अयोध्या म्यूजियम में रखा जाएगा रामलला का सिंहासन, आंदोलन की यादें रहेंगी जीवित

Kaushiki | May 05, 2025, 14:35 IST
Share
AYODHYA RAAM MANDIR
AYODHYA RAAM MANDIR

राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट ने निर्णय लिया है कि रामलला का अस्थायी तंबू और सिंहासन म्यूजियम में रखे जाएंगे। इसका उद्देश्य राम मंदिर आंदोलन के संघर्ष की यादों को संजोना है।

राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट ने रविवार को घोषणा की कि, अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाद, रामलला के अस्थायी तंबू और जिस सिंहासन पर वह 1949 से विराजमान हैं, उसे म्यूजियम में संरक्षित किया जाएगा। धर्म ज्योतिष न्यूज

इसका उद्देश्य राम मंदिर आंदोलन की ऐतिहासिक कहानी को संजोना और आने वाली पीढ़ियों को यह महत्वपूर्ण पहलू समझाना है।

ये खबर भी पढ़ें... अयोध्या में राम मंदिर के बाहर जूते- चप्पलों का अंबार, 5-6 किमी का चक्कर बना मजबूरी

निर्माण कार्य की समय सीमा तय

बता दें कि, मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि मंदिर निर्माण के कई महत्वपूर्ण कार्य चल रहे हैं। जिनमें प्रमुख है परकोटा का निर्माण और मुख्य मंदिर से इसके संपर्क को स्थापित करना।

उन्होंने बताया कि 30 जून 2025 तक सभी कार्यों को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। मंदिर परिसर में लाइटनिंग अरेस्टर और लिफ्ट जैसी सुविधाओं को भी स्थापित किया जा रहा है।

पंचवटी का निर्माण

मंदिर परिसर के 60% हिस्से को हरित क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसमें पारिस्थितिकी को प्राथमिकता दी जाएगी।

ट्रस्ट ने बताया कि पंचवटी नाम से एक विशाल बगिया विकसित की जाएगी, जिसमें फलदार और छायादार पौधे लगाए जाएंगे। इस क्षेत्र का पर्यावरणीय संरक्षण एक समूह को सौंपा जाएगा, जो अगले पांच वर्षों तक इस पर काम करेगा।

ये खबर भी पढ़ें...इंदौर से सलमान खान को मिला हिंदू धर्म अपनाने का निमंत्रण, राम मंदिर की आकृति वाली पहनी थी घड़ी

मंदिर परिसर की संरचना

मंदिर में एक और महत्वपूर्ण समारोह की योजना बनाई गई है, जिसमें राम दरबार की स्थापना की जाएगी। इस विशेष समारोह में भगवान राम को राजा के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा और अभिषेक किया जाएगा। यह आयोजन मंदिर के पहली मंजिल पर आयोजित किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें...

आतंकी हमले से विचलित मुस्लिम युवक ने अपनाया सनातन धर्म, राम मंदिर में रचाई शादी

अयोध्या राम मंदिर में RDX धमाके की धमकी, मंदिर ट्रस्ट को मिला ईमेल, बढ़ाई सुरक्षा

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर | श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट | अयोध्या का राम मंदिर | अयोध्या में राम मंदिर निर्माण | अयोध्या में रामलला | Ayodhya Ram Mandir | Ayodhya Ram Mandir Darshan | Ayodhya Ram Mandir construction

Tags:
  • Ayodhya Ram Mandir
  • Ayodhya Ram Mandir construction
  • अयोध्या का राम मंदिर
  • राम जन्मभूमि
  • अयोध्या में रामलला
  • अयोध्या में राम मंदिर निर्माण
  • Ayodhya Ram Mandir Darshan
  • अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर
  • श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट
  • धर्म ज्योतिष न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि