आज बनने जा रहा लक्ष्मी नारायण राजयोग, धन-करियर में मिलेगी बड़ी तरक्की

Kaushiki | Jan 16, 2026, 13:58 IST
Share
lakshmi narayan rajyog
lakshmi narayan rajyog

आज 17 जनवरी 2026 को मकर राशि में बुध-शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग बनेगा। 46 महीनों बाद बना यह दुर्लभ संयोग धन, सुख और करियर में उन्नति लाएगा।

Latest Religious News: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की युति का विशेष महत्व होता है। जनवरी 2026 में एक ऐसा ही दुर्लभ संयोग बन रहा है। आज (17 जनवरी) मकर राशि में लक्ष्मी नारायण राजयोग बनने जा रहा है।

बुध और शुक्र की यह युति पूरे 46 महीनों के बाद फिर से बन रही है। ये सुख-समृद्धि, धन और करियर में उन्नति के द्वार खोलेगा। यह राजयोग न केवल आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा, बल्कि जीवन में भौतिक सुख-सुविधाओं और मान-सम्मान की भी वृद्धि करेगा।

विशेष रूप से वृषभ, कर्क, तुला और मकर राशि के जातकों के लिए ये समय वरदान साबित होगा। जबकि अन्य राशियों को अपनी मेहनत का फल मिलेगा। आइए जानें...

Lakshmi Narayan Raj Yog 2025: साल 2025 की शुरुआत में लग रहा है लक्ष्मी  नारायण योग, जानें किन राशियों पर हो सकती है धन की वर्षा | mercury venus  conjunction january 2025
Lakshmi Narayan Raj Yog 2025: साल 2025 की शुरुआत में लग रहा है लक्ष्मी नारायण योग, जानें किन राशियों पर हो सकती है धन की वर्षा | mercury venus conjunction january 2025

क्या होता है लक्ष्मी नारायण राजयोग

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, जब बुद्धि के देवता बुध और सुख-संपत्ति के प्रदाता शुक्र एक ही राशि में युति करते हैं, तो 'लक्ष्मी नारायण राजयोग' बनता है। 13 जनवरी को शुक्र मकर राशि में आ चुके हैं। अब 17 जनवरी को बुध देव भी यहां प्रवेश करेंगे।

बुध को भगवान नारायण और शुक्र को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इन दोनों ग्रहों का मिलन व्यक्ति के जीवन में ज्ञान और वैभव का अद्भुत संगम लाता है।

ये राजयोग जातक को तीव्र बुद्धि, व्यापार में सफलता, अपार धन-लाभ और भौतिक सुख-सुविधाएं प्रदान करता है। कला और रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए यह योग विशेष रूप से फलदायी और मान-सम्मान दिलाने वाला माना जाता है।

Lakshmi Narayan Raj Yog 2025: साल 2025 की शुरुआत में लग रहा है लक्ष्मी  नारायण योग, जानें किन राशियों पर हो सकती है धन की वर्षा | mercury venus  conjunction january 2025
Lakshmi Narayan Raj Yog 2025: साल 2025 की शुरुआत में लग रहा है लक्ष्मी नारायण योग, जानें किन राशियों पर हो सकती है धन की वर्षा | mercury venus conjunction january 2025

इन राशि वालों के लिए बेहद शुभ समय

  • वृषभ राशि:
    राजयोग राशिवृषभ राशि वालों के लिए यह योग भाग्य का भरपूर साथ लाएगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और विदेश यात्रा के योग भी बनेंगे। व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है जिससे आर्थिक स्थिति सुधरेगी।
  • कर्क राशि:
    आपके वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी और अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की पूरी संभावना इस दौरान दिख रही है। साझेदारी के काम में निवेश करने से आपको बड़ा मुनाफा मिल सकता है।
  • तुला राशि:
    आप नया घर या वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं। पारिवारिक संपत्ति से लाभ होगा और माता-पिता का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के नए और शानदार अवसर प्राप्त होंगे।
  • मकर राशि:
    यह राजयोग आपकी ही राशि में बन रहा है, जो सबसे फलदायी है। आपकी कार्यक्षमता बढ़ेगी और समाज में आपका मान-सम्मान बहुत अधिक बढ़ जाएगा। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी और नई नौकरी के ऑफर मिलेंगे।
जन्माष्टमी के बाद बनेगा लक्ष्मी नारायण योग, इन 3 राशियों का बढ़ सकता है  बैंक-बैलेंस - Shukra gochar 2025 in kark rashi forms lakshmi narayan yog  with budh after janmashtami these are
जन्माष्टमी के बाद बनेगा लक्ष्मी नारायण योग, इन 3 राशियों का बढ़ सकता है बैंक-बैलेंस - Shukra gochar 2025 in kark rashi forms lakshmi narayan yog with budh after janmashtami these are

अन्य राशियों पर प्रभाव

  • मेष राशि:
    इस दौरान अचानक बढ़ते हुए फालतू खर्चों पर आपको नियंत्रण रखना होगा।
  • मिथुन राशि:
    बदलते मौसम और भागदौड़ के कारण सेहत का विशेष ध्यान रखना जरूरी है।
  • सिंह राशि:
    कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत के बाद ही आपको मनचाही सफलता प्राप्त होगी।
  • कन्या राशि:
    लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें, परिश्रम से करियर में उन्नति के योग बनेंगे।
  • वृश्चिक राशि:
    धन के लेन-देन और नए निवेश में सावधानी बरतना आपके लिए हितकर रहेगा।
  • धनु राशि:
    किसी भी बड़े प्रोजेक्ट में पैसा लगाने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।
  • कुंभ राशि:
    कठिन समय में जीवनसाथी और परिवार का भरपूर भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा।
  • मीन राशि:
    परिजनों के साथ तालमेल बढ़ेगा और मांगलिक कार्यों में शामिल होने का मौका मिलेगा।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी पूरी तरह से सही या सटीक होने का हम कोई दावा नहीं करते हैं। ज्यादा और सही डिटेल्स के लिए, हमेशा उस फील्ड के एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। rajyog zodiac

ये खबर भी पढ़ें...

पूजा की थाली से लेकर मन की शांति तक, जानें कपूर जलाने के फायदे

बाबा महाकाल ने धारण किया भगवान विष्णु का रूप, मस्तक पर विराजे सूर्यदेव

उज्जैन मंगल नाथ मंदिर: भगवान शिव के पसीने से हुआ था मंगल ग्रह का जन्म, जानें कैसे

शिव भक्ति से हो रही साल 2026 की शुरुआत, जानें गुरु प्रदोष व्रत के शुभ मुहूर्त

Tags:
  • लक्ष्मी नारायण
  • ज्योतिष शास्त्र
  • rajyog zodiac
  • राजयोग राशि
  • शुक्र
  • लक्ष्मी नारायण योग
  • राजयोग
  • Latest Religious News
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा