इंदौर से सलमान खान को मिला हिंदू धर्म अपनाने का निमंत्रण, राम मंदिर की आकृति वाली पहनी थी घड़ी

Vishwanath Singh | Published:
Share
The Sootr
The Sootr

ये सारा विवाद सलमान खान के हाथ में बंधी घड़ी का है। इस घड़ी में अयोध्या राम मंदिर का चित्रण किया गया है, जिस पर सोशल मीडिया पर कई प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

इंदौर सेफिल्म अभिनेता सलमान खान को हिंदू धर्म में शामिल होने का न्यौता मिला है। इसके बाद से वे एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। बता दें कि फिल्म अभिनेता सलमान खान ने पिछले दिनों अयोध्या की प्रतिकृति वाली एक घड़ी पहनी थी। जिसके बाद से धर्म विशेष के लोगों ने कड़ी आपत्ति और नाराजगी जताई थी। अब इसी मामले में प्रतिक्रिया देते हुए इंदौर निवासी महामंडलेश्वर रामगोपाल दास महाराज ने सलमान खान को सनातन धर्म में आने का निमंत्रण दिया है। बता दें कि सलमान खान का जन्म इंदौर में हुआ है, उनका इंदौर से काफी गहरा नाता है।

पूरा विवाद हाथ में घड़ी पहनने का

ये सारा विवाद सलमान खान के हाथ में बंधी घड़ी का है। इस घड़ी में अयोध्या राम मंदिर का चित्रण किया गया है, जिस पर सोशल मीडिया पर कई प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।देशभर में सलमान की घड़ी चर्चा का विषय बनी हुई है। इतना ही नहीं भोपाल से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी इस पर कड़ी टिप्पणी की है। वहीं अब इस घड़ी की वजह से सलमान खान को हिंदू धर्म अपनाने का निमंत्रण भी मिल गया है।

The Sootr
The Sootr
यह खबर भी पढ़ें... इंदौर में मल्हारगंज तहसील ऑफिस शिफ्टिंग में मनोज नहीं चाहते, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय आए



फिल्म रिलीज से ज्यादा चर्चा घड़ी की

ईद के मौके पर फिल्म अभिनेता सलमान खान अपनी नई फिल्म ‘सिकंदर’को लेकर चर्चा में है। उनकी फिल्म एक बार फिर उनके प्रशंसकों के लिए उत्साह लेकर आई है। फिल्म रिलीज के साथ ही सलमान खान एक बार फिर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। इस बार विवाद की वजह बनी है सलमान खान के हाथ में बंधी घड़ी। उनके हाथ पहनी गई घड़ी राम मंदिर का चित्रण करती है। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग अपने अपने विचार लिख रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें... सुमित्रा महाजन, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सीपी संतोष सिंह और उनकी पुलिस पर गंभीर आरोप

सलमान बनें सनातनी और राम रथ यात्रा में हों शामिल

इस बीच मध्य प्रदेश के इंदौर के महामंडलेश्वर राम गोपाल दास महाराज ने सलमान को हिंदू धर्म अपनाने का निमंत्रण दिया है। महामंडलेश्वर ने कहा कि वे इंदौर में आगामी रामनवमी पर निकाली जाने वाली राम रथ यात्रा में भी शामिल हो सकते हैं। हम राम रथ यात्रा का निमंत्रण भी उन्हें दे रहे हैं। हां, लेकिन उससे पहने उन्हें सनातनी बनना होगा। अगर वो हिंदू धर्म अपनाते हैं तो राजवाड़ा में उनके सम्मान में भव्य कार्यक्रम रखा जाएगा। महाराज ने कहा कि सलमान खान इंदौर के है। जिन मौलवियों द्वारा आपत्ति ली जा रही है और सलमान अगर उनसे परेशान हैं तो वे यहां आ सकते हैं।

सलमान मस्तक पर तिलक लगाएं और लंबी चोटी भी रखें

उन्होंने कहा कि अगर वो हिंदू धर्म अपनाते हैं तो राजवाड़े पर श्री रामचंद्र जी के फोटो के सामने उनका स्वागत किया जाएगा। उनकी अगुवाई में एक बड़ा आयोजन भी किया जाएगा। आप आइए हिंदू धर्म स्वीकार कीजिए, सनातनी बनिए। अभी तो हाथ में घड़ी पहनी है, हम गले में भी राम नाम का दुपट्टा ओढ़ाएंगे। फिर आप गले में राम नाम की तुलसी भी पहन सकते हैं। मस्तक पर तिलक भी लगाएंगे और लंबी चोटी भी रखेंगे। फिर मुंह से जय श्री राम भी बोलना आप फिर।

यह खबर भी पढ़ें... अल्पा, रसोमा और मॉडर्न कंपनी की दवाएं टेस्ट में फेल, कर्नाटक सरकार ने वापस बुलाने का कहा

मुस्लिम समाज में आलोचना

वहीं दूसरी ओर इस घड़ी की वजह से सलमान खान की ऑल इंडिया मुस्लिम जमात ने आलोचना की है। राम मंदिर की तस्वीर वाली एक घड़ी पहनने पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने सलमान को शरियत का गुनहगार बताया है। बता दें कि सलमान की ये घड़ी काफी महंगी है, जिसकी कीमत लगभग 34 लाख है। इस घड़ी के दुनियाभर में सिर्फ 49 पीस हैं।

यह खबर भी पढ़ें... इंदौर की दवा कंपनियां मॉडर्न, नंदिनी सहित जेनेथ, सिंडिकेट के सैंपल लगातार फेल

Tags:
  • राम मंदिर
  • MP News
  • Indore News
  • इंदौर न्यूज
  • RAM MANDIR
  • सलमान खान
  • हिंदू धर्म
  • Salman
  • Hindu
  • एमपी न्यूज हिंदी
  • घड़ी
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर