वंदे भारत के खाने में मिला कीड़ा तो मच गया हड़कंप, IRCTC ने ठोका 10 लाख रुपए का जुर्माना

Sandeep Kumar | Apr 07, 2026, 19:25 IST
Share
vande bharat express
vande bharat express

अहमदाबाद से मुंबई जा रही वंदे भारत ट्रेन में यात्रियों ने खाने में कीड़े मिलने की शिकायत की। इसके बाद IRCTC ने मामले पर कार्रवाई करते हुए वेंडर कंपनी पर 10 लाख का जुर्माना लगाया और कॉन्ट्रैक्ट खत्म किया।

News in Short

  • अहमदाबाद से मुंबई जा रही वंदे भारत ट्रेन में यात्रियों ने खाने में कीड़े पाए।
  • यात्रियों ने इस घटना की फोटो लेकर रेलवे हेल्पलाइन पर शिकायत की।
  • IRCTC ने वेंडर कंपनी M/S ब्रंदावन फूड प्रोडक्ट्स पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।
  • किचन को सील कर दिया गया और पेस्ट कंट्रोल की प्रक्रिया शुरू की गई।
  • रेलवे ने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए निगरानी बढ़ाने का आश्वासन दिया।

News in Detail

अहमदाबाद से मुंबई जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस के खाने में कीड़े मिलने का मामला सामने आया है। यात्रियों ने इस पर शिकायत की। इसके बाद IRCTC ने कार्रवाई की। वेंडर कंपनी पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

वंदे भारत ट्रेन के खाने में कीड़े

अहमदाबाद से मुंबई जा रही वंदे भारत ट्रेन के एक कोच में यात्रियों ने खाने में कीड़े पाए। इसके बाद यात्रियों ने इस घटना की फोटो खींचकर रेलवे हेल्पलाइन पर शिकायत की। यह मामला सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। यात्रियों ने बताया कि इस तरह की घटना दो बार हुई, और इसके बाद कई यात्रियों ने खाना छोड़ दिया।

IRCTC की कार्रवाई

यात्रियों की शिकायत के बाद IRCTC ने तुरंत कार्रवाई की। वेंडर कंपनी M/S बृंदावन फूड प्रोडक्ट्स (RK ग्रुप) पर 10 लाख का जुर्माना लगाया। कंपनी का कॉन्ट्रैक्ट भी समाप्त कर दिया गया और नोटिस जारी किया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार जिस किचन से खाना आया था, उसे सील कर दिया गया। पेस्ट कंट्रोल प्रक्रिया भी शुरू की गई।

किचन सील और डीप क्लीनिंग

IRCTC ने बताया कि जिस किचन से खाना बना था, उसे डीप क्लीनिंग और पेस्ट कंट्रोल के लिए सील कर दिया गया। रेलवे प्रशासन ने यह भी कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है।

रेलवे प्रशासन ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा में कोई समझौता नहीं होगा। साफ-सफाई के मामले में पूरी सतर्कता बरती जाएगी। इस घटना से वंदे भारत ट्रेन पर सवाल उठे हैं। यात्रियों का भरोसा कम होने का डर है। रेलवे ने कहा कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पूरी निगरानी रखी जाएगी।

भोपाल के सरकारी हॉस्टल के खाने में कीड़े और पत्थरबाजी, उमंग सिंघार की CM से मांग

ग्वालियर में 36 पुलिस जवान ट्रेनिंग से बाहर, AI से खाने में कीड़े की बनाई थी तस्वीर

सरकारी हॉस्टल के खाने में मिला कनखजूरा, कीड़े वाला भोजन खाने से 3 स्टूडेंट बीमार

सबरीमाला से मस्जिद तक: सुप्रीम कोर्ट में 50 से ज्यादा याचिकाओं पर चल रही है सुनवाई... जानें आज क्या हुआ

Tags:
  • वंदे भारत ट्रेन
  • वंदे भारत एक्सप्रेस
  • IRCTC
  • मुंबई
  • अहमदाबाद
  • रेलवे प्रशासन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई