मकर संक्रांति 2025 होगा बहुत खास, 19 साल बाद बनेंगे ये योग, जानें

Jitendra Shrivastava | Updated:
Share
makar-sankranti-2025-date-shubh-muhurat-significance 1
makar-sankranti-2025-date-shubh-muhurat-significance 1

मकर संक्रांति का त्योहार 14 जनवरी को मनाया जाएगा। मान्यता के अनुसार संक्रांति के दिन सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करता है। इस दिन एक खास संयोग भी बन रहा है।

सनातन धर्म में साल का पहला त्योहार मकर संक्रांति का होता है। इस त्योहार को हर साल जनवरी में 13 से 15 तारीख के बीच में मनाया जाता है। इस साल मकर संक्रांति का त्योहार 14 जनवरी को मनाया जाएगा। मान्यता के अनुसार संक्रांति के दिन सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करता है, जिसे सूर्य का उत्तरायण भी कहा जाता है। इस दिन एक खास संयोग भी बन रहा है। चलिए इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

2025 में इस दिन मनाई जाएगी मकर संक्रांति

मकर संक्रांति का त्योहार इस साल 14 जनवरी को मनाया जाएगा। हिंन्दू पंचांग के मुताबिक इस दिन सुबह 9:03 बजे सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करेंगे। उदयातिथि के अनुसार, भारत में मकर संक्रांति 14 जनवरी 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन स्नान दान करने के लिए खास शुभ मुहूर्त है।
महाकुंभ में रबड़ी बाबा की अनोखी सेवा, सुबह से रात तक गर्म करते हैं दूध

मकर संक्रांति 2025 का शुभ मुहूर्त

मकर संक्रांति 2025 के शुभ मुहूर्त की बात करें तो मंगलवार 14 जनवरी 2025 को पुण्य काल सुबह 9:03 बजे से शाम 5:46 बजे तक रहेगा।

स्नान करने का शुभ मुहूर्त

मकर संक्रांति को स्नान-दान करने का शुभ मुहूर्त सुबह 9 बजकर 3 मिनट से सुबह 10 बजकर 48 मिनट तक है। इस महा पुण्य काल में स्नान और दान करने का खास पुण्य मिलता है।

मकर संक्रांति 2025 का विशेष संयोग

मकर संक्रांति के दिन एक विशेष संयोग बन रहा है। इस दिन 19 साल बाद दुर्लभ भौम पुष्प योग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र में भौम पुष्प योग को अत्यंत शुभ माना जाता है। ये योग मंगल और पुष्य नक्षत्र के मिलने से बनता है। इस योग में किए गए कामों में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

महाकुंभ में आज पूरी भव्यता के साथ निर्मल अखाड़े की होगी एंट्री

मकर संक्रांति का महत्व

मकर संक्रांति का धार्मिक, सांस्कृतिक और खगोलीय तीनों रूपों में खास महत्व है। धार्मिक मान्यता में ये दिन भगवान सूर्य की पूजा के लिए खास दिन माना जाता है। इस दिन लोग पवित्र नदियो में नहाते हैं और दान पुण्य करते हैं। सांस्कृतिक रूप से ये पर्व नई फसल के आगमन की खुशी का प्रतीक है। इस दिन गुड़ और तिन से बनी चीजें खाई जाती हैं और पतंगें उड़ाई जाती है। खगोलीय दृष्टि से इस दिन सूर्य की स्थिति में बदलाव होता है। जिससे इस दिन के बाद से दिन बड़े होने लगते हैं और रातें छोटी होने लगती हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Makar Sankranti
  • मकर संक्रांति
  • मकर संक्रांति का महत्व
  • National News
  • Makar Sankranti Date
  • मकर संक्रांति तारीख
  • hindi news
  • धर्म-ज्योतिष
छत्तीसगढ़ में वन विभाग का बड़ा प्रशासनिक फैसला, PCCF अरुण कुमार पाण्डेय को जैव विविधता बोर्ड के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ में वन विभाग का बड़ा प्रशासनिक फैसला, PCCF अरुण कुमार पाण्डेय को जैव विविधता बोर्ड के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार
राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा की कार का एक्सीडेंट, सारागांव मोड़ पर दो गाड़ियों की टक्कर के बाद हुआ हादसा, AIIMS में भर्ती

By VINAY VERMA

राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा की कार का एक्सीडेंट, सारागांव मोड़ पर दो गाड़ियों की टक्कर के बाद हुआ हादसा, AIIMS में भर्ती
डॉक्टर बनने का आखिरी मौका! BAMS-BHMS में एडमिशन के लिए 29 नवंबर को स्ट्रे वैकेंसी राउंड, जानें पूरी प्रक्रिया

By VINAY VERMA

डॉक्टर बनने का आखिरी मौका! BAMS-BHMS में एडमिशन के लिए 29 नवंबर को स्ट्रे वैकेंसी राउंड, जानें पूरी प्रक्रिया
इंदौर में कृष्णबाग के पीड़ितों ने अधिकारियों पर लगाए बिल्डर को 100 करोड़ का लाभ पहुंचाने के आरोप

By Sanjay Gupta

इंदौर में कृष्णबाग के पीड़ितों ने अधिकारियों पर लगाए बिल्डर को 100 करोड़ का लाभ पहुंचाने के आरोप
छत्तीसगढ़ में 939 सेवाएं एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर, साय सरकार की पहल से जरूरी काम हुए आसान

By The Sootr

छत्तीसगढ़ में 939 सेवाएं एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर, साय सरकार की पहल से जरूरी काम हुए आसान
नर्सिंग छात्रों को बड़ी राहत: शिफ्टिंग के नाम पर अब नहीं वसूली जा सकेगी अतिरिक्त ट्यूशन फीस, 45 कॉलेजों में फर्जी फैकल्टी का आरोप

By Neel Tiwari

नर्सिंग छात्रों को बड़ी राहत: शिफ्टिंग के नाम पर अब नहीं वसूली जा सकेगी अतिरिक्त ट्यूशन फीस, 45 कॉलेजों में फर्जी फैकल्टी का आरोप
Rajasthan Top News: राजस्थान में कांग्रेस के 255 प्रधान बने, भाजपा 105 पर सिमटी, 280 महिलाओं के हाथों में ग्रामीण सत्ता

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: राजस्थान में कांग्रेस के 255 प्रधान बने, भाजपा 105 पर सिमटी, 280 महिलाओं के हाथों में ग्रामीण सत्ता