मां वैष्णो देवी भक्तों के लिए खुशखबरी, नए भवन और चौड़े ट्रैक का होगा निर्माण
Kaushiki | Mar 10, 2025, 13:12 IST
maa vaishno devi
श्री माता वैष्णो देवी के तीर्थयात्रियों के गुड न्यूज आई। यहां नया वैष्णवी भवन और ट्रैक का चौड़ीकरण होने जा रहा है। इन सुधारों का उद्देश्य श्रद्धालुओं की यात्रा को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाना है।
श्री माता वैष्णो देवी के तीर्थयात्रियों के लिए एक अच्छी खबर आई है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए एक मास्टर प्लान तैयार किया है। इस प्लान में कई महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं, जिनमें हेलीपैड का विकास, यात्रा ट्रैक का चौड़ीकरण, मनोकामना क्षेत्र के पास नए ट्रैक का निर्माण और एक नया वैष्णवी भवन का निर्माण शामिल हैं। यह निर्णय तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या और उनकी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इसके साथ ही कटड़ा क्षेत्र में एक नया मेडिकल कॉलेज भी खोला जाएगा।
श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में भक्तों की संख्या में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। खबरों के मुताबिक, पिछले तीन वर्षों से वार्षिक तीर्थयात्रियों की संख्या 90 लाख से ऊपर रही है और पिछले साल यह आंकड़ा 95 लाख तक पहुंच गया था। इस वृद्धि के कारण भवन क्षेत्र में कई नए परियोजनाओं का निर्माण किया गया है। इसके अलावा, कटड़ा और अन्य क्षेत्रों में दर्शनी ड्योढ़ी में कतार परिसर, तीर्थयात्रियों और कर्मचारियों के आवास, और प्रसाद केंद्रों की स्थापना भी की गई है।
आपको बता दें कि, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की 74वीं बैठक में यह निर्णय लिए गए। उपराज्यपाल ने बोर्ड के सीईओ को निर्देश दिए कि वे श्राइन बोर्ड के परिसर में मौजूदा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की गहन जांच करें और एसटीपी की क्षमता बढ़ाने के लिए जरूरी उपाय करें। इसके अलावा, सौर ऊर्जा और अन्य नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता बढ़ाने के लिए प्लान तैयार किया जाए, ताकि पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़े और अधिक ऊर्जा का स्थायी स्रोत उपलब्ध हो सके।
ये खबर भी पढ़ें...
नए विकास की योजनाएं
बता दें कि, इस प्लान के तहत कटड़ा के हट्ट गांव में शिव खोड़ी श्राइन बोर्ड के सहयोग से हेलीपैड का विकास किया जाएगा। इसके साथ ही भवन में नया वैष्णवी भवन, कॉटेज और खेल स्टेडियम के निर्माण का निर्णय लिया गया है। मनोकामना क्षेत्र के पास निकास ट्रैक का पुनर्निर्माण भी होगा, जिससे श्रद्धालुओं को और अधिक सुविधाएं मिलेंगी। यात्रा ट्रैक को भी चौड़ा किया जाएगा, जिससे तीर्थयात्रियों की संख्या में वृद्धि के बावजूद यात्रा की गति और सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी।
भक्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुधार
ये खबर भी पढ़ें...
महत्वपूर्ण निर्देश और योजनाएं
ये खबर भी पढ़ें..
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman