बाल ब्रह्मचारी हनुमान जी को क्यों प्रिय है सिंदूर और चोला, जानें इसका आध्यात्मिक महत्व
Kaushiki | Jun 02, 2025, 16:14 IST
हनुमानजी को सिंदूर चढ़ाने का महत्व
हनुमानजी को सिंदूर और चोला चढ़ाने की प्राचीन परंपरा मंगल और शनिवार के दिन विशेष फलदायक मानी जाती है। यह पूजा कुंडली के दोष कम कर जीवन में सुख-शांति और स्वास्थ्य लाभ देती है....
हनुमान जी को सिंदूर और चोला अर्पित करना एक प्राचीन और धार्मिक परंपरा है। मंगल और शनिवार के दिन यह पूजा विशेष फलदायक मानी जाती है।
मान्यता है कि मंगलवार को हनुमानजी को चोला चढ़ाने से कुंडली में मंगल दोष का प्रभाव कम होता है और स्वास्थ्य लाभ होता है। वहीं शनिवार को चढ़ाने पर शनि के दुष्प्रभाव जैसे साढ़ेसाती और ढैया कम होते हैं जिससे जीवन के कष्ट दूर होते हैं। तो ऐसे में आइए जानें कैसे करें हनुमानजी की पूजा।
ये खबर भी पढ़ें... न्यायधानी में देश के इकलौते हनुमानजी, जहां देवी रूप में होती है पूजा
![Hanuman ji Rahasya: महर्षि वाल्मीकि ने नहीं, सर्वप्रथम हनुमान जी ने लिखी थी रामायण... रहस्यमयी रूप में हुई उजागर]()
मान्यता के मुताबिक हनुमान जी को सिंदूर और चोला ऐसे चढ़ाने चाहिए,
हनुमान जी पर सिंदूर चढ़ाने का विशेष महत्व है। सिंदूर मुख्य रूप से दो रंगों में मिलता है—लाल और नारंगी। हिंदू संस्कृति में लाल सिंदूर सुहाग का प्रतीक होता है, जिसे विवाहित महिलाएं अपने माथे पर लगाती हैं। वहीं, नारंगी सिंदूर समर्पण और भक्ति का प्रतीक माना जाता है।
हनुमान जी में भगवान श्रीराम के प्रति गहरा समर्पण देखने को मिलता है, इसलिए उन पर नारंगी सिंदूर अर्पित किया जाता है। धार्मिक विश्वास के मुताबिक, हनुमान जी पर सिंदूर चढ़ाने से जीवन की सभी कठिनाइयां दूर होती हैं और संकटमोचन हनुमान भक्तों के संकट हर लेते हैं।
ये खबर भी पढ़ें....
शनि देव को प्रसन्न करने के लिए शनि जयंती पर ऐसे करें उनकी पूजा
thesootr links
👩👦👨👩👧👧
ज्येष्ठ माह की शुरुआत | हनुमान जी का दिन | हनुमान जी की कृपा | hanuman ji | Ramayana | Sindoor | धर्म ज्योतिष न्यूज
मान्यता है कि मंगलवार को हनुमानजी को चोला चढ़ाने से कुंडली में मंगल दोष का प्रभाव कम होता है और स्वास्थ्य लाभ होता है। वहीं शनिवार को चढ़ाने पर शनि के दुष्प्रभाव जैसे साढ़ेसाती और ढैया कम होते हैं जिससे जीवन के कष्ट दूर होते हैं। तो ऐसे में आइए जानें कैसे करें हनुमानजी की पूजा।
ये खबर भी पढ़ें... न्यायधानी में देश के इकलौते हनुमानजी, जहां देवी रूप में होती है पूजा
Hanuman ji Rahasya: महर्षि वाल्मीकि ने नहीं, सर्वप्रथम हनुमान जी ने लिखी थी रामायण... रहस्यमयी रूप में हुई उजागर
हनुमान जी को चढ़ाए सिंदूर
रामायण के मुताबिक, त्रेतायुग में माता सीता ने हनुमानजी के मांग में सिंदूर भरा था। जब हनुमानजी ने इसका कारण पूछा तो सीताजी ने कहा कि यह श्रीराम की लंबी आयु और प्रसन्नता के लिए है। हनुमानजी ने सोच लिया कि अगर पूरे शरीर पर सिंदूर लगा लूं तो प्रभु हमेशा मुझसे प्रसन्न रहेंगे। भगवान राम ने यह देखकर आशीर्वाद दिया कि जो भी हनुमानजी को सिंदूर चढ़ाएगा, उसके सभी कष्ट दूर होंगे और उसकी कृपा बनी रहेगी।
सिंदूर और चोला चढ़ाने के नियम
- पूजा से पूर्व स्नान करें और लाल वस्त्र पहनें।
- हनुमानजी की प्रतिमा को गंगाजल से अभिषेक करें।
- सिंदूर में चमेली का तेल मिलाकर या देसी घी लगाकर प्रतिमा पर सिंदूर लगाएं।
- चोला चढ़ाने के बाद धूप, दीप जलाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें।
- पूजा के अंत में बेसन या बूंदी के लड्डू भोग लगाएं और दक्षिणा अर्पित करें।
- माथे पर हनुमानजी के चरणों से थोड़ा सिंदूर लेकर लगाना भी शुभ माना जाता है।
- मंत्र जाप करें
सिन्दूरं रक्तवर्णं च सिन्दूरतिलकप्रिये।
भक्तयां दत्तं मया देव सिन्दूरं प्रतिगृह्यताम।।
सिंदूर चढ़ाने का महत्व
हनुमान जी में भगवान श्रीराम के प्रति गहरा समर्पण देखने को मिलता है, इसलिए उन पर नारंगी सिंदूर अर्पित किया जाता है। धार्मिक विश्वास के मुताबिक, हनुमान जी पर सिंदूर चढ़ाने से जीवन की सभी कठिनाइयां दूर होती हैं और संकटमोचन हनुमान भक्तों के संकट हर लेते हैं।
ये खबर भी पढ़ें....
शनि देव को प्रसन्न करने के लिए शनि जयंती पर ऐसे करें उनकी पूजा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
👩👦👨👩👧👧
ज्येष्ठ माह की शुरुआत | हनुमान जी का दिन | हनुमान जी की कृपा | hanuman ji | Ramayana | Sindoor | धर्म ज्योतिष न्यूज
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari