मध्यप्रदेश में मां लक्ष्मी के चमत्कारी मंदिर, जरूर जाएं, होगी धन वर्षा

Dolly patil | Oct 28, 2024, 15:00 IST
Share
laxmi mata
laxmi mata

मध्यप्रदेश में माता लक्ष्मी के कुछ ऐसे चमत्कारी मंदिर हैं जहां सच्चे मन से मांगने पर सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। दिवाली के शुभ अवसर पर कमल वासिनी मां के इन प्रसिद्ध मंदिरों में जाकर दर्शन जरूर करें।

दिवाली को हिन्दू धर्म का सबसे बड़ा त्यौहार माना जाता है। हर साल की कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को दीपावली का उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन हम धन की देवी माता लक्ष्मी और गणेश भगवान की पूजा करते हैं। माता लक्ष्मी के दर्शन मात्र से ही धन संबंधी सारी परेशानियों से छुटकारा मिलता है और सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

मध्यप्रदेश में माता लक्ष्मी के कुछ ऐसे चमत्कारी मंदिर हैं जहां सच्चे मन से मांगने पर सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। दिवाली के शुभ अवसर पर कमल वासिनी मां के इन प्रसिद्ध मंदिरों में जाकर दर्शन जरूर करें।

कार्तिक मास में बन रहे शुभ योग, समस्याओं से मिलेगी मुक्ति

करुणाधाम मंदिर, भोपाल

राजधानी भोपाल का अनोखा करुणाधाम महालक्ष्मी मंदिर देश का इकलौता ऐसा मंदिर है जो श्री यंत्र पर आधारित है। षटकोण के आकार में बने महालक्ष्मी मंदिर को सात चक्रों में विभक्त किया गया है। इस मंदिर में 5 दिनों के दीपोत्सव के दौरान विश्व की शांति के लिए आकाशदीप छोड़े जाते हैं। दिवाली के दिन माता लक्ष्मी के शृंगार और उनकी सेवा के लिए भक्तों की भीड़ लगी रहती है।

माता लक्ष्मी के पांच बड़े मंदिर, इनके दर्शन से होती है मनोकामना पूरी

बिरला मंदिर, भोपाल

बिरला मंदिर के नाम से प्रसिद्ध लक्ष्मी नारायण मंदिर अरेरा पहाड़ी पर स्थित है। यहां लक्ष्मी मां और विष्णु जी की अनुपम प्रतिमा स्थापित है। दिवाली के समय श्री लक्ष्मीनारायण के दर्शन करने भक्तों का तांता लगा रहता है। मंदिर के पीछे की तरफ से खुबसुरत झील और पुराने भोपाल शहर का बेहद खूबसूरत नजारा दिखता है।

दिवाली की रात तंत्र साधना करने से मिलती हैं अद्भुत शक्तियां!

उज्जैन का गज लक्ष्मी मंदिर

माता लक्ष्मी का वाहन उल्लू माना जाता है। देश के कई मंदिरों में लक्ष्मी जी कमल के आसन पर या उल्लू पर विराजमान हैं, लेकिन उज्जैन के इस अनोखे मंदिर में माता लक्ष्मी हाथी पर सवार हैं। माता के इस स्वरूप को गज लक्ष्मी कहा जाता है। गज लक्ष्मी मां का यह मंदिर दो हजार साल पुराना है।

महालक्ष्मी मंदिर, रतलाम

रतलाम के महालक्ष्मी मंदिर में श्रद्धालु धन-जेवरात लेकर माता को चढ़ाने आते हैं। दीवाली के 5 दिवसीय उत्सव में यहां नोटों और जेवरों से माता के दरबार का शृंगार किया जाता है। मान्यता है कि यहां शृंगार के लिए चढ़ाए धन-जेवर घर पर रखने से मां लक्ष्मी जी की कृपा बरसती है।

पचमठा मंदिर, जबलपुर

मध्य प्रदेश के जबलपुर में माता लक्ष्मी का एक अनूठा मंदिर है। इस मंदिर की विशेषता है कि यहां माता लक्ष्मी की मूर्ती पूरे दिन में तीन बार रंग बदलती है। माना जाता है कि यहां धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने से श्रद्धालुओं पर धन की वर्षा होती है।

महालक्ष्मी माता मंदिर, इंदौर

इंदौर के महालक्ष्मी माता मंदिर में वैसे तो रोज ही भक्तों का आना लगा रहता है, लेकिन खास तौर पर दिवाली के समय यहां भारी संख्या में भक्त माता लक्ष्मी के दर्शन करने के लिए दूर-दूर से पहुंचते हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • लक्ष्मी मां
  • रतलाम महालक्ष्मी मंदिर
  • करोड़ों रूपए से सजाया महालक्ष्मी मंदिर
  • धनतेरस 2024
  • दिवाली 2024
  • बिरला मंदिर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा