चैत्र नवरात्रि 2025 : इस नवरात्रि ये होगा मां दुर्गा का वाहन, जानें दुर्लभ योग और शुभ मुहूर्त

Kaushiki | Mar 20, 2025, 12:02 IST
Share
chaitra navratri 2025,
chaitra navratri 2025,

चैत्र नवरात्रि 30 मार्च से शुरू हो रही है, इस बार मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आ रही हैं। आइए जानते हैं चैत्र नवरात्रि की तिथियों, शुभ मुहूर्त और बने खास योगों के बारे में।

चैत्र नवरात्रि 2025:चैत्र नवरात्रि हिंदू धर्म का एक विशेष पर्व है, जो हर साल चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शुरू होता है। यह पर्व मां दुर्गा की आराधना का समय है, जिसमें भक्त 9 दिनों तक व्रत रखते हैं और मां के विभिन्न रूपों की पूजा करते हैं। हिंदू पंचांग के मुताबिक, इस वर्ष चैत्र नवरात्रि 30 मार्च 2025 से प्रारंभ हो रही है और 6 अप्रैल तक चलेगी। इस वर्ष की नवरात्रि का विशेष महत्व है क्योंकि इस बार मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आ रही हैं। आइए जानते हैं चैत्र नवरात्रि की तिथियों, शुभ मुहूर्त और बने खास योगों के बारे में।

ये खबर भी पढ़ें...शनि अमावस्या पर ऐसे करें शनि देव की पूजा, शनि दोष से मिलेगा छुटकारा

चैत्र नवरात्रि के शुभ योग

हिंदू पंचांग के मुताबिक, इस बार चैत्र नवरात्रि में कई शुभ योग बन रहे हैं, जिसमें रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग सबसे महत्वपूर्ण है। ये दोनों योग ज्योतिष में शुभ माने जाते हैं और इन योगों में किए गए कार्य सफल होते हैं। इस नवरात्रि के दौरान चार दिन रवि योग और तीन दिन सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग रहेगा, जो पूजा और शुभ कामों के लिए बेहद उपयुक्त है।
ये खबर भी पढ़ें... रविवार को इस विधि से करें सूर्य पूजा, किस्मत और करियर में आ जाएगी चमक

मां दुर्गा की सवारी

मान्याता के मुताबिक चैत्र नवरात्रि इस वर्ष रविवार से शुरू हो रही है और इस दिन मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर धरती पर आएंगी। ऐसे में यह खास स्थिति है, जिसे शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस रूप में मां दुर्गा भक्तों की सभी इच्छाएं पूरी करती हैं। इस बार नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा का आना और जाना हाथी पर ही होगा, जिससे देश में समृद्धि और सुख-शांति का आशीर्वाद मिलेगा।

कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना का महत्वपूर्ण कार्य होता है। हिंदू पंचांग के मुताबिक, इस वर्ष, कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त 30 मार्च को सुबह 6:13 बजे से लेकर 10:22 बजे तक रहेगा। इसके अलावा, अभिजीत मुहूर्त भी दोपहर 12:01 बजे से 12:50 बजे तक रहेगा। इन दोनों मुहूर्तों में कलश स्थापना करना बहुत शुभ माना जाता है और इससे मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

ये खबर भी पढ़ें... प्रदोष व्रत 2025 : करियर और कारोबार में सफलता पाने के लिए करें इन योगों में पूजा

9 दिनों में कौन सी देवी की पूजा होती है

चैत्र नवरात्रि के 9 दिनों में विभिन्न रूपों में मां दुर्गा की पूजा की जाती है:

  • पहला दिनः 30 मार्च (रविवार) मां शैलपुत्री
  • दूसरा दिन: 31 मार्च (सोमवार) मां ब्रह्मचारिणी
  • तीसरा दिन: 1 अप्रैल (मंगलवार) मां चंद्रघंटा
  • चौथा दिन: 2 अप्रैल (बुधवार) - मां कूष्मांडा
  • पांचवा दिन: 3 अप्रैल (गुरुवार) - मां स्कंदमाता
  • छठा दिन: 4 अप्रैल (शुक्रवार) मां कात्यायनी
  • सातवां दिन: 5 अप्रैल (शनिवार) मां कालरात्रि
  • आठवां दिनः 6 अप्रैल (रविवार) मां महागौरी
  • जौवां दिन: 7 अप्रैल (सोमवार) - मां सिद्धिदात्री
ये खबर भी पढ़ें... चैत्र माह 2025: शुभ त्योहारों और नई शुरुआतों का पावन संगम है ये महीना

FAQ

  1. चैत्र नवरात्रि 2025 की शुरुआत कब होगी?
    चैत्र नवरात्रि 2025 की शुरुआत 30 मार्च से हो रही है और यह 6 अप्रैल तक चलेगी। यह पर्व हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शुरू होता है।
  2. इस बार मां दुर्गा की पूजा किस रूप में होगी?
    इस बार मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आ रही हैं। यह रूप विशेष रूप से भक्तों की इच्छाओं को पूर्ण करने वाला माना जाता है।
  3. चैत्र नवरात्रि में घटस्थापना का शुभ मुहूर्त कब है?
    घटस्थापना का शुभ मुहूर्त 30 मार्च 2025 को सुबह 6:13 बजे से 10:22 बजे तक है, और इसके साथ ही अभिजीत मुहूर्त भी दोपहर 12:01 बजे से 12:50 बजे तक रहेगा।

thesootr links

Tags:
  • नवरात्रि के शुभ मुहूर्त में लिस्ट जारी
  • Chaitra Navratri
  • चैत्र नवरात्रि
  • 9 days Navratri
  • शुभ मुहूर्त
  • नवरात्रि पूजा विधि
  • नवरात्रि महापर्व
  • धर्म ज्योतिष न्यूज
  • नवरात्रि दुर्गा पूजा
  • navratri garba
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा