केदारनाथ हेली सेवा 2026 की बुकिंग के लिए हो जाएं तैयार, जानें क्या है नियम

Kaushiki | Apr 16, 2026, 12:34 IST
Share
kedarnath-heli-service-2026
kedarnath-heli-service-2026

केदारनाथ हेली सेवा 2026 की ऑनलाइन बुकिंग 15 अप्रैल शाम 6 बजे से शुरू हो गई है। श्रद्धालु केवल IRCTC के आधिकारिक पोर्टल से ही अपनी टिकट बुक कर सकते हैं।

Kedarnath Heli Service 2026: बाबा केदारनाथ के दर्शन की राह देख रहे भक्तों के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड सरकार ने केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग तारीख का ऐलान कर दिया है। केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग 15 अप्रैल 2026 शाम 6 बजे से शुरु हो गई है।

अब श्रद्धालु घर बैठे आसानी से अपने लिए हेलीकॉप्टर टिकट बुक कर सकते हैं। ये सेवा उन लोगों के लिए है जो पैदल नहीं चल सकते। हर साल लाखों भक्त इस सुविधा का लाभ उठाकर बाबा के दर्शन करते हैं। इस बार भी भारी भीड़ जुटने की उम्मीद जताई जा रही है।

केदारनाथ हेलीकॉप्टर बुकिंग - आपको जो कुछ भी जानना चाहिए
केदारनाथ हेलीकॉप्टर बुकिंग - आपको जो कुछ भी जानना चाहिए

बुकिंग के समय का रखें खास ध्यान

हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग बुधवार (15 अप्रैल) शाम 6 बजे से शुरू हो चुकी है। ध्यान रहे कि टिकट केवल ऑफिसियल IRCTC हेली यात्रा पोर्टल पर मिलेंगे। भक्तों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर लॉगिन कर लें। शाम को पोर्टल पर ट्रैफिक बहुत अधिक रहने की संभावना बनी रहेगी।

आप अपनी यात्रा की तारीख पहले से ही तय करके जरूर रखें। देरी होने पर टिकट मिलना काफी मुश्किल हो सकता है क्योंकि सीटें सीमित हैं। ये बुकिंग 15 जून तक की यात्रा के लिए उपलब्ध रहने वाली है।

Kedarnath dham यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर की बुकिंग कब से होगी शुरू, नोट कर  लें, इस बार बदल जाएंगे ये नियम | When will helicopter booking for Kedarnath  Dham Yatra start Note
Kedarnath dham यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर की बुकिंग कब से होगी शुरू, नोट कर लें, इस बार बदल जाएंगे ये नियम | When will helicopter booking for Kedarnath Dham Yatra start Note

इन हेलिपैडों से उड़ेंगे बाबा के द्वार तक विमान

सरकार ने यात्रियों की सुविधा के लिए तीन मुख्य हेलिपैड चुने हैं। गुप्तकाशी से सीधी उड़ान भक्तों के बीच सबसे ज्यादा लोकप्रिय मानी जाती है। फाटा हेलिपैड भी यात्रियों के लिए एक बहुत बढ़िया विकल्प साबित होता है।

वहीं सिरसी हेलिपैड से भी हेलीकॉप्टर सेवा (केदारनाथ मंदिर)का संचालन किया जाना तय है। आप अपनी सुविधा और बजट के मुताबिक हेलिपैड का चुनाव कर सकते हैं। गुप्तकाशी से किराया फाटा और सिरसी के मुकाबले थोड़ा ज्यादा हो सकता है। सभी हेलिपैड पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम शासन द्वारा किए गए हैं।

केदारनाथ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग गाइड 2026
केदारनाथ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग गाइड 2026

टिकट के नाम पर ठगी करने वालों से बचें

चारधाम यात्रा मेंहेली टिकट बुकिंग के दौरान हर साल साइबर ठगी के मामले बढ़ते हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि केवल आधिकारिक पोर्टल पर ही भरोसा करें।

किसी भी अनजान एजेंट या सोशल मीडिया लिंक से भुगतान कभी न करें। कोई भी व्यक्ति व्हाट्सएप या फेसबुक के जरिए टिकट नहीं बेच सकता है।

अपनी निजी जानकारी और बैंक डिटेल्स किसी के साथ साझा न करें। केवल IRCTC के सुरक्षित प्लेटफॉर्म का यूज करना ही सबसे बेहतर रास्ता है। अगर कोई ज्यादा पैसों की मांग करे तो तुरंत पुलिस को बताएं।

बुकिंग से पहले कर लें ये जरूरी तैयारियां

  • बुकिंग शुरू होने से पहले अपने पास वैध पहचान पत्र जरूर रखें।
  • आधार कार्ड या पहचान पत्र की जानकारी फॉर्म भरते समय जरूरी होगी।
  • सुनिश्चित करें कि आपका इंटरनेट कनेक्शन बहुत तेज और स्थिर काम करे।
  • धीमी इंटरनेट स्पीड की वजह से पेमेंट फेल होने का डर रहता है।
  • पोर्टल खुलने से 10 मिनट पहले ही वेबसाइट पर जाकर लॉगिन कर लें।
  • बुकिंग कंफर्म होते ही उसका प्रिंट आउट या डिजिटल कॉपी संभाल लें।
  • बाबा केदारनाथ की यात्रा के लिए आपका रजिस्ट्रेशन भी जरूरी होना चाहिए।

महत्वपूर्ण जानकारी

  • सिरसी (Sersi) - केदारनाथ - सिरसी: लगभग 6 हजार रुपए - 7 हजार रुपए।
  • फाटा (Phata) - केदारनाथ - फाटा: लगभग 7 हजार रुपए - 10 हजार रुपए ।
  • गुप्तकाशी (Guptkashi) - केदारनाथ - गुप्तकाशी: लगभग 85 सौ रुपए - 12 हजार 762 रुपए।
  • बुकिंग पोर्टल: केवल आधिकारिक वेबसाइट heliyatra.irctc.co.in का यूज करें।
  • जरूरी दस्तावेज: टिकट बुक करने के लिए आधार कार्ड और यात्रा रजिस्ट्रेशन जरूरी है।
  • यात्रा समय: बुकिंग यात्रा की तारीख से 15 से 6 दिन पहले की जा सकती है।
  • सावधानी: फर्जी वेबसाइटों से बचें। किसी भी निजी एजेंट को पैसे न दें।
ये खबरें भी पढ़ें....

एमपी के इस सिद्ध शक्तिपीठ में बड़े-बड़े दिग्गजों के झुकते हैं सिर, शत्रुओं की बुद्धि बांध देती हैं ये देवी

प्रकृति की गोद में बसा देवी का मंदिर, आस्था और प्राकृतिक सुंदरता का संगम, नौ दिन, नौ देवियां

पूजा की थाली से लेकर मन की शांति तक, जानें कपूर जलाने के फायदे

घर में सुख-शांति और समृद्धि के लिए कपूर आरती के साथ शामिल करें ये चीज, नेगेटिव एनर्जी रहेगी दूर

Tags:
  • उत्तराखंड
  • केदारनाथ मंदिर
  • चारधाम यात्रा
  • IRCTC
  • हेलीकॉप्टर
  • केदारनाथ
  • ऑनलाइन बुकिंग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा