5c4f2855-604
सावन के अंतिम मंगला गौरी पर भौम प्रदोष का महासंयोग, इस विधि से करें पूजा
Kaushiki | Aug 24, 2026, 14:04 IST
Sawan Bhaum Pradosh 2026
सावन मास के आखिरी मंगला गौरी व्रत पर भौम प्रदोष का अत्यंत दुर्लभ संयोग बन रहा है। 25 अगस्त को पड़ने वाले इस खास दिन पर भगवान शिव, माता पार्वती और हनुमान जी की पूजा करने से भक्तों को मनोवांछित फल और सौभाग्य की प्राप्ति होगी।
Sawan Bhaum Pradosh 2026: हिंदू धर्म में सावन के महीने का विशेष महत्व होता है। इस पूरे महीने में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना की जाती है। इस बार सावन के अंतिम मंगला गौरी व्रत पर एक बेहद दुर्लभ और शुभ संयोग बन रहा है।
इस दिन मंगला गौरी व्रत के साथ-साथ भौम प्रदोष व्रत भी पड़ रहा है। सनातन परंपरा में जब मंगलवार के दिन त्रयोदशी तिथि आती है, तो उसे भौम प्रदोष कहा जाता है।
इस खास दिन पर व्रत रखने से साधक को एक साथ शिव, शक्ति और हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। 25 अगस्त को मंगला गौरी व्रत के साथ-साथ भौम प्रदोष व्रत भी है।
![5c4f2855-604]()
स्कंद पुराण और शिव पुराण के मुताबिक, प्रदोष व्रत भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। पौराणिक कथा के मुताबिक, जब देवताओं और असुरों ने समुद्र मंथन किया था, तो उससे भयंकर हलाहल विष निकला था।
सृष्टि की रक्षा के लिए भगवान शिव ने उस विष को अपने कंठ में धारण कर लिया था। विष के प्रभाव को शांत करने के लिए देवताओं ने त्रयोदशी तिथि के दिन संध्या काल में शिव जी की विशेष स्तुति की थी।
शिव जी ने प्रसन्न होकर नृत्य किया था। तभी से शाम के समय प्रदोष पूजा की परंपरा चली आ रही है। मंगलवार के दिन पड़ने से हनुमान जी की कृपा भी इस व्रत से जुड़ जाती है।
![1e9c8865-a76]()
देवी भागवत पुराण में मंगला गौरी व्रत का सुंदर वर्णन मिलता है। सावन के हर मंगलवार को माता पार्वती के मंगला गौरी स्वरूप की पूजा की जाती है। पौराणिक मान्यता है कि माता सती ने पुनर्जन्म में भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए यह कठोर तपस्या की थी।
शास्त्रों के मुताबिक, जो भी महिला या कन्या सावन में मंगला गौरी का व्रत रखती है, उसे अखंड सौभाग्य का वरदान मिलता है। इस बार भौम प्रदोष के साथ मिलने से इस व्रत का फल कई गुना बढ़ गया है।
![abf993d9-ed2]()
हिंदू पंचांग के मुताबिक, श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 25 अगस्त को सुबह 6 बजकर 21 मिनट पर शुरू होगी। यह तिथि 26 अगस्त को सुबह 8 बजे समाप्त हो जाएगी।
चूंकि प्रदोष व्रत की पूजा सूर्यास्त के समय यानी प्रदोष काल में की जाती है, इसलिए 25 अगस्त को ही व्रत रखा जाएगा। इस दिन शाम को पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त 5 बजकर 50 मिनट से लेकर 7 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। इस दो घंटे की अवधि में की गई पूजा बहुत फलदायी होगी।
सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनकर व्रत का संकल्प लें। पूजा स्थान पर शिव-पार्वती की मूर्ति या चित्र स्थापित करें। दिन भर मन में ॐ नमः शिवाय का जाप करते रहें।
शाम को प्रदोष काल में शिवलिंग का गंगाजल, दूध, दही, शहद और घी से अभिषेक करें। इसके बाद बेलपत्र, धतूरा और फूल अर्पित करें। माता पार्वती को लाल चुनरी और श्रृंगार का सामान चढ़ाएं। अंत में हनुमान जी के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाकर सुंदरकांड या हनुमान चालीसा का पाठ करें।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी पूरी तरह से सही या सटीक होने का हम कोई दावा नहीं करते हैं। ज्यादा और सही डिटेल्स के लिए, हमेशा उस फील्ड के एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
ये खबरें भी पढ़ें....
इन दुर्लभ संयोग के साथ खत्म होगा सावन का अंतिम सोमवार, ऐसे करें शिव पूजा
शिव जी को क्यों प्रिय हैं ये 5 वृक्ष, जानें क्या है इसका नक्षत्र और साइंस से कनेक्शन
केदारनाथ से रामेश्वरम तक, क्यों एक ही सीधी रेखा में बने हैं शिव के ये सात मंदिर
भस्मासुर से बचने इस गुफा में छिपे थे शिव, जानें पचमढ़ी की गुप्त महादेव गुफा का रहस्य
इस दिन मंगला गौरी व्रत के साथ-साथ भौम प्रदोष व्रत भी पड़ रहा है। सनातन परंपरा में जब मंगलवार के दिन त्रयोदशी तिथि आती है, तो उसे भौम प्रदोष कहा जाता है।
इस खास दिन पर व्रत रखने से साधक को एक साथ शिव, शक्ति और हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। 25 अगस्त को मंगला गौरी व्रत के साथ-साथ भौम प्रदोष व्रत भी है।
पौराणिक ग्रंथों में भौम प्रदोष का सच
सृष्टि की रक्षा के लिए भगवान शिव ने उस विष को अपने कंठ में धारण कर लिया था। विष के प्रभाव को शांत करने के लिए देवताओं ने त्रयोदशी तिथि के दिन संध्या काल में शिव जी की विशेष स्तुति की थी।
शिव जी ने प्रसन्न होकर नृत्य किया था। तभी से शाम के समय प्रदोष पूजा की परंपरा चली आ रही है। मंगलवार के दिन पड़ने से हनुमान जी की कृपा भी इस व्रत से जुड़ जाती है।
1e9c8865-a76
मंगला गौरी और देवी सती की कथा
शास्त्रों के मुताबिक, जो भी महिला या कन्या सावन में मंगला गौरी का व्रत रखती है, उसे अखंड सौभाग्य का वरदान मिलता है। इस बार भौम प्रदोष के साथ मिलने से इस व्रत का फल कई गुना बढ़ गया है।
abf993d9-ed2
नोट करें पूजा का मुहूर्त
चूंकि प्रदोष व्रत की पूजा सूर्यास्त के समय यानी प्रदोष काल में की जाती है, इसलिए 25 अगस्त को ही व्रत रखा जाएगा। इस दिन शाम को पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त 5 बजकर 50 मिनट से लेकर 7 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। इस दो घंटे की अवधि में की गई पूजा बहुत फलदायी होगी।
इस विधि से करें तीनों देवों की पूजा
शाम को प्रदोष काल में शिवलिंग का गंगाजल, दूध, दही, शहद और घी से अभिषेक करें। इसके बाद बेलपत्र, धतूरा और फूल अर्पित करें। माता पार्वती को लाल चुनरी और श्रृंगार का सामान चढ़ाएं। अंत में हनुमान जी के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाकर सुंदरकांड या हनुमान चालीसा का पाठ करें।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी पूरी तरह से सही या सटीक होने का हम कोई दावा नहीं करते हैं। ज्यादा और सही डिटेल्स के लिए, हमेशा उस फील्ड के एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
ये खबरें भी पढ़ें....
इन दुर्लभ संयोग के साथ खत्म होगा सावन का अंतिम सोमवार, ऐसे करें शिव पूजा
शिव जी को क्यों प्रिय हैं ये 5 वृक्ष, जानें क्या है इसका नक्षत्र और साइंस से कनेक्शन
केदारनाथ से रामेश्वरम तक, क्यों एक ही सीधी रेखा में बने हैं शिव के ये सात मंदिर
भस्मासुर से बचने इस गुफा में छिपे थे शिव, जानें पचमढ़ी की गुप्त महादेव गुफा का रहस्य
दो शादी मामले में हेल्थ डिप्टी डायरेक्टर सस्पेंड, आयुष्मान भारत के स्टेट नोडल का था प्रभार, डॉक्टरों ने बताया प्रतिशोध
By VINAY VERMA
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पूछा- परिवारवाद के सहारे कब तक चलेगी राजनीति
By Jageshwar Prasad
राजस्थान NEET काउंसलिंग: सरकारी MBBS सीट 569 अंक पर, प्राइवेट में 177 पर एडमिशन
By Jyoti Mahender Bhardwaj
वीआईटी भोपाल विवाद में NHRC सख्त, राज्य सरकार से 4 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट, नाम और परिसर की लोकेशन पर हो रहा विवाद
By Manya Jain
इंस्टाग्राम पर दोस्ती, नौकरी का झांसा और फिर युवतियों से ऑनलाइन सट्टे का कारोबार
By Arun Tiwari
उज्जैन सिंहस्थ 2028 में कैसे भरेगी करोड़ों श्रद्धालुओं की थाली? कैसे होगा इंतजाम
By Aman Vaishnav
क्या राजस्थान पुलिस का डेटा हैकर्स के पास पहुंचा? 86 लाख ईमेल और 59 हजार मोबाइल नंबर होने का दावा
By Ashish Bhardwaj