क्या सेंट्रल विस्टा वाले नए घर में चुपचाप शिफ्ट हुए उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़?

CHAKRESH | Updated:
Share
dhangarh
dhangarh

एक मीडिया हाउस की रिपोर्ट के मुताबिक उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 14 फरवरी को बसंत पंचमी के मौके पर नए घर में पूजा करवाई थी। फिर 4 अप्रैल को उप राष्ट्रपति चुपचाप नए घर...

सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट (Central Vista Project) के तहत प्रधानमंत्री के साथ ही उप राष्ट्रपति के लिए भी नया घर बनाया गया है। चर्चा है कि उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) परिवार के साथ नए घर में गुपचुप तरीके से शिफ्ट भी हो गए हैं। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, नए घर पर लगभग 200 करोड़ खर्चा हुए हैं।

अखबार ने किया दावा


इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक उप राष्ट्रपति धनखड़ ने 14 फरवरी को बसंत पंचमी के मौके पर नए घर में पूजा करवाई थी। फिर 4 अप्रैल को उप राष्ट्रपति चुपचाप नए घर में चले गए हैं। हालांकि इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। यहां तक कि राज्यसभा की वेबसाइट पर भी उप राष्ट्रपति का एड्रेस पुराना ही दिख रहा है। नया घर या 'वी-पी एन्क्लेव' नॉर्थ ब्लॉक और राष्ट्रपति भवन के पास 15 एकड़ की जमीन पर बना है। परिसर में उप राष्ट्रपति का घर और एक अलग सचिवालय भवन शामिल है, जिसमें उनका ऑफिस और एक कॉन्फेरेंस रूम है। इसके अलावा एक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और स्विमिंग पूल भी बनाया गया है, जिसे बाद में प्रोजेक्ट में जोड़ा गया।

centrel vista
centrel vista


ग्राफ में दिया गया डेटा अपडेट हो सकता है

200 करोड़ का प्रोजेक्ट हुआ 300 करोड़ का


रिपोर्ट के अनुसार नवंबर 2021 में केंद्रीय लोक निर्माण विभाग ने कॉम्प्लेक्स के निर्माण का ठेका 206.49 करोड़ में झारखंड की कमलादित्य कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड को दिया था। सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि प्रोजेक्ट की लागत बढ़कर करीब 300 करोड़ हो गई है। इस मामले में जब आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय और CPWD से परियोजना की अंतिम लागत पर जवाब मांगा गया तो कोई जवाब नहीं मिला।


सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट की विस्तृत जानकारी इस साइट पर ली जा सकती है


https://centralvista.gov.in/evolution-central-vista.php









Tags:
  • जगदीप धनखड़
  • सेंट्रल विस्टा
AICC ने राष्ट्रीय सचिवों की नई सूची जारी की: एमपी-राजस्थान में 4-4 और छत्तीसगढ़ में 2 नेताओं को मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

By Sumit Kumar

AICC ने राष्ट्रीय सचिवों की नई सूची जारी की: एमपी-राजस्थान में 4-4 और छत्तीसगढ़ में 2 नेताओं को मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट
भोपाल में महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की धमाकेदार शुरुआत, मलेशिया को 4-1 से हराया, डेब्यू मैच में चमकी पूजा

By Sandeep Kumar

भोपाल में महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की धमाकेदार शुरुआत, मलेशिया को 4-1 से हराया, डेब्यू मैच में चमकी पूजा
अटल प्रोग्रेस-वे का रास्ता 3 बार बदला, फिर भी किसानों की जमीन पर संकट, बोले- जान दे देंगे, जमीन नहीं

By Ratan Kumar Mishra

अटल प्रोग्रेस-वे का रास्ता 3 बार बदला, फिर भी किसानों की जमीन पर संकट, बोले- जान दे देंगे, जमीन नहीं
ट्विशा केस: जेल में समर्थ-गिरिबाला को खतरे की आशंका, वकील ने उठाए सवाल, CBI की 60 दिन की मोहलत का भी विरोध

By Sumit Kumar

ट्विशा केस: जेल में समर्थ-गिरिबाला को खतरे की आशंका, वकील ने उठाए सवाल, CBI की 60 दिन की मोहलत का भी विरोध
CG Top News : छत्तीसगढ़ में IAS-IPS अफसरों के प्रमोशन , PCCF की बेटी की शादी में वनकर्मियों की ड्यूटी पर विवाद; AIIMS का स्पीड डेटिंग इवेंट बंद

By Umeshwari Baghel

CG Top News : छत्तीसगढ़ में IAS-IPS अफसरों के प्रमोशन , PCCF की बेटी की शादी में वनकर्मियों की ड्यूटी पर विवाद; AIIMS का स्पीड डेटिंग इवेंट बंद
IPS राजेश कुकरेजा को जेल विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी, DIG वित्त के साथ अब संभालेंगे जेल उप महानिरीक्षक का प्रभार

By

IPS राजेश कुकरेजा को जेल विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी, DIG वित्त के साथ अब संभालेंगे जेल उप महानिरीक्षक का प्रभार
48 दिन से सड़क पर अभ्यर्थी, अब विधानसभा में गूंजेगी आवाज, शिक्षक भर्ती पर सरकार से जवाब तलब

By Atul Dwivedi

48 दिन से सड़क पर अभ्यर्थी, अब विधानसभा में गूंजेगी आवाज, शिक्षक भर्ती पर सरकार से जवाब तलब