21 अप्रैल 2025 के मौसम का पूर्वानुमान मौसम विभाग द्वारा जारी किया गया है, जिसमें भारत के विभिन्न हिस्सों के लिए अलग-अलग मौसम की जानकारी दी गई है। देशभर में कहीं लू का असर होगा तो कहीं बारिश और आंधी की संभावना है। दिल्ली और उत्तर प्रदेश में लू और गर्मी का असर रहेगा, वहीं पूर्वोत्तर और दक्षिणी राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट है।
दिल्ली और उत्तर भारत में लू का अलर्ट
दिल्ली और एनसीआर में गर्मी और लू का प्रकोप 21 अप्रैल को भी जारी रहेगा। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, और न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। इस दिन आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है। उत्तर-पश्चिम भारत में भी गर्मी का असर रहेगा। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान में लू की स्थिति बनी रहेगी।
ये खबरें भी पढ़ें...
गर्भपात की गोलियों ने खोली दरिंदगी की पोल, नाबालिग की बिगड़ी तबीयत तो हो गया खुलासा
मुर्दे पर FIR... मृत किसान, 7 साल का बच्चा और CRPF जवान भी आरोपी, जानें पूरा मामला
उत्तर प्रदेश और बिहार में मौसम का हाल...
- उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी और बारिश की संभावना जताई जा रही है। पूर्वी उत्तर प्रदेश जैसे गाजीपुर (Ghazipur), प्रयागराज और कुशीनगर में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। रफ्तार 40-50 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश जैसे मेरठ और मुरादाबाद में धूल भरी आंधी का अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें हवाओं की गति 50-70 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है।
- बिहार के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में कल हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने पटना गया और भागलपुर जैसे क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश के साथ बिजली गिरने और पेड़ गिरने की संभावना जताई गई है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
झारखंड, राजस्थान और गुजरात में क्या रहेगा मौसम?
- झारखंड में आंधी और हल्की बारिश का अलर्ट है। रांची (Ranchi), जमशेदपुर और धनबाद जैसे क्षेत्रों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है।
- राजस्थान में भीषण गर्मी और लू का प्रभाव जारी रहेगा। जैसलमेर बाड़मेर और बीकानेर में अधिकतम तापमान 43-46 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
- गुजरात में लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है। सौराष्ट्र और कच्छ (क्षेत्र में तापमान 42-44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
ये खबरें भी पढ़ें...
नीमच में हिंदू-मुस्लिम युवकों की दोस्ती बनी मिसाल, एक साथ निकाली बारात
दूसरी जगह कर रही थी शादी तो प्रेमिका को मार दी गोली, फिर फिल्मी अंदाज में किया सरेंडर
नॉर्थ ईस्ट में बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी
- पूर्वोत्तर राज्यों में 21 अप्रैल को मध्यम से भारी बारिशव और तेज हवा का अलर्ट जारी किया गया है। गुवाहाटी शिलांग और इंफाल में जलभराव और बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है।
- हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड (Uttarakhand) में बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई जा रही है। उच्च इलाकों में भारी बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश का अनुमान है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी बर्फबारी का अनुमान है, जिससे भूस्खलन और मडस्लाइड (Landslides) का खतरा बढ़ सकता है।
21 अप्रैल के मौसम का मुख्य अपडेट...
weather report | मौसम रिपोर्ट | मौसम पूर्वानुमान | weather forecast