शारदीय नवरात्रि 2025: तिथियों को लेकर पंडितों में मतभेद, 25 सितंबर को किस देवी की करें पूजा

Kaushiki | Sept 24, 2025, 17:05 IST
Share
sharda-navratri-2025-devi-tithi-vivad
sharda-navratri-2025-devi-tithi-vivad

इस साल शारदीय नवरात्रि की तिथियों को लेकर पंडितों में मतभेद है, जिससे श्रद्धालु असमंजस में हैं कि 25 सितंबर को किस देवी की पूजा करें। कुछ का मानना है कि तृतीया तिथि दो दिन है, जबकि कुछ चतुर्थी तिथि के दो दिन होने की बात कह रहे हैं।

शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व 22 सितंबर से शुरू हो चुका है, लेकिन इस बार तिथियों को लेकर पंडितों में बहस छिड़ी हुई है। इस कारण इनके बीच मतभेद पैदा हो गया है, इनके मतभेदों को चलते भक्त भी असमंजस में हैं।

कुछ ज्योतिषियों का कहना है कि तृतीया तिथि दो दिनों तक रहेगी, जबकि कुछ अन्य का मानना है कि चतुर्थी तिथि दो दिन की है। दरअसल, कुछ पंडितों का कहना है कि तृतीया तिथि दो दिनों तक रहेगी, जिस कारण मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा 24 और 25 सितंबर दोनों दिन की जाएगी।

वहीं, कुछ अन्य ज्योतिषियों का मानना है कि चतुर्थी तिथि दो दिनों तक है, जिसकी वजह से 25 सितंबर को मां कूष्मांडा की पूजा होगी। इस मतभेद के चलते, श्रद्धालु दुविधा में हैं कि कल 25 सितंबर को, वे किस देवी की पूजा करें।

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, इस तरह का योग 27 साल बाद बन रहा है जब नवरात्रि की अवधि बढ़ गई है। यह स्थिति भक्तों के लिए मां की कृपा पाने का एक सुनहरा मौका तो है, लेकिन सही तिथि को लेकर स्पष्टता न होने से कन्फ्यूजन भी है।

तृतीया तिथि पर बना दुर्लभ योग

पंडितों के मुताबिक, इस साल शारदीय नवरात्रि की तीसरी तिथि यानी तृतीया तिथि 24 सितंबर को सुबह 4 बजकर 51 मिनट से शुरू होकर 25 सितंबर को सुबह 7 बजकर 6 मिनट तक रहेगी। तिथि में यह वृद्धि, जिसे तिथि वृद्धि कहा जाता है, इस संयोग का कारण है।

इस साल की तृतीया तिथि पर कुछ बहुत ही शुभ योग भी बन रहे हैं, जो इसे और भी महत्वपूर्ण बनाते हैं:

  • महालक्ष्मी राजयोग: तुला राशि में चंद्रमा और मंगल के एक साथ आने से यह शक्तिशाली योग बन रहा है।
  • बुधादित्य योग: यह योग सूर्य और बुध के एक ही राशि में होने से बनता है, जो शुभ फल देने वाला माना जाता है।
  • रवि योग: यह योग भी शुभ कार्यों के लिए अत्यंत उत्तम माना जाता है।
पंडित संतोष शर्मा के मुताबिक इन शुभ योगों के कारण 25 सितंबर को मां चंद्रघंटा की पूजा और साधना करने वालों को दोगुना लाभ मिलेगा। इन दिनों में की गई आराधना नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने और जीवन में सुख-समृद्धि लाने के लिए बहुत ही उत्तम मानी जाती है।

ये खबर भी पढ़ें...मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए नवरात्रि में ऐसे करें दुर्गा सप्तशती का पाठ, जानें इस महान ग्रंथ का महत्व

नवरात्रि की तिथियां और देवी स्वरूप

दिनांकदेवी स्वरूप
22 सितंबरप्रतिपदा: शैलपुत्री
23 सितंबरद्वितीया: ब्रह्मचारिणी
24-25 सितंबरतृतीया: चंद्रघंटा (दो दिन)
26 सितंबरचतुर्थी: कूष्मांडा
27 सितंबरपंचमी: स्कंदमाता
28 सितंबरषष्ठी: कात्यायनी
29 सितंबरसप्तमी: कालरात्रि
30 सितंबरअष्टमी: महागौरी
01 अक्टूबरनवमी: सिद्धिदात्री

मां चंद्रघंटा का स्वरूप

The Story of Maa Chandraghanta | Third Day Navratri Devi Puja | Chaitra  Navratri Day 3
The Story of Maa Chandraghanta | Third Day Navratri Devi Puja | Chaitra Navratri Day 3


देवी दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा का नाम उनके मस्तक पर घंटे के आकार के अर्धचंद्र के कारण पड़ा। वे बाघ पर सवार होती हैं और उनके गले में सफेद फूलों की माला शोभा बढ़ाती है।

उनकी दस भुजाओं में कमल, धनुष, बाण, खड्ग, कमंडल, तलवार, त्रिशूल और गदा जैसे दिव्य अस्त्र हैं। मां चंद्रघंटा की पूजा करने से जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं और नकारात्मक शक्तियां समाप्त हो जाती हैं। वे अपने भक्तों को साहस और निडरता प्रदान करती हैं।

मां चंद्रघंटा को प्रसन्न करने के विशेष उपाय

About Chandraghanta Devi - LovenHeal
About Chandraghanta Devi - LovenHeal


पंडित संतोष शर्मा के मुताबिक, मां चंद्रघंटा को घंटी की ध्वनि बहुत पसंद है। इस शुभ अवसर पर घंटी से जुड़े कुछ विशेष उपाय करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सकारात्मकता आती है।

  • घंटी का दान: नवरात्रि के तीसरे दिन किसी मंदिर में पीतल की घंटी का दान करने से मां चंद्रघंटा प्रसन्न होती हैं। अगर मंदिर में दान संभव न हो, तो किसी धर्म-कर्म से जुड़े व्यक्ति को भी घंटी दान कर सकते हैं।
  • बीज मंत्र का जाप: इस दिन मां की कृपा पाने के लिए पूरे घर में घंटी बजाते हुए देवी के बीज मंत्र "ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुंडायै विच्चे" का जाप करें। यह मंत्र नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर घर में सकारात्मकता लाता है।
  • आरती के समय घंटी: सुबह और शाम की आरती करते समय घंटी की ध्वनि जरूर करें। इससे घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है।
इन उपायों को सच्चे मन से करने पर मां चंद्रघंटा अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं और उन्हें भयमुक्त जीवन का आशीर्वाद देती हैं।

ये खबर भी पढ़ें... अप्रैल 2025 व्रत-त्योहार: चैत्र नवरात्रि से लेकर हनुमान जयंती तक, जानें पूरे महीने के व्रत-त्योहार

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी पूरी तरह से सही या सटीक होने का हम कोई दावा नहीं करते हैं। ज्यादा और सही डिटेल्स के लिए, हमेशा उस फील्ड के एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। 9 days Navratri | नवरात्रि का तीसरा दिन | नवरात्रि का चौथा दिन

ये खबर भी पढ़ें...

अयोध्या दीपोत्सव: 26 लाख दीयों से जगमगाएगी राम की नगरी, झांकियां और आतिशबाजी का होगा भव्य संगम

कोलकाता दुर्गा पूजा 2025: इस साल के पंडालों की थीम देख आप रह जाएंगे हैरान

Tags:
  • Navratri
  • नवरात्रि
  • 9 days Navratri
  • शारदीय नवरात्रि
  • नवरात्रि का तीसरा दिन
  • मां चंद्रघंटा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा