इस बार करवा चौथ 2025 पूजा के लिए मिलेगा सिर्फ सवा घंटा, आपके शहर में कितने बजे दिखेगा चांद
Kaushiki | Oct 09, 2025, 11:31 IST
karwa chauth 2025
सुहागिनों का महापर्व करवा चौथ इस साल 10 अक्टूबर, शुक्रवार को है। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त केवल सवा घंटे रहेगा। चंद्र दर्शन रात 8 बजकर 14 मिनट पर होगा, जिसके बाद ही व्रत का पारण होगा। जानिए व्रत की पूरी पूजा विधि।
Karva Chauth 2025:हर साल की तरह इस साल भी कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का पवित्र और बड़ा व्रत रखा जाएगा। इस बार यह पावन पर्व शुक्रवार, 10 अक्टूबर को पड़ रहा है।
यह दिन हर सुहागिन महिला के लिए बहुत ही खास होता है जब वह अपने पति की लंबी उम्र और सुख-सौभाग्य के लिए पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं। दिनभर बिना अन्न-जल के रहने के बाद, रात को चंद्रदेव के दर्शन और उन्हें अर्घ्य देने के बाद ही यह व्रत खोला जाता है।
अगर आप भी इस साल यह व्रत रखने वाली हैं, तो आपको पूजा का शुभ मुहूर्त और रात को चांद निकलने का समय ठीक-ठीक जान लेना चाहिए। ताकि आपकी पूजा में कोई कमी न रहे। आइए जानें...
ये खबर भी पढ़ें...
क्या सच में कार्तिक मास में इन दो पेड़ों की पूजा से कटते हैं पाप? जानें इसका रहस्य
द्रिक पंचांग के मुताबिक, करवा चौथ (Karwa Chauth) के दिन सूर्य उदय होने के समय स्नान करके महिलाएं व्रत का संकल्प लेती हैं।
इस बार शाम की पूजा के लिए आपको बहुत कम समय मिलेगा। पूजा का शुभ मुहूर्त केवल सवा घंटे तक ही रहेगा।
ये खबर भी पढ़ें...
दीवाली, छठ और तुलसी विवाह कब? जानें कार्तिक मास 2025 के 10 सबसे बड़े पर्वों की लिस्ट और पूजा विधि
![karwa chhaut]()
पूरे दिन के उपवास के बाद, हर महिला को सबसे ज़्यादा इंतजार चांद के दर्शन का ही होता है। चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत का पारण किया जाता है।
![MP]()
![CG]()
![RJ]()
ये खबर भी पढ़ें...
प्राचीन काल में छठ पूजा को किस नाम से जाना जाता था? जानें पूजा से जुड़ी वो बात जो कर देगी हैरान
अगर आप पहली बार व्रत रख रही हैं, तो यहां करवा चौथ की सरल पूजा विधि बताई गई है:
Diwali 2025: इस बार शुभ योग में मनेगा दीपावली 2025 का पर्व, इन योगों में पूजा करने से बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा
यह दिन हर सुहागिन महिला के लिए बहुत ही खास होता है जब वह अपने पति की लंबी उम्र और सुख-सौभाग्य के लिए पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं। दिनभर बिना अन्न-जल के रहने के बाद, रात को चंद्रदेव के दर्शन और उन्हें अर्घ्य देने के बाद ही यह व्रत खोला जाता है।
अगर आप भी इस साल यह व्रत रखने वाली हैं, तो आपको पूजा का शुभ मुहूर्त और रात को चांद निकलने का समय ठीक-ठीक जान लेना चाहिए। ताकि आपकी पूजा में कोई कमी न रहे। आइए जानें...
ये खबर भी पढ़ें...
क्या सच में कार्तिक मास में इन दो पेड़ों की पूजा से कटते हैं पाप? जानें इसका रहस्य
पूजा का शुभ मुहूर्त
- व्रत शुरू होने का समय (उपवास आरंभ): सुबह 6 बजकर 18 मिनट से।
- व्रत समाप्त होने का समय (चंद्र दर्शन तक): रात 8 बजकर 12 मिनट तक।
- यानी, इस बार व्रती महिलाओं को करीब 14 घंटे तक भूखा-प्यासा रहकर करवा माता की आराधना करनी होगी। यह व्रत पति-पत्नी के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक है।
- करवा चौथ के दिन शाम की पूजा का विशेष महत्व होता है।
- शाम के समय चौथ माता, भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। इस पूजा के बिना व्रत अधूरा माना जाता है।
करवा चौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त
- पूजा शुरू होने का समय: शाम 5 बजकर 56 मिनट।
- पूजा समाप्त होने का समय: शाम 7 बजकर 10 मिनट।
ये खबर भी पढ़ें...
दीवाली, छठ और तुलसी विवाह कब? जानें कार्तिक मास 2025 के 10 सबसे बड़े पर्वों की लिस्ट और पूजा विधि
karwa chhaut
कितने बजे दिखेंगे चांद
- चंद्रमा उदय होने का समय: रात 8 बजकर 14 मिनट।
- हालांकि, यह समय द्रिक पंचांग के मुताबिक है और भारत के अलग-अलग शहरों में चांद निकलने का समय थोड़ा-बहुत अलग हो सकता है। इसलिए, आप अपने शहर का सटीक समय जानने के लिए स्थानीय पंचांग या विश्वसनीय स्रोत की मदद जरूर लें।
आपके शहर में चांद देखने का टाइम
एमपी-
MP
छत्तीसगढ़-
CG
राजस्थान-
RJ
ये खबर भी पढ़ें...
प्राचीन काल में छठ पूजा को किस नाम से जाना जाता था? जानें पूजा से जुड़ी वो बात जो कर देगी हैरान
करवा चौथ की पूजन विधि
- सरगी खाकर संकल्प:
सुबह सूर्योदय से पहले उठकर सरगी (सरगी में फल और सूखे मेवे होते हैं) खाएं। इसके बाद स्नान करके भगवान शिव और माता पार्वती का ध्यान करें और निर्जला व्रत का संकल्प लें। - पूजा की तैयारी:
दिन भर भजन-कीर्तन में मन लगाएं। शाम को पूजा के लिए एक लाल कपड़ा बिछाएँ और उस पर सभी देवी-देवताओं की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें। - विधिपूर्वक पूजा:
उनके सामने दीपक जलाएं और चावल, रोली, फूल, मिठाई, और करवे में जल भरकर अर्पित करें। - करवा चौथ व्रत:
दोपहर या शाम के समय सभी सुहागिन महिलाएं एक साथ बैठकर करवा चौथ की कथा सुनें। कथा सुनना बहुत जरूरी माना गया है। - करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय:
रात को शुभ मुहूर्त में जब चांद निकल आए, तब छन्नी से पहले चंद्रमा के दर्शन करें, फिर उसी छन्नी से अपने पति का चेहरा देखें। इसके बाद चंद्रमा को अर्घ्य दें और अपने पति के हाथ से जल पीकर (पारण करके) उपवास खोलें।
Diwali 2025: इस बार शुभ योग में मनेगा दीपावली 2025 का पर्व, इन योगों में पूजा करने से बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava