हिंदू विवाह में दुल्हन दूल्हे के बाईं ओर क्यों बैठती है, जानिए धार्मिक कारण

Kaushiki | May 17, 2025, 16:54 IST
Share
हिंदू शादी परंपरा
हिंदू शादी परंपरा

हिंदू विवाह में दुल्हन का दूल्हे की बाईं ओर बैठना पति के हृदय के समीप होने का प्रतीक है। यह परंपरा प्रेम, समर्पण और वैवाहिक सौहार्द का संकेत मानी जाती है।

हिंदू विवाह संस्कारों में दुल्हन हमेशा दूल्हे के बाईं ओर बैठती है। यह प्रथा सदियों पुरानी है और इसके पीछे धार्मिक, ज्योतिषीय और सांस्कृतिक कारण हैं।

मान्यता के मुताबिक, विवाह की सभी रस्मों में दुल्हन का बाईं तरफ बैठना शुभ माना जाता है, क्योंकि इसे पति के हृदय के निकट बैठने का प्रतीक माना जाता है। यह प्रेम और समझदारी का संदेश देता है, जिससे वैवाहिक जीवन में सद्भाव और प्रेम बना रहता है।

ये खबर भी पढ़ें... MP विवाह सहायता योजना से शादी में आर्थिक बोझ को कम करने के लिए सरकार करती है मदद

प्राचीन काल से चली आ रही प्रथा

मान्यता के मुताबिक, प्राचीन समय में विभिन्न प्रकार के विवाह होते थे, जिनमें असुर विवाह जैसी बाधाएं भी आती थीं। दूल्हा दाहिनी ओर अस्त्र-शस्त्र रखकर अपनी सुरक्षा करता था, इसलिए दुल्हन को बाईं ओर बैठाया जाता था।

यह परंपरा आज भी कायम है। इसी कारण दुल्हन को बाईं ओर बैठाकर विवाह की सारी रस्में पूरी की जाती हैं, जिससे विवाह के दौरान सुरक्षा और सौहार्द्र का संचार होता है।

ये खबर भी पढ़ें... ज्यादातर रात में क्यों होती है शादी, जानिए हिन्दू धर्म में क्या है इसका महत्व

बाएं हाथ का महत्व

हिंदू धर्म में दाहिना हाथ शक्ति, कर्तव्य और कर्म का प्रतीक माना जाता है, जबकि बायां हाथ प्रेम, सौहार्द्र और मधुरता का। इसलिए दुल्हन को दूल्हे के बाईं ओर बैठाकर उनके बीच प्रेमभाव बनाए रखने की कामना की जाती है। शास्त्रों में पत्नी को ‘वामांगिनी’ कहा गया है, जिसका अर्थ है वह जो पति के बाईं ओर रहे।

भगवान विष्णु-माता लक्ष्मी का उदाहरण

शास्त्रों के मुताबिक, माता लक्ष्मी भगवान विष्णु के बाईं ओर ही विराजमान रहती हैं। दूल्हा भगवान विष्णु के समान होते हैं और दुल्हन लक्ष्मी के समान। इसलिए दुल्हन का बाईं ओर बैठना सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है, जो वैवाहिक जीवन को खुशहाल बनाता है।

ये खबर भी पढ़ें... शादी में स्टंटबाजी बना काल! दूल्हे की गोद में मासूम ने तोड़ा दम

वैवाहिक जीवन में भाग्य

ज्योतिषीय शास्त्र के मुताबिक, कुंडली शास्त्र में सातवां भाव विवाह का होता है। नवां भाव भाग्य का और ग्यारहवां भाव शुभ लाभ का प्रतीक होता है। दुल्हन के बाईं ओर बैठने से परिवार में सौभाग्य और खुशहाली बनी रहती है।

ये खबर भी पढ़ें...शादी के बाद आने वाली परेशानियों को सुलझाएंगी Post Marriage Relationship Tips

अनोखी शादी | धर्म ज्योतिष न्यूज | वैवाहिक कार्यक्रम

Tags:
  • अनोखी शादी
  • हिंदू धर्म
  • शादी
  • Relationship
  • विवाह
  • वैवाहिक कार्यक्रम
  • धर्म ज्योतिष न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती