इस दिन लगने जा रहा साल 2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानें भारत में क्या होगा इसका असर

Kaushiki | Apr 13, 2026, 13:03 IST
Share
surya grahan 2026
surya grahan 2026

साल 2026 में 12 अगस्त को पूर्ण सूर्य ग्रहण लगेगा। यह भारत में नहीं दिखेगा। इसलिए सूतक काल मान्य नहीं होगा। इसी के साथ 2027 में सदी का सबसे लंबा ग्रहण लगेगा। आइए जानें...

Surya Grahan: खगोल विज्ञान और ज्योतिष के प्रेमियों के लिए साल 2026 बहुत ही खास होने वाला है। अगस्त के महीने में साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगेगा। ये ग्रहण फरवरी में हुए ग्रहण से बहुत अलग होगा। इस बार पूर्ण सूर्य ग्रहण का दुर्लभ नजारा देखने को मिलेगा। बता दें कि, 12 अगस्त 2026 को होने वाली ये घटना आसमान में अंधेरा छा देगी।

पूर्ण ग्रहण का मतलब है कि चंद्रमा सूरज को पूरी तरह ढक लेगा। आसमान में उस वक्त दिन में भी अंधेरा छा जाएगा। इसके ठीक बाद साल 2027 में सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण भी लगने वाला है। आइए जानते हैं इस महासंयोग के बारे में सब कुछ विस्तार से।

Surya Grahan 2025: इस दिन लगने जा रहा है साल का पहला सूर्य ग्रहण, क्‍या  भारत में दिखेगा? जानें ग्रहण और सूतक का टाइम | Zee Business Hindi
Surya Grahan 2025: इस दिन लगने जा रहा है साल का पहला सूर्य ग्रहण, क्‍या भारत में दिखेगा? जानें ग्रहण और सूतक का टाइम | Zee Business Hindi


कब लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण

वैदिक पंचांग के मुताबिक, ये ग्रहण 12 अगस्त 2026 को लगेगा। बुधवार के दिन लगने वाला ये ग्रहण काफी प्रभावशाली होगा। ग्रहण की शुरुआत 12 अगस्त की रात 9:04 बजे होगी।

इसका समापन 13 अगस्त की सुबह 4:25 बजे तक होगा। चूंकि ये रात के समय होगा, इसलिए भारत में नहीं दिखेगा। खगोल विज्ञान और धर्म दोनों में इसका गहरा महत्व माना जाता है।

Horoscope| Surya Grahan राशिफल | Apni Rashi Ka Hal Jane | surya grahan 2022  horoscope for all zodiac signs | Herzindagi
Horoscope| Surya Grahan राशिफल | Apni Rashi Ka Hal Jane | surya grahan 2022 horoscope for all zodiac signs | Herzindagi


भारत पर क्या होगा इसका असर

बहुत से लोग भारत में इसके प्रभाव को लेकर चिंतित हैं। आपको बता दें कि ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। उस समय भारत में रात होने के कारण सूरज नहीं दिखेगा।

इसलिए यहां सूतक काल के नियम भी लागू नहीं होंगे। आप सामान्य रूप से अपने सभी धार्मिक कार्य कर सकेंगे। मंदिरों के कपाट भी इस दौरान बंद नहीं किए जाएंगे।

कहां-कहां दिखेगा ये ग्रहण

खगोल विज्ञान के मुतााबिक, ये ग्रहण मुख्य रूप से रूस और आर्कटिक क्षेत्र में दिखेगा। इसके अलावा ग्रीनलैंड, आइसलैंड और उत्तरी स्पेन में नजारा दिखेगा।

यूरोप के कुछ देशों में आंशिक रूप से यह दिखाई देगा। फ्रांस, ब्रिटेन और इटली के लोग इसे देख सकेंगे। अटलांटिक महासागर के ऊपर भी ये पूर्ण रूप से दिखेगा।

suryaa graahan
suryaa graahan


2027 में दिखेगा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण

खगोल विज्ञान के मुतााबिक, साल 2026 के बाद 2027 में भी बड़ा धमाका होगा। 2 अगस्त 2027 को सदी का सबसे लंबा ग्रहण लगेगा। वैज्ञानिकों के मुतााबिक ये लगभग 6 मिनट 23 सेकंड चलेगा। आमतौर पर पूर्ण ग्रहण सिर्फ 2-3 मिनट का ही होता है। 2027 में चंद्रमा पृथ्वी के बहुत ज्यादा करीब रहने वाला है। इससे काफी लंबे समय तक धरती पर अंधेरा छाया रहेगा। भारत में सूर्य ग्रहण नहीं दिखेगा।

सूर्य ग्रहण में सावधानियों के नियम

हिंदू धर्म में ग्रहण को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। भले ही यह भारत में न दिखे, पर ऊर्जा बदलती है। ग्रहण के दौरान भगवान के मंत्रों का जाप करना चाहिए।

गर्भवती महिलाओं को इस समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। उन्हें नुकीली चीजों के इस्तेमाल से बचना चाहिए। ग्रहण खत्म होने के बाद दान करना बहुत शुभ होता है। ग्रहण को कभी भी नंगी आंखों से नहीं देखना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी पूरी तरह से सही या सटीक होने का हम कोई दावा नहीं करते हैं। ज्यादा और सही डिटेल्स के लिए, हमेशा उस फील्ड के एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। क्या होता है सूर्य ग्रहण

FAQ

  1. क्या 12 अगस्त 2026 का सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा?
    नहीं, ये ग्रहण भारत में रात के समय लगेगा। इसलिए ये भारत के किसी भी हिस्से में नहीं दिखेगा।
  2. 2026 के सूर्य ग्रहण का सूतक काल भारत में कब शुरू होगा?
    ये ग्रहण भारत में दृश्यमान नहीं है, इसलिए भारत में सूतक नहीं लगेगा। आप पूजा-पाठ और भोजन सामान्य रूप से कर सकते हैं।
  3. सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण कब लगेगा और क्यों खास है?
    यह 2 अगस्त 2027 को लगेगा। इसमें 6 मिनट से ज्यादा अंधेरा रहेगा। यह 21वीं सदी की सबसे बड़ी घटना मानी जा रही है।
ये खबरें भी पढ़ें...

एमपी के इस मंदिर में ग्रहण पर भी होती है आरती, जानें इस अनोखे मंदिर के बारे में

इस दिन लगेगा 21वीं सदी का दूसरा सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण, 6 मिनट तक अंधेरे में डूबेगी दुनिया

14 अप्रैल को खरमास के खत्म होते ही सूर्य बदलेंगे अपनी चाल, भूलकर भी न करें ये काम

14 अप्रैल को सूर्य देव का मेष राशि में गोचर, शुरू होंगे विवाह और मुंडन जैसे शुभ कार्य

Tags:
  • सूर्य ग्रहण
  • क्या होता है सूर्य ग्रहण
  • हिंदू धर्म
  • भारत में सूर्य ग्रहण
  • Surya Grahan
  • पूर्ण सूर्य ग्रहण
  • दूसरा सूर्य ग्रहण
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा