Margashirsha Purnima : साल की आखिरी पूर्णिमा पर ऐसे करें भगवान को खुश
Sourabh Bhatnagar | Dec 15, 2024, 09:43 IST
thesootr
इस वर्ष मार्गशीर्ष पूर्णिमा आज यानी 15 दिसंबर 2024 को मनाई जा रही है। इस बार मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर साध्य योग और सिद्ध योग का विशेष संयोग बन रहा है, जो दिन की महत्ता को और भी बढ़ा देता है।
सनातन धर्म में पूर्णिमा का विशेष महत्व है और मार्गशीर्ष मास की पूर्णिमा का स्थान इसमें और भी खास है। इसे बत्तीसी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन स्नान-दान के साथ श्रीहरि विष्णु की पूजा का विशेष विधान है। ऐसा माना जाता है कि मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन चंद्रमा की पूजा करने से मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है। वहीं साथ में भगवान विष्णु का आशीर्वाद भी मिलता है।
इस वर्ष मार्गशीर्ष पूर्णिमा 15 दिसंबर 2024 को मनाई जा रही है। पंचांग के अनुसार, इस तिथि की शुरुआत 14 दिसंबर को शाम 5 बजे हुई थी और इसका समापन 15 दिसंबर को दोपहर 2 बजकर 33 मिनट पर होगा। उदयातिथि के आधार पर पूर्णिमा का व्रत और पूजा आज ही की जाएगी।
इस बार मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर साध्य योग और सिद्ध योग का विशेष संयोग बन रहा है, जो दिन की महत्ता को और भी बढ़ा देता है।
स्नान करते समय जल में तुलसी के पत्ते डालें और संकल्प लें। स्नान के बाद सूर्य को अर्घ्य दें और साफ-सुथरे कपड़े पहनकर मंत्र जाप करें। पूजा के बाद सफेद वस्त्रों और जल का दान करें। रात्रि में चंद्रमा को अर्घ्य अर्पित करना न भूलें।
इस वर्ष मार्गशीर्ष पूर्णिमा 15 दिसंबर 2024 को मनाई जा रही है। पंचांग के अनुसार, इस तिथि की शुरुआत 14 दिसंबर को शाम 5 बजे हुई थी और इसका समापन 15 दिसंबर को दोपहर 2 बजकर 33 मिनट पर होगा। उदयातिथि के आधार पर पूर्णिमा का व्रत और पूजा आज ही की जाएगी।
शुभ योग का संयोग
मार्गशीर्ष पूर्णिमा पूजा विधि
जल्दी उठकर स्नान कर अपने घर या मंदिर की सफाई करें। भगवान विष्णु, श्रीकृष्ण और माता लक्ष्मी की मूर्ति या तस्वीर पर गंगाजल छिड़कें। गंगाजल और कच्चा दूध मिलाकर भगवान को स्नान कराएं। पूजा में अबीर, चंदन, फूल, तुलसी पत्ते और चूरमा अर्पित करें। सत्यनारायण कथा का पाठ करें और सभी को प्रसाद वितरित करें।
स्नान और ध्यान का महत्व
क्या करें और क्या नहीं
- किसी पवित्र स्थल पर जाकर स्नान करने का प्रयास करें।
- उपवास को श्रद्धा और निष्ठा के साथ रखें।
- प्याज, लहसुन, मांस-मछली और शराब का सेवन न करें।
- दोपहर में सोने से बचें।
- भगवान को चूरमा अर्पित करें।
- ब्राह्मणों को भोजन और वस्त्र का दान करें।
FAQ
- मार्गशीर्ष पूर्णिमा कब मनाई जा रही है?
मार्गशीर्ष पूर्णिमा आज यानी 15 दिसंबर 2024 को मनाई जाएगी। - मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर कौन-सा योग बन रहा है?
इस दिन साध्य योग और सिद्ध योग का संयोग बन रहा है। - मार्गशीर्ष पूर्णिमा की पूजा विधि क्या है?
स्नान के बाद भगवान विष्णु, श्रीकृष्ण और माता लक्ष्मी की पूजा करें और सत्यनारायण कथा का पाठ करें। - पूर्णिमा के दिन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
सुबह जल्दी उठें, उपवास रखें, प्याज-लहसुन से दूर रहें और ब्राह्मणों को दान करें।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari