सावन का तीसरा सोमवार आज, शिव कृपा के लिए आज का दिन है खास

Kaushiki | Jul 26, 2025, 16:22 IST
Share
Third Monday of Sawan 2025
Third Monday of Sawan 2025

आज सावन का तीसरा सोमवार है जो शिवपुराण के मुताबिक बेहद खास है। इस दिन व्रत, पूजन और उपाय करने से भगवान शिव की कृपा शीघ्र मिलती है, मनोकामना पूर्ति होती है और भाग्य चमकता है।

हिंदू धर्म में सावन मास को भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे पवित्र और उत्तम समय माना जाता है। यह पूरा महीना शिव भक्तों के लिए बहुत ही स्पेशल होता है और इस माह के हर सोमवार को शिव की पूजा करने से हर तरह की समस्या दूर होती हैं।

सावन का तीसरा आज सोमवार 28 जुलाई 2025 को है। यह दिन भाग्य उदय और मनोकामना पूर्ति के लिए बेहद शुभ माना गया है। शास्त्रों और शिवपुराण में इस तीसरे सोमवार का खास महत्व बताया गया है।

मान्यता है कि इस दिन यदि कुछ विशेष उपाय पूरे श्रद्धा भाव और सही विधि से किए जाएं, तो लाइफ की सभी बाधाएं दूर हो सकती हैं और आपकी किस्मत के बंद दरवाजे खुल सकते हैं।

यह दिन आत्मिक शुद्धि, भाग्य परिवर्तन और शिव कृपा पाने का एक रेयर अवसर है। आइए, जानते हैं क्यों सावन का तीसरा सोमवार इतना खास है और इसके क्या लाभ हैं।

ये खबर भी पढ़ें...सावन में शिवलिंग पर इन चीजों को चढ़ाना क्यों है मना, जानें कैसे करें शिवजी की पूजा

शिवपुराण में तीसरे सोमवार का विशेष महत्व

शिवपुराण में सावन के हर सोमवार का अपना महत्व बताया गया है, लेकिन तीसरे सोमवार को विशेष रूप से फलदायक माना गया है। इसकी सबसे बड़ी वजह देवी पार्वती की कठोर तपस्या से जुड़ी है।

शिवपुराण के मुताबिक, जब देवी पार्वती भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए तपस्या कर रही थीं, तो उन्होंने सावन मास के तीसरे सोमवार को एक विशेष उपवास और पूजा की थी। उनकी असीम भक्ति और दृढ़ संकल्प से भगवान शिव इतने प्रसन्न हुए कि उन्होंने देवी पार्वती को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार कर लिया।

यही कारण है कि यह दिन स्त्रियों के लिए अखंड सौभाग्य और सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद पाने का दिन माना जाता है। विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए यह व्रत करती हैं।

पुरुषों के लिए भी यह दिन इच्छित फल प्राप्ति का दिन माना जाता है। इस दिन सच्ची श्रद्धा से पूजा करने पर उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

तीसरे सोमवार को किया गया व्रत और जाप तुरंत फलदायक माना जाता है। यह माना जाता है कि इस दिन भगवान शिव अपने भक्तों की पुकार बहुत जल्दी सुनते हैं।

ये खबर भी पढ़ें...सावन में बेटियां क्यों आती हैं मायके, जानें इसके पीछे की पुरानी परंपरा और गहरे मायने

बहुत खास है ये सोमवार



ज्योतिषियों के मुताबिक, सावन का तीसरा सोमवार 2025 केवल धार्मिक ही नहीं बल्कि ज्योतिषीय दृष्टि से भी बहुत खास है। इस दिन कुछ विशेष ग्रह संयोग बनते हैं जो इसे और भी प्रभावी बना देते हैं:

  • सकारात्मक ग्रह प्रभाव: सावन के तीसरे सोमवार को अक्सर चंद्रमा, शनि और बुध का पॉजिटिव प्रभाव रहता है। ये ग्रह हमारे मन, कर्म और बुद्धि को सीधे तौर पर इफेक्ट करते हैं। इनका सकारात्मक प्रभाव आपके जीवन में संतुलन और स्थिरता लाता है।
  • मानसिक शांति और स्वास्थ्य: यह दिन मानसिक तनाव, ग्रह दोष और स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं के निवारण के लिए अति शुभ माना गया है। शिव की आराधना से मन शांत होता है और रोगों से मुक्ति मिलती है।
  • अविवाहित कन्याओं के लिए विशेष फलदायक: जो अविवाहित कन्याएं अच्छे जीवनसाथी की कामना करती हैं, उन्हें इस दिन व्रत कर शिवलिंग पर बेलपत्र, पुष्प और चावल अर्पित करना चाहिए।
  • परिवार में सुख-शांति और समृद्धि का कारक: तीसरे सोमवार को पूरे परिवार के साथ शिव उपासना करने से घर में शांति, धन, स्वास्थ्य और पॉजिटिव एनर्जी का वास होता है।

तीसरे सोमवार पर शिव कृपा पाने के विशेष उपाय

सावन का तीसरा सोमवार 2025 में भगवान शिव को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने का एक सुनहरा मौका है। यहां कुछ खास उपाय और मंत्र दिए गए हैं, जिन्हें आप सच्चे मन और विधि-विधान से कर सकते हैं:

बिल्वपत्र से पाएं विशेष आशीर्वाद

  • 11 बिल्वपत्र लें और हर बिल्वपत्र पर अपने या परिवारजनों के नाम लिखें। फिर इन बिल्वपत्रों को 'ओम त्र्यंबकाय नमः' मंत्र का जाप करते हुए भगवान शिव को अर्पित करें।
  • मंत्र: “ओम त्र्यंबकाय नमः”
  • लाभ: ऐसा करने से परिवार में सुख-शांति आती है और सभी सदस्यों पर शिव की कृपा बनी रहती है। यह आपके कष्टों को दूर करने में सहायक माना जाता है।
पंचमुखी दीपक

  • इस दिन शाम के समय पांच दीपक जलाकर शिव मंदिर में या अपने घर में पंचमुखी शिव को समर्पित करें।
  • मंत्र: “ओम पंचवक्त्राय नमः”
  • लाभ: मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन की पांचों दिशाओं से सुरक्षा मिलती है और हर कार्य में सफलता प्राप्त होती है। यह नेगेटिव एनर्जी को भी दूर करता है।
रुद्राष्टक स्तोत्र का पाठ

  • तीसरे सोमवार को सुबह स्नान करके किसी शांत जगह पर बैठें और रूद्राष्टक स्तोत्र का पाठ करें। पाठ शुरू करने से पहले अपनी परेशानी या मनोकामना मन में रखें और संकल्प लें।
  • संकल्प: अपने कष्ट या मनोकामना को मन में लेकर पाठ करें।
  • लाभ: रुद्राष्टक स्तोत्र का पाठ आत्मिक शांति प्रदान करता है और जीवन की बड़ी से बड़ी बाधाओं को दूर करने में मदद करता है। यह शिव को प्रसन्न करने का एक सबसे अच्छा तरीका है।
दान का महत्व

  • सावन सोमवार पर दान करना बहुत पुण्यदायक होता है। किसी जरूरततमंद ब्राह्मण या सच्चे शिवभक्त को सफेद वस्त्र, फल या गाय का घी दान करें।
  • लाभ: दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और शिवजी की विशेष कृपा मिलती है। यह आपके जीवन में पॉजिटिविटी लाता है।
मिश्री मिलाकर अभिषेक

  • शिवलिंग पर जल में मिश्री मिलाकर अभिषेक करें।
  • लाभ: यह उपाय मानसिक तनाव, ग्रह दोष और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के निवारण के लिए बहुत शुभ माना जाता है।
तो सावन का तीसरा सोमवार शिवपुराण और धार्मिक ग्रंथों में बहुत ही फलदायक माना गया है। 28 जुलाई 2025 को आने वाला यह सोमवार आत्मिक शुद्धि और शिव कृपा पाने का एक दुर्लभ अवसर है। इस दिन व्रत, पूजन और विशेष मंत्रों का जाप करने से भगवान शिव की कृपा बहुत जल्दी मिलती है।

ये खबर भी पढ़ें...कब है हरियाली तीज 2025, भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा में किस सामग्री का है महत्व, यहां देखें पूरी लिस्ट

thesootr links

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

सावन सोमवार में क्या खाए | सावन सोमवार की शुरूआत | शिव और सावन | सावन माह | SHRAWAN SOMVAR | धर्म ज्योतिष न्यूज

Tags:
  • सावन सोमवार
  • सावन सोमवार की शुरूआत
  • SHRAWAN SOMVAR
  • सावन माह
  • शिव और सावन
  • sawan
  • सावन का तीसरा सोमवार
  • सावन सोमवार में क्या खाए
  • धर्म ज्योतिष न्यूज
अजमेर निगम कमिश्नर को कांग्रेस ने दिया लीगल नोटिस, विशेष साधारण सभा बुलाने की मांग

By Jyoti Mahender Bhardwaj

अजमेर निगम कमिश्नर को कांग्रेस ने दिया लीगल नोटिस, विशेष साधारण सभा बुलाने की मांग
भरतपुर नगर निगम में फर्जी पट्टों का खेल! 15 निरस्त, 25 को नोटिस; जेईएन पर भी कार्रवाई

By Ashish Bhardwaj

भरतपुर नगर निगम में फर्जी पट्टों का खेल! 15 निरस्त, 25 को नोटिस; जेईएन पर भी कार्रवाई
पेंशनर्स के लिए काम की खबर: सिर्फ इतने रुपए में घर बैठे बनेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र, बैंकों में लाइन लगाने से मुक्ति!

By Umeshwari Baghel

पेंशनर्स के लिए काम की खबर: सिर्फ इतने रुपए में घर बैठे बनेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र, बैंकों में लाइन लगाने से मुक्ति!
कलेक्टर की कुर्सी पर कुर्की का खतरा! कोर्ट का वारंट लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे वकील, अधिकारियों में मची हलचल

By Neel Tiwari

कलेक्टर की कुर्सी पर कुर्की का खतरा! कोर्ट का वारंट लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे वकील, अधिकारियों में मची हलचल
राजस्थान में सर्दी बढ़ने के साथ हवा जहरीली, भिवाड़ी का AQI 281; सीकर-फतेहपुर में माउंट आबू जैसी ठंड

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में सर्दी बढ़ने के साथ हवा जहरीली, भिवाड़ी का AQI 281; सीकर-फतेहपुर में माउंट आबू जैसी ठंड
MP में भर्ती निकली, मेरिट बनी, चॉइस फिलिंग भी हुई, लेकिन जॉइनिंग का इंतजार खत्म नहीं! 770 अभ्यर्थियों की नियुक्ति कब?

By Atul Dwivedi

MP में भर्ती निकली, मेरिट बनी, चॉइस फिलिंग भी हुई, लेकिन जॉइनिंग का इंतजार खत्म नहीं! 770 अभ्यर्थियों की नियुक्ति कब?
फसल बीमा योजना की खुली पोल, 300 में से 227 किसानों को नुकसान के हिसाब से नहीं मिला क्लेम

By Mukesh Sharma

फसल बीमा योजना की खुली पोल, 300 में से 227 किसानों को नुकसान के हिसाब से नहीं मिला क्लेम