Finger in Ice Cream : आइसक्रीम में मिली कटी हुई उंगली, ऑनलाइन की थी आर्डर

Deeksha Nandini Mehra | Jun 13, 2024, 13:18 IST
Share
आइसक्रीम में मिली कटी हुई उंगली
महिला को आइसक्रीम में मिली कटी हुई उंगली

महिला की शिकायत पर पुलिस ने आइसक्रीम कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आइसक्रीम से मिली इंसानी उंगली को एफएसएल (फोरेंसिक) में भेज दिया है।

Finger in Ice Cream : महिला ने ऑनलाइन डिलेवरी ऐप से वेनीला फ्लेवर की आइसक्रीम आर्डर की। उस आइसक्रीम को जब महिला ने खाया तो पहले तो ठीक लगी, लेकिन कुछ देर बाद उसे कुछ अजीब महसूस हुआ। आइसक्रीम को देखा तो उसमें इंसान की कटी हुई उंगली थी। यह देखकर महिला हैरान हो गई।

यह पूरा मामला मुंबई के मलाड का है। इसके बाद पीड़ित महिला मलाड पुलिस स्टेशन पहुंची और इसके बारे में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने आइसक्रीम कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आइसक्रीम को जांच के लिए भेज दिया है।

ये खबर पढ़िए ...Eid Ul Adha 2024 : ऑनलाइन सजी बकरों की मंडी, हर वैरायटी मिल जाएगी यहां..

ये है पूरा मामला

रिपोर्ट्स के अनुसार आइसक्रीम उसकी बहन ने ऑनलाइन आर्डर की थी। इसके अलावा ग्रॉसरी डिलीवरी ऐप ज़ेप्टो के जरिए आइसक्रीम के साथ- साथ अन्य सामान भी ऑर्डर किया था।

सामान जब घर आया तो महिला ने आइसक्रीम निकाली और उसे खाना शुरु कर दिया। आधी आइसक्रीम खाने के बाद महिला को अपने जीभ में कुछ स्ट्रांग चीज फील हुई, जिसके बाद जब महिला ने उस आइसक्रीम को देखा तो उसमें एक कटी हुई उंगली दिखी।

आइसक्रीम के अंदर उंगली देखकर महिला ने इसकी शिकायत पुलिस में की। मलाड पुलिस ने आइसक्रीम कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मुंबई मलाड पुलिस ने सेक्शन 272 ,273 एंड 336 के तहत एफआईआर दर्ज की है।

ये खबर पढ़िए ...Sanwalia Seth Mandir में लगा नोटों का अंबार, गिनने में लगे पांच दिन, 17 करोड़ कैश के साथ मिले सोने के बिस्किट

जांच के लिए भेजा फोरेंसिक

जिसके घर उंगली वाली आइस क्रीम पहुंची वह पेशे से डॉक्टर है। वह आइस क्रीम में निकली उंगली को देखकर जान गया कि यह किसी का अंगूठा है। उसे (डॉक्टर को ) अंगूठे पर नाखुन और उंगलियों के निशान भी दिखाई दे रहे थे।

इसके बाद उसने उंगली को सबसे पहले बर्फ में रखा और फिर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तुरंत पुलिस स्टेशन पहुंचा। पुलिस ने कन्फर्म करने के लिए आइसक्रीम से मिली इंसानी उंगली को एफएसएल (फोरेंसिक) में भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

-आइसक्रीम में मिली कटी हुई उंगली

ये खबर पढ़िए ...Bomb in Canada Flight : नाबालिग ने दी थी प्लेन को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने पकड़ा

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

आइसक्रीम में निकली कटी उंगली | उंगली की फोरेंसिक जांच | आइसक्रीम कंपनी के खिलाफ FIR | Finger Found in Ice Cream Case severed finger

Tags:
  • Finger in Ice Cream
  • आइसक्रीम में निकली कटी उंगली
  • उंगली की फोरेंसिक जांच
  • आइसक्रीम कंपनी के खिलाफ FIR
  • Finger Found in Ice Cream Case
  • severed finger
  • आइसक्रीम में मिली कटी हुई उंगली
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि