चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, 19 अप्रैल को खुलेंगे गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट - char dham yatra offline registration started 17 april 2026 gangotri yamunotri ...
चारधाम यात्रा पर जाने वाले सावधान! यात्रा में गूगल सर्च के फर्जी लिंक से हो रही है ठगी
Kaushiki | Published:
CHAR DHAM 2026
उत्तराखंड की चारधाम यात्रा के दौरान हेलिकॉप्टर टिकट, होटल और टूर पैकेज के नाम पर साइबर ठगी बढ़ रही है। मध्यप्रदेश स्टेट साइबर पुलिस ने इसके लिए एक जरूरी एडवाइजरी जारी की है। यात्रियों को सुरक्षित बुकिंग के तरीके बताए गए हैं।
समझें क्या है पूरा मामला
- उत्तराखंड में चल रही चारधाम यात्रा के दौरान साइबर ठगी के मामले बढ़े हैं।
- ठग फर्जी वेबसाइट और सोशल मीडिया के जरिए यात्रियों को फंसा रहे हैं।
- हेलिकॉप्टर टिकट, होटल और सस्ते टूर पैकेज का लालच दिया जा रहा है।
- मध्यप्रदेश स्टेट साइबर पुलिस ने श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है।
- सरकार ने यात्रियों की मदद के लिए एक आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर भी दिया है।
आजकल चारधाम यात्रा के नाम पर साइबर ठगी के मामले बहुत बढ़ गए हैं। अपराधी भोले-भले श्रद्धालुओं को अपना निशाना बना रहे हैं। वे लोगों की आस्था का फायदा उठा रहे हैं।
मध्यप्रदेश स्टेट साइबर पुलिस(MP साइबर पुलिस) ने इसे लेकर एक बड़ा अलर्ट जारी किया है। पुलिस ने सभी नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। ठग लोगों की जेब खाली करने के नए तरीके अपना रहे हैं।
हेलिकॉप्टर और होटल बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़ा
इन नकली साइट्स पर सस्ते टूर पैकेज के विज्ञापन दिखाए जाते हैं। साथ ही झटपट हेलिकॉप्टर टिकट दिलाने का दावा भी किया जाता है। कई बार वीआईपी दर्शन का लालच भी दिया जाता है।
श्रद्धालु इन लुभावने ऑफर्स के चक्कर में आसानी से फंस जाते हैं। वे बिना सोचे-समझे फर्जी लिंक पर क्लिक कर देते हैं। इसके बाद उनसे ऑनलाइन एडवांस पेमेंट ले लिया जाता है।
12 दिन में 7 लाख श्रद्धालुओं ने किया चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, क्या इस बार बनेगा नया रिकॉर्ड? - char dham yatra 2026 registration kedarnath top list devotees update ...
पैसे भेजने के बाद गायब हो जाते हैं साइबर ठग
साइबर पुलिस ने साफ कहा है कि किसी भी अनजान नंबर पर पैसे न भेजें। किसी व्यक्ति के निजी यूपीआई आईडी पर भुगतान करने से बचें। ऐसा करना आपके लिए बहुत भारी पड़ सकता है।
अपराधी व्हाट्सएप पर फर्जी मैसेज और एपीके फाइल भी भेजते हैं। इन संदिग्ध फाइलों को डाउनलोड करने से आपका मोबाइल डेटा चोरी हो सकता है। आपका पूरा बैंक खाता खाली हो सकता है।
चारधाम यात्रा के लिए शुरू हो गया ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, जानें स्टेप-बाय-स्टेप पूरा प्रॉसेस - uttarakhand char dham yatra 2026 online registration step by step process ntc drmt - AajTak
उत्तराखंड सरकार ने जारी किया ऑफिसियल नंबर
श्रद्धालु अब व्हाट्सएप नंबर +91-8394833833 (चारधाम यात्रा हेल्प लाइन नंबर)पर मदद ले सकते हैं। इस नंबर पर केवल "Yatra" लिखकर मैसेज भेजना होगा। इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन की सही जानकारी मिल जाएगी।
यात्रा से जुड़ी हर ऑफिसियल जानकारी इस नंबर पर अवेलेबल है। पुलिस ने कहा है कि केवल इसी माध्यम का यूज करें। किसी भी अनजान एजेंट की बातों में बिल्कुल न आएं।
Chardham Yatra Cyber Fraud
सुरक्षित यात्रा के लिए इन पांच बातों का रखें ध्यान
पैसे ट्रांसफर करने से पहले वेबसाइट का यूआरएल जरूर चेक करें। उस कंपनी के पुराने रिव्यू भी इंटरनेट पर पढ़ लें। एडवांस पेमेंट करने में कभी भी जल्दबाजी न दिखाएं। किसी अनजान क्यूआर कोड को स्कैन करने की गलती बिल्कुल न करें।
ये खबरें भी पढ़ें...
चारधाम यात्रा में उमड़ रहा आस्था का सैलाब, खराब मौसम भी नहीं रोक पाया श्रद्धालुओं के कदम
4000 बुकिंग रद्द: खराब मौसम के चलते चारधाम के बाद केदारनाथ की उड़ानें कैंसिल
हर-हर महादेव की गूंज के साथ चारधाम यात्रा 2026 शुरू, 6 महीने तक होंगे दिव्य दर्शन
चारधाम यात्रा में सबसे पहले किस धाम के करना चाहिए दर्शन, जानिए क्या है वजह
सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा
By Arohi Raj
सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर
By Aman Vaishnav
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर
By Aman Vaishnav
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
By Aman Vaishnav
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
By Aman Vaishnav
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
By Aman Vaishnav
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari