'कुबूल है' कहते हुए 12वीं के स्टूडेंट्स ने किया व्हाट्सएप पर निकाह, घरवाले पहुंचे थाने
Jitendra Shrivastava | Feb 10, 2025, 20:19 IST
whatsapp-nikah-case-bihar Photograph: (thesootr)
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है, जिसमें 12वीं में पढ़ रहे एक लड़के और लड़की ने व्हाट्सएप चैट पर खुद को पति-पत्नी मान लिया। अब अपनी शादी को वैध मानते हुए साथ रहने की जिद पर अड़ गए...
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है, जिसमें हायर सेकंडरी में पढ़ रहे एक लड़के और लड़की ने व्हाट्सएप चैट पर खुद को पति-पत्नी मान लिया। यह मामला तब सामने आया जब दोनों ने एक-दूसरे को व्हाट्सएप पर तीन बार 'कुबूल है' कहा और अपनी शादी को वैध मानते हुए साथ रहने की जिद पर अड़ गए। यह कदम दोनों के परिवारों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बन गया है, और वे अब पुलिस की मदद ले रहे हैं।
ये खबरें भी पढ़ें...
प्रधानमंत्री मोदी को धमकी: मुंबई पुलिस के व्हाट्सएप पर भेजा गया मैसेज
क्या सगे भाई-बहन कर सकते हैं शादी, PAK में निकाह पर क्यों मचा हंगामा
बिहार के मुजफ्फरपुर में एक अजीबो-गरीब घटना ने सबको हैरान कर दिया है। यहां के दो 12वीं के छात्र-छात्रा ने व्हाट्सएप पर अपने निकाह को वैध मानते हुए खुद को पति-पत्नी मान लिया है। मामला तब सामने आया जब लड़के ने दावा किया कि लड़की ने व्हाट्सएप चैट पर तीन बार 'कुबूल है' बोलकर उसे अपनी पति मान लिया है। इसके बाद लड़का साथ रहने की जिद पर अड़ गया।
यह मामला और भी गंभीर हो गया जब दोनों के परिवारों को इसके बारे में जानकारी हुई और उन्होंने इसका विरोध किया। लड़के ने कहा कि वह दो सालों से उस लड़की के साथ रिश्ते में था और अब उसे अपनी पत्नी मानता है। इसके बाद दोनों के परिजनों ने उनके मोबाइल फोन ले लिए और उन्हें एक-दूसरे से मिलने से रोकने की कोशिश की। इस दौरान, लड़की की परीक्षा के कारण परिजन उसे हर दिन परीक्षा स्थल तक छोड़ने आते थे, जिससे लड़का और भी परेशान हो गया था।
ये खबरें भी पढ़ें...
Md drugs Update : ड्रग्स मामले में व्हाट्सएप-टेलीग्राम चैट में हो सकता है बड़ा खुलासा, तस्करों के करीबियों पर एनसीबी की नजर
अनोखा मामला : तलाक के बाद दोबारा किया निकाह, इस बार तीन महीने तक तीन चिट्ठी भेजकर दिया तलाक
लड़के के परिवार वालों का कहना था कि वह प्यार में इस कदर पागल हो चुका है कि वह अपने माता-पिता से भी दूरी बना चुका है। इसके बाद लड़के की बहन ने पुलिस से मदद मांगी और नगर थाने में जाकर अपने भाई के लिए सहायता की गुहार लगाई। पुलिस ने लड़के को थाने बुलाकर समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। लड़के के मोबाइल की जांच में कई तस्वीरें और व्हाट्सएप चैट मिलीं, जिससे यह पता चला कि दोनों अलग-अलग समुदाय से हैं, लेकिन लड़की उसे अपना पति मानकर सिंदूर भी लगाती थी।
अब पुलिस दोनों परिवारों को शांत करने के लिए बातचीत कर रही है और परिजनों की लिखित शिकायत का इंतजार कर रही है, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।
ये खबरें भी पढ़ें...
प्रधानमंत्री मोदी को धमकी: मुंबई पुलिस के व्हाट्सएप पर भेजा गया मैसेज
क्या सगे भाई-बहन कर सकते हैं शादी, PAK में निकाह पर क्यों मचा हंगामा
लड़का अपनी प्रेमिका के साथ रहने की जिद पर अड़ा
परिजन ने मोबाइल छीने, मिलने पर लगाई पाबंदी
ये खबरें भी पढ़ें...
Md drugs Update : ड्रग्स मामले में व्हाट्सएप-टेलीग्राम चैट में हो सकता है बड़ा खुलासा, तस्करों के करीबियों पर एनसीबी की नजर
अनोखा मामला : तलाक के बाद दोबारा किया निकाह, इस बार तीन महीने तक तीन चिट्ठी भेजकर दिया तलाक
चैट से पता चला दोनों अलग-अलग समुदाय से हैं
अब पुलिस दोनों परिवारों को शांत करने के लिए बातचीत कर रही है और परिजनों की लिखित शिकायत का इंतजार कर रही है, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA