/sootr/media/media_files/24DnXKKjSDKzk2bZZRhq.jpg)
महिला को आइसक्रीम में मिली कटी हुई उंगली
Finger in Ice Cream : महिला ने ऑनलाइन डिलेवरी ऐप से वेनीला फ्लेवर की आइसक्रीम आर्डर की। उस आइसक्रीम को जब महिला ने खाया तो पहले तो ठीक लगी, लेकिन कुछ देर बाद उसे कुछ अजीब महसूस हुआ। आइसक्रीम को देखा तो उसमें इंसान की कटी हुई उंगली थी। यह देखकर महिला हैरान हो गई।
यह पूरा मामला मुंबई के मलाड का है। इसके बाद पीड़ित महिला मलाड पुलिस स्टेशन पहुंची और इसके बारे में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने आइसक्रीम कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आइसक्रीम को जांच के लिए भेज दिया है।
ये खबर पढ़िए ...Eid Ul Adha 2024 : ऑनलाइन सजी बकरों की मंडी, हर वैरायटी मिल जाएगी यहां..
ये है पूरा मामला
रिपोर्ट्स के अनुसार आइसक्रीम उसकी बहन ने ऑनलाइन आर्डर की थी। इसके अलावा ग्रॉसरी डिलीवरी ऐप ज़ेप्टो के जरिए आइसक्रीम के साथ- साथ अन्य सामान भी ऑर्डर किया था।
सामान जब घर आया तो महिला ने आइसक्रीम निकाली और उसे खाना शुरु कर दिया। आधी आइसक्रीम खाने के बाद महिला को अपने जीभ में कुछ स्ट्रांग चीज फील हुई, जिसके बाद जब महिला ने उस आइसक्रीम को देखा तो उसमें एक कटी हुई उंगली दिखी।
आइसक्रीम के अंदर उंगली देखकर महिला ने इसकी शिकायत पुलिस में की। मलाड पुलिस ने आइसक्रीम कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मुंबई मलाड पुलिस ने सेक्शन 272 ,273 एंड 336 के तहत एफआईआर दर्ज की है।
जांच के लिए भेजा फोरेंसिक
जिसके घर उंगली वाली आइस क्रीम पहुंची वह पेशे से डॉक्टर है। वह आइस क्रीम में निकली उंगली को देखकर जान गया कि यह किसी का अंगूठा है। उसे (डॉक्टर को ) अंगूठे पर नाखुन और उंगलियों के निशान भी दिखाई दे रहे थे।
इसके बाद उसने उंगली को सबसे पहले बर्फ में रखा और फिर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तुरंत पुलिस स्टेशन पहुंचा। पुलिस ने कन्फर्म करने के लिए आइसक्रीम से मिली इंसानी उंगली को एफएसएल (फोरेंसिक) में भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
-आइसक्रीम में मिली कटी हुई उंगली
ये खबर पढ़िए ...Bomb in Canada Flight : नाबालिग ने दी थी प्लेन को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने पकड़ा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
आइसक्रीम में निकली कटी उंगली | उंगली की फोरेंसिक जांच | आइसक्रीम कंपनी के खिलाफ FIR | Finger Found in Ice Cream Case severed finger
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us