15 दिन के लिए एकांतवास में जाते हैं भगवान जगन्नाथ, जानें क्यों पड़ जाते हैं बीमार

Kaushiki | Jun 11, 2025, 15:38 IST
Share
भगवान जगन्नाथ की स्नान यात्रा
भगवान जगन्नाथ की स्नान यात्रा

आज भगवान जगन्नाथ की स्नान पूर्णिमा मनाई जा रही है, जिसमें उन्हें 108 घड़ों के पानी से स्नान कराया जाता है। इसके बाद, अनासर काल के दौरान भगवान 15 दिन के लिए बीमार पड़ जाते हैं, जिसके बाद रथ यात्रा की शुरुआत होती है।

पुरी के जगन्नाथ धाम में आज, 11 जून को भगवान जगन्नाथ की स्नान पूर्णिमा मनाई जा रही है। धार्मिक मान्यता के मुताबिक इस दिन भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलराम और बहन सुभद्रा को पवित्र स्नान कराया जाता है, जिसे स्नान यात्रा कहा जाता है। यह रथ यात्रा की शुरुआत का प्रतीक है, जो आषाढ़ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को होती है।

इस दिन भगवान के साथ-साथ उनका रथ भी तैयार किया जाता है, ताकि 15 दिन बाद रथ यात्रा की शुरुआत हो सके। रथ यात्रा का महत्व केवल धार्मिक परंपरा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह श्रद्धा, भक्ति और भारतीय सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक भी है।

ये खबर भी पढ़ें...प्रदोष व्रत में ऐसे करें भगवान शिव की पूजा, घर में आएगी सुख-शांति और समृद्धि

स्नान यात्रा और भगवान का पवित्र स्नान

पंचांग के मुताबिक, इस दिन जगन्नाथ और उनके भाई-बहन को 108 घड़ों के पानी से स्नान कराया जाता है। इसमें जगन्नाथ को 35 घड़े, बलभद्र को 33 घड़े, देवी सुभद्रा को 22 घड़े और भगवान सुदर्शन को 18 घड़े पानी से नहलाया जाता है।

इस स्नान में तीर्थों से लाया गया जल और अन्य पवित्र द्रव्य जैसे चंदन, गुलाब, घी, और दही मिलाए जाते हैं। यह स्नान भगवान जगन्नाथ के लिए एक पारंपरिक अनुष्ठान है।

स्नान के बाद भगवान का साज-संभार किया जाता है और उन्हें एकांतवास में भेज दिया जाता है। इसके बाद मान्यता के मुताबिक, देवताओं को बुखार हो जाता है और उन्हें दो सप्ताह तक एकांतवास में रखा जाता है। इस दौरान, पुरी के श्रीमंदिर में सार्वजनिक दर्शन भी बंद रहते हैं।

ये खबर भी पढ़ें... शनि देव को प्रसन्न करने के लिए शनि जयंती पर ऐसे करें उनकी पूजा

रथ यात्रा 2025 की तारीख

पंचांग के मुताबिक, इस साल की रथ यात्रा 26 जून 2025 को द्वितीया तिथि के साथ शुरू होगी। यह तिथि दोपहर 1:25 बजे शुरू होकर 27 जून को सुबह 11:19 बजे तक रहेगी। इस प्रकार, जगन्नाथ रथ यात्रा की शुरुआत 27 जून 2025, शुक्रवार को होगी। लाखों श्रद्धालु इस दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं, क्योंकि यह यात्रा केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि भारतीय सांस्कृतिक धरोहर का अद्भुत प्रदर्शन है।

भगवान क्यों पड़ते हैं बीमार

आपके मन में यह सवाल जरूर उठ रहा होगा कि स्नान यात्रा के बाद भगवान बीमार क्यों पड़ते हैं? इसके पीछे एक रोचक पौराणिक मान्यता जुड़ी हुई है।

माना जाता है कि माधव दास, जो जगन्नाथ के परम भक्त थे, एक बार गंभीर रूप से बीमार पड़े थे। अपनी बीमारी के बावजूद वह भगवान की सेवा में लगे रहे और उन्होंने कभी भी इलाज नहीं लिया। उनकी भक्ति को देखकर भगवान जगन्नाथ ने खुद उनकी सेवा की और यह वादा किया कि वह अपने भक्तों का साथ कभी नहीं छोड़ते।

भगवान ने यह भी कहा कि माधव दास की बीमारी का जो अंतिम 15 दिन का कष्ट था, वह स्वयं अपने ऊपर ले लेते हैं। इसी कारण हर साल स्नान यात्रा के बाद भगवान जगन्नाथ 15 दिन के लिए बीमार पड़ते हैं, जिसे 'अनासर काल' कहा जाता है।

ये खबर भी पढ़ें... चातुर्मास में भगवान विष्णु क्यों करते हैं पाताल लोक में निवास, कौन संभालता है सृष्टि का संचालन

जगन्नाथ रथ यात्रा

ऐसा माना जाता है कि, 15 दिन के बाद भगवान जगन्नाथ ठीक हो जाते हैं और इस समय को 'नैनासर उत्सव' के रूप में मनाया जाता है, जिसके बाद रथ यात्रा की शुरुआत होती है। भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलराम और बहन सुभद्रा के रथों को खींचने के लिए श्रद्धालु उमड़ते हैं।

हर रथ की अपनी अलग-अलग महिमा होती है और उन्हें श्रद्धा भाव से खींचने का कार्य श्रद्धालु स्वयं करते हैं। यह यात्रा न केवल भक्तों के लिए एक पवित्र धार्मिक अनुष्ठान है, बल्कि भारतीय संस्कृति और भक्ति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा भी है।

ये खबर भी पढ़ें... निर्जला एकादशी पर भगवान विष्णु को अर्पित करें ये खास भोग, सुख समृद्धि से भर जाएगा घर

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

जगन्नाथ रथ यात्रा मान्यता | कब निकलेगी भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा | भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा | Jagannath Rath Yatra | Lord Jagannath Rath Yatra | धर्म ज्योतिष न्यूज

Tags:
  • Jagannath Rath Yatra
  • भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा
  • Lord Jagannath Rath Yatra
  • जगन्नाथ रथ यात्रा मान्यता
  • जगन्नाथ रथ यात्रा
  • कब निकलेगी भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा
  • धर्म ज्योतिष न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच