जल दान और पुण्य कमाने का महीना है ज्येष्ठ मास, जानें प्रमुख पर्व और शुभ योग

Kaushiki | Jun 03, 2025, 15:54 IST
Share
ज्येष्ठ मास
ज्येष्ठ मास

ज्येष्ठ मास के अंतिम 8 दिनों में महेश नवमी, गंगा दशहरा, निर्जला एकादशी, प्रदोष और पूर्णिमा जैसे 5 प्रमुख पर्व हैं। इन दिनों 5 शुभ योग भी बन रहे हैं, जो नए कार्य, खरीदारी और धार्मिक अनुष्ठान के लिए बेहद शुभ माने जाते हैं।

हिंदू धर्म में ज्येष्ठ मास को जल दान और पुण्य कमाने का महत्वपूर्ण महीना माना जाता है। इस वर्ष ज्येष्ठ के अंतर्गत महेश नवमी, गंगा दशहरा, निर्जला एकादशी, प्रदोष और पूर्णिमा जैसे प्रमुख त्योहार बाकी हैं।

इन पर्वों के दौरान जल दान, पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान करने से विशेष फलदायक माना जाता है। साथ ही, इन दिनों कई शुभ योग बन रहे हैं, जो खरीदारी और नए कार्य शुरू करने के लिए उत्तम अवसर हैं।

ये खबर भी पढ़ें... बिगड़े काम बनाने के लिए ज्येष्ठ में करें इन भगवान की पूजा, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा, सभी मनोकामना होगी पूरी

प्रमुख शुभ योग और तिथियां

हिंदू पंचांग के मुताबिक,

  • 3 जून (हर्षण योग): नए कार्यों की शुरुआत के लिए अत्यंत शुभ है।
  • 5 जून (गंगा दशहरा): रवि योग और गुरुवार का संयोग; खरीदारी और पूजा के लिए सर्वश्रेष्ठ दिन।
  • 6 जून (निर्जला एकादशी): भगवान विष्णु की उपासना का दिन, हस्त और चित्रा नक्षत्र से शुभता बढ़ी।
  • 8 जून (प्रदोष व्रत): शिव की आराधना और जल, घड़ा दान का विशेष दिन।
  • 10-11 जून (पूर्णिमा): स्नान-दान के लिए श्रेष्ठ समय, साध्य योग में मनेगी।
  • 7 और 9 जून (सर्वार्थ सिद्धि योग): सभी कार्यों के लिए लाभकारी योग।

आषाढ़ मास में आने वाले पर्व

हिंदू पंचांग के मुताबिक, आषाढ़ मास की शुरुआत 12 जून से होगी। इसमें देवशयनी एकादशी, गुरु पूर्णिमा और योगिनी एकादशी जैसे महत्वपूर्ण त्योहार शामिल हैं।

इस माह में 17 और 22 जून को त्रिपुष्कर नक्षत्र, तथा 27 और 28 जून को पुष्य नक्षत्र योग बनेंगे, जो खरीदारी और शुभ कार्यों के लिए अनुकूल माने जाते हैं।

ये खबर भी पढ़ें...कुंती को एक मंत्र से मिला था कर्ण, लेकिन क्यों वो ज्येष्ठ कौन्तेय नहीं बन पाया

ज्येष्ठ और आषाढ़ मास में धार्मिक अनुष्ठान

मान्यता के मुताबिक, ज्येष्ठ मास में सूर्य देव को जल अर्पित करना और सूर्य मंत्र का जाप अत्यंत फलदायक माना जाता है। वहीं आषाढ़ मास में शिव और विष्णु की विशेष पूजा-आराधना की जाती है। ये दोनों मास धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्व रखते हैं और इस दौरान किए गए दान, पूजा और कार्य विशेष पुण्यदायक होते हैं।

ये खबर भी पढ़ें...

वो ज्येष्ठ कौन्तेय था, पर सूतपुत्र कहलाया, मां को उसे क्यों बहाना पड़ा

ज्येष्ठ मास में वट सावित्री व्रत क्यों होता है खास, जानें वट वृक्ष की पूजा विधि और महत्व

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬

👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

ज्येष्ठ माह की शुरुआत | आषाढ़ माह का महत्व | आषाढ़ माह व्रत त्योहार | Nirjala Ekadashi | धर्म ज्योतिष न्यूज | Ganga

Tags:
  • ज्येष्ठ माह की शुरुआत
  • पूर्णिमा
  • Ganga
  • गंगा दशहरा
  • निर्जला एकादशी
  • Nirjala Ekadashi
  • आषाढ़ माह का महत्व
  • आषाढ़ माह व्रत त्योहार
  • धर्म ज्योतिष न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि