करीब 200 मीटर के दायरे में हिंसा की घटनाएं हुईं। जगह-जगह पथराव इतना हुआ कि गलियां पत्थरों से भर गईं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पथराव में डिप्टी कलेक्टर रमेश बाबू घायल हो गए, उनके पैर में चोट आई। इसके अलावा, कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।
पथराव के बाद पुलिस को पीछे हटना पड़ा। तुरंत अतिरिक्त फोर्स बुलाई गई। हालात काबू करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे। इसके बावजूद भीड़ से पथराव जारी रहा।
यह सर्वे कोर्ट के आदेश पर किया जा रहा था। 19 नवंबर को हिंदू पक्ष द्वारा दाखिल याचिका में शाही जामा मस्जिद को श्री हरिहर मंदिर बताया गया था। कोर्ट ने मस्जिद का सर्वे कराकर 26 नवंबर तक रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए थे।
टीम में डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया, एसपी कृष्ण बिश्नोई, हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन और सरकारी वकील प्रिंस शर्मा शामिल थे। सुरक्षा के लिए पहले से पीएसी और आरआरएफ की तैनाती की गई थी।
कोर्ट के आदेश के चार घंटे बाद 19 नवंबर को प्रशासन ने पहली बार मस्जिद का सर्वे किया था। इसके बाद रविवार को फिर से सर्वे की कार्रवाई की गई। हिंदू पक्ष का दावा है कि 1529 में बाबर के शासनकाल में इस मंदिर को मस्जिद में परिवर्तित किया गया था।
संभल के डीएम राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि सर्वेक्षण टीम का कार्य पूरा हो चुका है और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है। उन्होंने कहा, स्थिति अब नियंत्रण में है। शरारती तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
फायरिंग और पथराव में 3 युवकों की मौत
संभल मस्जिद बवाल में मुरादाबाद के कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने तीन लोगों की मौत की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि 15 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया जिसमें 2 महिलाएं भी शामिल।#SambhalJamaMasjid #Sambhal #UttarPradesh #UPPolice #news #TheSootr | @ias_aunjaneya @Uppolice @dgpup… pic.twitter.com/d8UksSOWEv
— TheSootr (@TheSootr) November 24, 2024
उग्र भीड़ ने सड़क पर खड़े कई वाहनों को फूंक दिया। इसमें ज्यादातर सरकारी वाहन थे।
पुलिस पर हुआ पथराव
एसपी ने गन उठाकर भीड़ को खदेड़ा
संभल, यूपी: शाही जामा मस्जिद का सर्वेक्षण करने गई टीम का विरोध कर पुलिस पर पथराव और आगजनी करने वाले उपद्रवियों से निपटने के लिए संभल के एसपी कृष्ण कुमार ने उठाई बंदूक#SambhalJamaMasjid #UttarPradesh #News #ViralVideo #TheSootr @sambhalpolice @Uppolice pic.twitter.com/4ElAFdTAAh
— TheSootr (@TheSootr) November 24, 2024
डिप्टी कलेक्टर और पुलिसकर्मी घायल
stone pelting sambhal
पुलिस ने किया लाठीचार्ज
Uttar Pradesh : संभल में शाही जामा मस्जिद के सर्वे का विरोध, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर जमकर किया पथराव
➡पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई।#UttarPradesh #SambhalJamaMasjid #Sambhal #Muslims #UPPolice #Police #News #TheSootr @Uppolice… pic.twitter.com/Q0Nh39fYkG
— TheSootr (@TheSootr) November 24, 2024
कोर्ट ने एक हफ्ते में सर्वे रिपोर्ट मांगी थी
सर्वे टीम में थे वरिष्ठ अधिकारी और वकील
19 नवंबर को भी हुआ था सर्वे
सख्त कार्रवाई होगी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari