दिवाली से पहले बनेगा गुरु पुष्य योग, ऐसे उठाएं लाभ

Dolly patil | Oct 23, 2024, 11:26 IST
Share
गुरु पुष्य योग
गुरु पुष्य योग

हिंदू ज्योतिष शास्त्र में गुरु पुष्य योग को अत्यंत शुभ माना गया है। यह संयोग तब बनता है जब गुरु पुष्य नक्षत्र में होते हैं, इसलिए इसे गुरु पुष्य योग कहा जाता है। मान्यताओं के अनुसार गुरु पुष्य योग में खरीदारी का खास महत्व है।

हिंदू ज्योतिष शास्त्र में गुरु पुष्य योग को अत्यंत शुभ माना गया है। यह संयोग तब बनता है जब गुरु पुष्य नक्षत्र में होते हैं, इसलिए इसे गुरु पुष्य योग कहा जाता है। मान्यताओं के अनुसार गुरु पुष्य योग में खरीदारी का खास महत्व है। 24 अक्टूबर, गुरुवार को सुबह 11:45 बजे से खरीदारी की शुरुआत करके अगले दिन दोपहर के समय तक खरीदारी करना शुभ है।

गुरु पुष्य योग के दिन अचल संपत्ति खरीदना भी बहुत अच्छा माना गया है। अगर आप भी जमीन आदि खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो गुरुवार का दिन शुभ रहेगा। इस दिन खरीदारी करने से जीवन में सुख समृद्धि आती है।

पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत 29 अक्टूबर से हो जाएगी। दीपोत्सव के पहले दिन धनतेरस का पर्व होता है। धनतेरस के दिन से पहले गुरु पुष्य नक्षत्र पड़ने से इसका महत्व और बढ़ जाता है। इस बार दिवाली से पहले गुरु पुष्य योग के साथ अमृत सिद्धि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग भी बनेगा। गुरु पुष्य नक्षत्र के साथ ऐसे शुभ योग बनने से निवेश और खरीदारी के लिए यह समय मंगलकारी है।

गुरु पुष्य योग के दिन करें ये काम-

  • नए काम की शुरुआत गुरु पुष्य नक्षत्र में बहुत उत्तम माना गया है
  • गृह प्रवेश करना
  • संपत्ति खरीदना
  • सोना-चांदी, गहने-आभूषण आदि खरीदना
  • वाहन की खरीदी
  • इलेक्ट्रिकल वस्तुएं जैसे कि फ्रिज, वॉशिंग मशीन, लैपटॉप आदि की खरीदारी करना

गुरु पुष्य योग में खरीदी का समय- सुबह 11:43 से दोपहर 12:28

लाभ पखवाड़ा- दोपहर 12.05 बजे से 01.29

शुभ चौघड़िया- शाम 04.18 से 05.42 बजे तक

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • धर्म
  • Diwali 2024
  • धनतेरस 2024
  • दिवाली 2024
  • गुरु पुष्य योग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा