हनुमान जयंती 2025: आज हनुमान जी की कृपा पाने के लिए इस विधि से करें पूजा, मिलेगा आशीर्वाद

Kaushiki | Apr 10, 2025, 15:44 IST
Share
hanuman jayantni 2025
hanuman jayantni 2025

हनुमान जयंती का पर्व 12 अप्रैल यानि आज के दिन मनाया जाएगा।। इस दिन हनुमान जी के जन्म का उत्सव मनाते हुए, आप पूजा विधि और सामग्री के बारे में जानकर विशेष तैयारी कर सकते हैं।

हनुमान जयंती हिंदू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण और श्रद्धापूर्वक मनाया जाने वाला पर्व है। यह दिन बजरंगबली, यानी हनुमान जी के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। हनुमान जी को शक्ति, भक्ति और सेवा का प्रतीक माना जाता है। उनका आशीर्वाद लेने के लिए भक्तों का विश्वास है कि, वे सभी संकटों से मुक्ति दिलाते हैं और जीवन में साहस और बल प्रदान करते हैं। इस बार ये पर्व 12 अप्रैल यानि आज के दिन मनाया जाएगा।

4b9532c2-2d3
4b9532c2-2d3

कब मनाई जाती है हनुमान जयंती

पंचांग के मुताबिक, हनुमान जयंती हर साल चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। इस दिन विशेष रूप से हनुमान जी की पूजा और व्रत करने से व्यक्ति के सभी मनोरथ पूरे होते हैं और जीवन की सभी परेशानियों से छुटकारा मिलता है। साथ ही, यह दिन हनुमान जी के आदर्शों और उनके बल, साहस और निस्वार्थ सेवा की प्रेरणा लेने का भी है।

शास्त्रों के मुताबिक, शिव जी की कृपा से देवी अंजना ने हनुमान जी को जन्म दिया था। इस दिन को हनुमान जन्मोत्सव के रूप में मनाने की परंपरा है। पंचांग के मुताबिक, 12 अप्रैल को पूर्णिमा तिथि सुबह 03:21 बजे शुरू होगी और अगले दिन 13 अप्रैल को सुबह 05:51 बजे तक रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें... अप्रैल 2025 व्रत-त्योहार: चैत्र नवरात्रि से लेकर हनुमान जयंती तक, जानें पूरे महीने के व्रत-त्योहार

पूजा विधि

हनुमान जी की पूजा करने के लिए आपको कुछ खास सामग्री की जरूरत होती है। अगर आप भी इस दिन पूजा करना चाहते हैं, तो यहां से सामग्री की सूची नोट कर सकते हैं:

पूजा सामग्री

  • लाल आसन (Red Asana)
  • हनुमान जी की प्रतिमा (Statue or Idol of Hanuman)
  • चमेली का तेल (Jasmine Oil)
  • लाल फूल (Red Flowers)
  • हनुमान चालीसा (Hanuman Chalisa)
  • बजरंग बाण (Bajrang Ban)
  • भोग: बेसन के लड्डू, बूंदी के लड्डू
ये खबर भी पढ़ें... प्रयागराज के लेटे हनुमान जी के बिना संगम स्नान अधूरा क्यों, जानें इस रहस्य को

पूजा विधि

मंदिर में घी की ज्योत प्रज्वलित करें: सबसे पहले, हनुमान जी की पूजा में घी का दीपक जलाएं।
हनुमान जी का अभिषेक: गंगा जल से हनुमान जी का अभिषेक करें और फिर उन्हें एक साफ कपड़े से पौंछ लें।
सिंदूर और चमेली तेल: सिंदूर और चमेली का तेल मिलाकर हनुमान जी को अर्पित करें।
चोला चढ़ाना: हनुमान जी को चोला पहनाएं और फिर चांदी या सोने का वर्क चढ़ाएं।
लड्डू का भोग: हनुमान जी को लड्डू का भोग अर्पित करें।
हनुमान चालीसा का पाठ: हनुमान चालीसा का पाठ करें और उसके बाद आरती करें। अंत में क्षमा प्रार्थना भी करें।

हनुमान जयंती के महत्व

शास्त्रों के मुताबिक, हनुमान जयंती का विशेष महत्व है। इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से न केवल शक्ति और साहस मिलता है, बल्कि मानसिक शांति और संकटों से मुक्ति भी प्राप्त होती है। हनुमान जी को शक्ति, भक्ति, और सेवा का प्रतीक माना जाता है। जिनके पास हनुमान जी का आशीर्वाद होता है, वे हर मुश्किल से उबर जाते हैं। धार्मिक ग्रंथों के मुताबिक माना जाता है कि, हनुमान जी की पूजा से सभी कष्टों का निवारण होता है। इस दिन व्रत रखने और पूजा करने से सभी मनोरथ सिद्ध होते हैं।

ये खबर भी पढ़ें... क्या सच में हनुमान चालीसा पाठ करने से बढ़ती है ब्रेन पावर? जानिए साइंटिफिक सच

हनुमान जी के मंत्र

हनुमान जयंती के दिन हनुमान जी के मंत्रों का जाप करने से विशेष लाभ होता है:

  • ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट
  • ॐ नमो भगवते हनुमते नमः
  • ॐ महाबलाय वीराय चिरंजिवीन उद्दते। हारिणे वज्र देहाय चोलंग्घितमहाव्यये। नमो हनुमते आवेशाय आवेशाय स्वाहा।
  • ॐ नमो हनुमते रूद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा।

हनुमान जी की आरती

आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।
आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।।

जाके बल से गिरिवर कांपे। रोग दोष जाके निकट न झांके।
अंजनि पुत्र महाबलदायी। संतान के प्रभु सदा सहाई।।
आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।।

दे बीरा रघुनाथ पठाए। लंका जारी सिया सुधि लाए।
लंका सो कोट समुद्र सी खाई। जात पवनसुत बार न लाई।
आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।।

लंका जारि असुर संहारे। सियारामजी के काज संवारे।
लक्ष्मण मूर्छित पड़े सकारे।आनि संजीवन प्राण उबारे।
आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।।

पैठी पाताल तोरि जमकारे। अहिरावण की भुजा उखारे।
बाएं भुजा असुरदल मारे। दाहिने भुजा संत जन तारे।
आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।।

सुर-नर-मुनि जन आरती उतारें। जय जय जय हनुमान उचारें।
कंचन थार कपूर लौ छाई। आरती करत अंजना माई।
आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।।

लंकविध्वंस कीन्ह रघुराई। तुलसीदास प्रभु कीरति गाई।
जो हनुमानजी की आरती गावै। बसी बैकुंठ परमपद पावै।
आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।
आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।।

ये खबर भी पढ़ें... नवरात्रि पर कन्या पूजन क्यों किया जाता है, जानें कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Tags:
  • hanuman ji
  • हनुमान जी
  • Hanuman Jayanti
  • हनुमान जयंती
  • हनुमान जयंती पर शुभ संयोग
  • हनुमान जी की कृपा
  • हनुमान जी का जन्मोत्सव
  • धर्म ज्योतिष न्यूज
चौखट पर खड़ी पत्नी, अंदर पति संग थी वो... कहीं बाथरूम में छिपाई प्रेमिका, तो कहीं संग लेकर ट्रक से भागा पति!

By Aman Vaishnav

चौखट पर खड़ी पत्नी, अंदर पति संग थी वो... कहीं बाथरूम में छिपाई प्रेमिका, तो कहीं संग लेकर ट्रक से भागा पति!
अजमेर में रेलवे अधिकारी का अपहरण, 51 लाख फिरौती मांगी; पत्नी का भाई निकला मास्टरमाइंड

By Jyoti Mahender Bhardwaj

अजमेर में रेलवे अधिकारी का अपहरण, 51 लाख फिरौती मांगी; पत्नी का भाई निकला मास्टरमाइंड
IIT ड्रॉपआउट रिपोर्ट में इंदौर से राहत भरी खबर: 45% बढ़ी छात्रों की संख्या, तो देशभर में चार साल में इतने छात्रों ने छोड़ी आईआईटी

By Arohi Raj

IIT ड्रॉपआउट रिपोर्ट में इंदौर से राहत भरी खबर: 45% बढ़ी छात्रों की संख्या, तो देशभर में चार साल में इतने छात्रों ने छोड़ी आईआईटी
जयपुर में फर्जी बैंक खातों के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, 12.59 करोड़ की ठगी के मामले दर्ज

By Ashish Bhardwaj

जयपुर में फर्जी बैंक खातों के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, 12.59 करोड़ की ठगी के मामले दर्ज
एसआई भर्ती-2025 के इंटरव्यू कल से शुरू, 1076 पदों के लिए 4019 अभ्यर्थी चुने गए है अंतिम पड़ाव के लिए

By Jageshwar prasad

एसआई भर्ती-2025 के इंटरव्यू कल से शुरू, 1076 पदों के लिए 4019 अभ्यर्थी चुने गए है अंतिम पड़ाव के लिए
राजस्थान का मौसम बदलाव: राजस्थान में मानसून की विदाई के बाद मौसम शुष्क; अगले सात दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान का मौसम बदलाव: राजस्थान में मानसून की विदाई के बाद मौसम शुष्क; अगले सात दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं
दूसरी शादी रचाऊंगी, तलाक दो, शिक्षक पति के इनकार पर भड़की महिला आरक्षक, मां संग मिलकर कर दी पिटाई

By Umeshwari Baghel

दूसरी शादी रचाऊंगी, तलाक दो, शिक्षक पति के इनकार पर भड़की महिला आरक्षक, मां संग मिलकर कर दी पिटाई