भवानीपुर सीट से शुभेंदु अधिकारी 15,114 वोट से जीते, हार के बाद ममता बोलीं- बीजेपी ने 100 सीटें चुराई
Sanjay Dhiman | May 04, 2026, 21:35 IST
west-bengal-election-results-mamata-banerjee-allegations-bjp
भवानीपुर सीट से शुभेंदु अधिकारी 15,114 वोट से जीत गए। ममता बनर्जी ने अपनी हार के बाद बीजेपी पर 100 सीटें चुराने और खुद पर हमले का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग भी भाजपा का पक्ष ले रहा है।
विधानसभा चुनाव 2026 में पश्चिम बंगाल की भवानीपुर सीट से शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 15,114 वोट से हरा दिया है। अपनी हार के बाद ममता ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए।
अंतिम दौर में चल रही काउंटिंग और नतीजों में भारतीय जनता पार्टी 200 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बना रही है। वहीं, 'खेला होबे' का नारा देने वाली ममता दीदी की पार्टी महज 80 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है। इन परिणानों और रुझान के बाद टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी की निराशाजनक प्रदर्शन पर पहली प्रतिक्रिया भी सामने आई है।
ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि बीजेपी ने बंगाल में 100 से ज्यादा सीटें लूटी हैं। उन्होंने इसे जनता का फैसला नहीं, बल्कि मशीन और ताकत की लूट बताया है। राजनीति के गलियारों में अब यह चर्चा तेज है कि क्या वाकई बंगाल में कुछ बड़ा खेल हुआ है या यह हार की हताशा है।
जब नतीजों में टीएमसी पिछड़ने लगी, तो ममता बनर्जी खुद भवानीपुर के काउंटिंग सेंटर पहुंचीं। वहां का माहौल एकदम गरमाया हुआ था। ममता बनर्जी ने दावा किया कि उनके पास वैलिड आईडी कार्ड था, फिर भी उन्हें अंदर जाने से रोका गया। उन्होंने मीडिया के सामने आकर अपना गुस्सा जाहिर किया और चुनाव आयोग को 'बीजेपी आयोग' तक कह डाला।
दीदी ने कहा, "बीजेपी दानवों की पार्टी है। उन्होंने छल-कपट से 100 से ज्यादा सीटें लूट ली हैं।" उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय बलों और चुनाव आयोग ने मिलकर बीजेपी को जिताने का काम किया है। उनका यह बयान बंगाल की राजनीति में आने वाले दिनों में बड़े टकराव का संकेत दे रहा है।
ममता बनर्जी यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने सुरक्षाबलों और बीजेपी कार्यकर्ताओं पर खुद के साथ मारपीट करने का भी आरोप लगाया। दीदी ने कहा, "जब मैं काउंटिंग सेंटर के अंदर जाने की कोशिश कर रही थी, तब CRPF के जवानों ने मुझे धक्का दिया। मेरे साथ बदसलूकी हुई।"
उन्होंने यह भी दावा किया कि काउंटिंग सेंटर के अंदर का सीसीटीवी (CCTV) बंद कर दिया गया था ताकि धांधली को छुपाया जा सके। ममता बनर्जी के मुताबिक, दोपहर 3 बजे के बाद से ही उनके एजेंटों को बाहर निकाला जाने लगा और उनके साथ मारपीट की गई।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि ममता बनर्जी अपनी पारंपरिक सीट भवानीपुर से चुनाव हार गई है।आखिरी राउंड की गिनती खत्म होने के बाद, बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी ने उन्हें 15114 हरा दिया। दीदी की हार टीएमसी समर्थकों के लिए किसी झटके से कम नहीं है।
ममता का कहना है कि यह सब एक सोची-समझी साजिश के तहत किया गया है। ईवीएम (EVM) से लेकर काउंटिंग प्रोसेस तक, हर जगह धांधली के आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि वो इस हार को स्वीकार नहीं करेंगी क्योंकि यह एक 'अनैतिक जीत' है।
ममता बनर्जी ने साफ कर दिया है कि वो चुप नहीं बैठेंगी। उन्होंने कहा, "हम वापसी करेंगे, लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है।" बंगाल की जनता अब दो गुटों में बंटी नजर आ रही है। एक तरफ बीजेपी की ऐतिहासिक जीत का जश्न है, तो दूसरी तरफ टीएमसी के 'लूट' वाले दावों का गुस्सा। आने वाले कुछ दिन बंगाल की कानून-व्यवस्था के लिए काफी चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं।
यह खबरें भी पढ़ें...
प्रधानमंत्री मोदी बोले- आज का दिन ऐतिहासिक और अभूतपूर्व, बंगाल चुनाव जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम
बंगाल चुनाव नतीजों पर बोले सीएम मोहन यादव: कंस की तरह बुलाए घुसपैठिए, अब जनता ने कर दिया पूरा हिसाब
2021 की हार से 2026 की जीत तक: RSS ने BJP के लिए कैसे बदला बंगाल का सियासी समीकरण
ममता के गढ़ में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, अब बंगाली मुख्यमंत्री के चेहरे पर सस्पेंस
अंतिम दौर में चल रही काउंटिंग और नतीजों में भारतीय जनता पार्टी 200 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बना रही है। वहीं, 'खेला होबे' का नारा देने वाली ममता दीदी की पार्टी महज 80 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है। इन परिणानों और रुझान के बाद टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी की निराशाजनक प्रदर्शन पर पहली प्रतिक्रिया भी सामने आई है।
ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि बीजेपी ने बंगाल में 100 से ज्यादा सीटें लूटी हैं। उन्होंने इसे जनता का फैसला नहीं, बल्कि मशीन और ताकत की लूट बताया है। राजनीति के गलियारों में अब यह चर्चा तेज है कि क्या वाकई बंगाल में कुछ बड़ा खेल हुआ है या यह हार की हताशा है।
भवानीपुर काउंटिंग सेंटर पर हाई-वोल्टेज ड्रामा
दीदी ने कहा, "बीजेपी दानवों की पार्टी है। उन्होंने छल-कपट से 100 से ज्यादा सीटें लूट ली हैं।" उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय बलों और चुनाव आयोग ने मिलकर बीजेपी को जिताने का काम किया है। उनका यह बयान बंगाल की राजनीति में आने वाले दिनों में बड़े टकराव का संकेत दे रहा है।
मुझ पर हमला हुआ–ममता का सनसनीखेज दावा
उन्होंने यह भी दावा किया कि काउंटिंग सेंटर के अंदर का सीसीटीवी (CCTV) बंद कर दिया गया था ताकि धांधली को छुपाया जा सके। ममता बनर्जी के मुताबिक, दोपहर 3 बजे के बाद से ही उनके एजेंटों को बाहर निकाला जाने लगा और उनके साथ मारपीट की गई।
शुभेंदु अधिकारी ने ममता को पछाड़ा
ममता का कहना है कि यह सब एक सोची-समझी साजिश के तहत किया गया है। ईवीएम (EVM) से लेकर काउंटिंग प्रोसेस तक, हर जगह धांधली के आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि वो इस हार को स्वीकार नहीं करेंगी क्योंकि यह एक 'अनैतिक जीत' है।
बंगाल का भविष्य और टीएमसी की रणनीति
यह खबरें भी पढ़ें...
प्रधानमंत्री मोदी बोले- आज का दिन ऐतिहासिक और अभूतपूर्व, बंगाल चुनाव जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम
बंगाल चुनाव नतीजों पर बोले सीएम मोहन यादव: कंस की तरह बुलाए घुसपैठिए, अब जनता ने कर दिया पूरा हिसाब
2021 की हार से 2026 की जीत तक: RSS ने BJP के लिए कैसे बदला बंगाल का सियासी समीकरण
ममता के गढ़ में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, अब बंगाली मुख्यमंत्री के चेहरे पर सस्पेंस
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari