सूर्य और शनि का गोचर, फरवरी में इन राशियों को मिलेंगे बड़े झटके
Manya Jain | Feb 04, 2025, 14:27 IST
सूर्य और शनि का गोचर
फरवरी 2025 में ग्रहों के गोचर से कई राशियों के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं। फरवरी में सूर्य शनि की राशि में जाकर घमासान मचाएंगे। मकर सहित इन राशियों के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।
February 2025 Grah Gochar Negative: फरवरी में ग्रहों का गोचर कई राशियों के लिए समस्याएं लेकर आ सकता है। इस बार मकर और कुंभ जैसी राशियाँ प्रभावित होंगी। फरवरी की शुरुआत गुरु के वृषभ राशि में मार्गी होने से होगी। इसके बाद बुध कुंभ राशि में गोचर करेंगे। अगले दिन सूर्य भी कुंभ राशि में आ जाएंगे। इस बदलाव से कई राशियों के जीवन में परेशानियां आ सकती हैं।
सिंह राशि के जातकों को इस समय अपने वैवाहिक जीवन में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। पत्नी की भावनाओं को समझना बहुत जरूरी है। यदि आप किसी साझेदारी में काम करते हैं तो ध्यान रखें कि हर बात का हिसाब रखें। कामकाजी लोग इस समय पदोन्नति में थोड़ी देरी का सामना कर सकते हैं। यह समय किसी भी नए काम को शुरू करने के लिए अनुकूल नहीं रहेगा।
वृश्चिक राशि वालों को इस समय अपने परिवार को ज्यादा समय देना होगा। परिवार में कलह और झगड़े हो सकते हैं। मां को लेकर चिंता बढ़ सकती है। हृदय रोग से ग्रसित लोगों को इस समय अधिक सावधानी बरतनी चाहिए। मानसिक तनाव से बचने की कोशिश करें और फालतू खर्चों से दूर रहें।
ये भी पढ़ें
गुप्त नवरात्रि : मां छिन्नमस्ता की पूजा से दूर होगा अकाल मृत्यु का डर
क्या सच में शिव के पसीने से हुआ मां नर्मदा का जन्म, जानिए पूरी कहानी
मकर राशि वालों के लिए इस समय अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना आवश्यक है, क्योंकि इससे परिवार में तनाव बढ़ सकता है। इस समय किसी भी निवेश को सोच-समझ कर करें। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। ससुराल पक्ष से किसी भी प्रकार का लेन-देन इस समय शुभ नहीं रहेगा। गुप्त विद्या में लगे लोगों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
कुंभ राशि वालों को इस समय हड्डियों से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। अपने वैवाहिक जीवन में भी सावधानी रखें। पत्नी से किसी भी प्रकार के मनमुटाव से बचें। साझेदारी में अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं, और बैंक से भी मदद मिल सकती है। किसी महिला मित्र के साथ काम शुरू करने का विचार बना सकते हैं, लेकिन पैसों के मामले में पूरी ईमानदारी बरतें।
मीन राशि वालों के लिए यह समय खर्चों पर काबू पाने का है। आर्थिक समस्याएं पैदा हो सकती हैं अगर खर्चों पर ध्यान न दिया गया। अनावश्यक यात्रा से बचें क्योंकि यह समय की बर्बादी कर सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और विरोधियों से दूरी बनाकर रखें, क्योंकि वे आपके खिलाफ साजिश रच सकते हैं।
ये भी पढ़ें
नंबर 9 कैसे बनाता है आपको विजेता, जानिए हनुमान जी के रहस्यमय आशीर्वाद के बारे में
एक ही लाइन में स्थित हैं भारत के ये प्राचीन शिव मंदिर
सिंह राशि पर फरवरी ग्रह गोचर का प्रभाव
वृश्चिक राशि पर फरवरी ग्रह गोचर का प्रभाव
ये भी पढ़ें
गुप्त नवरात्रि : मां छिन्नमस्ता की पूजा से दूर होगा अकाल मृत्यु का डर
क्या सच में शिव के पसीने से हुआ मां नर्मदा का जन्म, जानिए पूरी कहानी
मकर राशि पर फरवरी ग्रह गोचर का प्रभाव
कुंभ राशि पर फरवरी ग्रह गोचर का प्रभाव
मीन राशि पर फरवरी ग्रह गोचर का प्रभाव
ये भी पढ़ें
नंबर 9 कैसे बनाता है आपको विजेता, जानिए हनुमान जी के रहस्यमय आशीर्वाद के बारे में
एक ही लाइन में स्थित हैं भारत के ये प्राचीन शिव मंदिर
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava