Exam Notes Tips: स्मार्ट स्टडी के लिए ऐसे बनाएं स्मार्ट नोट्स, ये रहीं टिप्स

Kaushiki | Mar 01, 2025, 15:25 IST
Share
notes tips
notes tips

अच्छे नोट्स बनाने के लिए पहले टॉपिक को समझें और फिर छोटे व सरल वाक्य में पॉइंट्स के रूप में लिखें। इससे रिवीजन आसान होगा और बेहतर तरीके से याद रहेगा...

Exam Notes Tips: अच्छे नोट्स बनाना सक्सेसफुल स्टडी का सबसे जरूरी हिस्सा है। अगर आपके पास सही तरीके से बनाए गए नोट्स होंगे, तो परीक्षा के समय रिवीजन आसान हो जाएगा। इससे आपको जल्दी और अच्छी तरह से सबकुछ याद रहेगा। लेकिन, कई छात्र ये समझ नहीं पाते कि अच्छे नोट्स कैसे बनाएं।

तो ऐसे में अगर आप भी अपने नोट्स को इफेक्टिव, आसान और समझने लायक बनाना चाहते हैं, तो इन बेस्ट तरीकों को अपनाएं।
ये खबर भी पढ़ें... Time Management 888 Rule : ये रूल करेगा आपकी वर्क और स्टडी लाइफ को बैंलस

पूरा टॉपिक समझें, फिर नोट्स बनाएं

कई छात्र सीधे नोट्स लिखना शुरू कर देते हैं, लेकिन ऐसा करने से सही जानकारी नहीं मिलती। सबसे पहले चैप्टर को ध्यान से पढ़ें, फिर उसकी मेन-मेन बातें समझें और फिर नोट्स बनाएं। अगर आप "ग्रेविटी" पर नोट्स बना रहे हैं, तो पहले इसके बारे में किताब से पढ़ें और समझें, फिर अपनी भाषा में नोट्स लिखें।

छोटे और आसान सेंटेंस लिखें

नोट्स में लंबे-लंबे सेंटेंस लिखने की जरूरत नहीं होती। कोशिश करें कि छोटे और स्ट्रेटफॉरवर्ड सेंटेंसेस का यूज करें, जिससे आपको जल्दी समझ आ जाए। जैसे-
गलत:
"Gravity is the force that attracts all objects towards the Earth and due to which all things fall to the ground." ये बहुत लेंग्थी है।

सही:
"Gravity = the force that pulls things down." ये सही से लिखा गया है।

पॉइंट्स में लिखें

अगर आप लंबे पैराग्राफ लिखेंगे, तो परीक्षा के समय समझने और याद करने में मुश्किल होगी। इसलिए, हमेशा पॉइंट्स में लिखें ताकि जल्दी समझ आ सके।
जैसे-
गलत:
"Electric current, also called electric current, is the flow of electrons flowing in a conductor." ये बहुत लेंग्थी है।
आप इसे ऐसे लिख सकते हैं:
Electric current = flow of electrons
It is also called electric current.
It flows through the conductor.

ये खबर भी पढ़ें... खेल-कूद और स्मार्ट स्टडी से JEE Main 2025 में टॉप, जानिए अर्णव की स्ट्रेटजी

हाइलाइट और अंडरलाइन करें

जब आप नोट्स बना रहे हों, तो जरूरी शब्दों को हाइलाइट या अंडरलाइन करें, जिससे बाद में उसे आसानी से खोजा जा सके।

  • मेन टॉपिक्स को हाइलाइट करें।
  • जरूरी शब्दों को अंडरलाइन करें।
  • फॉर्मूलों और डेफिनिशंस को अलग से लिखें।

डायग्राम और फ्लोचार्ट का यूज करें

कुछ चीजें शब्दों से ज्यादा चित्रों में आसानी से समझ आती हैं। जहां संभव हो, वहां डायग्राम, फ्लोचार्ट और टेबल का यूज करें। जैसे

  • हिस्ट्री में इवेंट्स के लिए टाइमलाइन बनाएं।
  • साइंस में डाइग्राम बनाकर समझाएं।
  • गणित में फॉर्मूला चार्ट बनाएं।
ये खबर भी पढ़ें... इन आसान स्टडी टिप्स से कम समय में करें बोर्ड एग्जाम की तैयारी

कलरफुल पेन और हाईलाइटर का यूज करें

अगर आप नोट्स को कलरफुल और अट्रैक्टिव बनाएंगे, तो पढ़ाई में ज्यादा मन लगेगा और याद रखना आसान होगा। जैसे

  • ब्लू पेन – जनरल जानकारी के लिए।
  • रेड पेन – इम्पोर्टेन्ट पॉइंट्स के लिए।
  • ग्रीन पेन – एक्साम्प्लेस और एक्स्ट्रास जानकारी के लिए।

खुद के शब्दों में लिखें

अगर आप सीधे किताब से कॉपी करके नोट्स बनाएंगे, तो इससे कोई फायदा नहीं होगा। खुद के शब्दों में लिखें, इससे आपकी समझ बढ़ेगी और परीक्षा के समय जल्दी याद आएगा। इसके लिए आपको NCERT से पूरा पैराग्राफ नोट्स में लिखने की जरूरत नहीं है। आप पैराग्राफ को खुद के शब्दों में अब्बरेविएशन बना के लिखें।

जगह छोड़ें ताकि बाद में एडिट कर सकें

हर पेज में थोड़ा खाली जगह छोड़ें ताकि बाद में उसमें जरूरी बातें जोड़ सकें। ये आपके नोट्स को लंबे समय तक यूजफुल बनाएगा। जैसे- अगर आपने कोई टॉपिक नोट किया और बाद में परीक्षा के समय उसमें कोई जरूरी पॉइंट मिला, तो उसे वहीं जोड़ सकें।

ये खबर भी पढ़ें... CBSE स्कूलों में शुरू होंगे स्टडी कॉर्नर, अब एक्सपर्ट की निगरानी में JEE-NEET की तैयारी कर सकेंगे छात्र

कोडिंग सिस्टम अपनाएं

कुछ कठिन टॉपिक्स को शॉर्टकट ट्रिक्स से याद करना आसान होता है। जैसे
गुणसूत्रों (Chromosomes) की संख्या याद रखने के लिए – "HUMAN = 46 (23 जोड़े)"
न्यूटन के स्पीड रूल्स को याद रखने के लिए
1. स्थिरता (Stability)
2. त्वरण (acceleration),
3. क्रिया-प्रतिक्रिया (action-reaction)

डिजिटल नोट्स का भी यूज करें

अगर आप नोट्स को डिजिटली सेव करना चाहते हैं, तो Google Docs, OneNote या Notion जैसे ऐप्स का यूज कर सकते हैं। इससे आप कहीं भी और कभी भी अपने नोट्स देख सकते हैं।

समय-समय पर रिवीजन करें

नोट्स बनाने के बाद इन्हें बार-बार पढ़ना भी जरूरी है। हर सप्ताह पुराने नोट्स दोहराएं ताकि सबकुछ याद बना रहे। जैसे- अगर आपने सोमवार को एक चैप्टर पढ़ा, तो रविवार को उसे दोबारा देख लें।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • एजुकेशन न्यूज
  • student learned time management
  • latest news
  • education
  • Time Management
  • study
  • Exam Tips
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच