BPSC 71st Prelims रिजल्ट जारी, मार्च-अप्रैल में होगा होगा मेन्स एग्जाम

Anjali Dwivedi | Nov 18, 2025, 19:09 IST
Share
bpsc
bpsc

BPSC 71वीं CCE प्रीलिम्स का रिजल्ट जल्द ही bpsc.bih.nic.in पर जारी करेगा। परीक्षा 13 सितंबर 2025 को हुई थी। रिजल्ट PDF में आएगा, जिसमें पास हुए रोल नंबर होंगे। पास उम्मीदवार मेन्स एग्जाम की तैयारी शुरू कर दें।

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) बड़ा अपडेट लाया है। BPSC 71वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (Combined Competitive Examination) 2025 का रिजल्ट जल्द आएगा। यह रिजल्ट आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड होगा।

रिजल्ट एक PDF फाइल के रूप में जारी किया जाएगा। इसमें पास हुए उम्मीदवारों के रोल नंबर होंगे। यह उन छात्रों के लिए बड़ा मौका है। जिन्होंने 13 सितंबर 2025 को एग्जाम दिया था। अब सभी परीक्षार्थी रिजल्ट जारी होने का वेट कर रहे हैं।

BPSC 71st Result 2025 से जुड़ी खास बातें

इस परीक्षा के लिए बहुत सारे आवेदन आए थे। कुल 4.39 लाख ग्रेजुएट उम्मीदवारों ने अप्लाई किया था। BPSC 71वीं में कुल 1 हजार 264 पदों पर भर्ती होगी। इसमें कई बड़े सरकारी नौकरी पद शामिल हैं। जैसे DSPसब डिविजनल ऑफिसर और अन्य पद हैं। BPSC Prelims Result 20 नवंबर 2025 तक आ सकता है।

विवरण (Details)जानकारी (Info)
आयोग का नामबिहार लोक सेवा आयोग (BPSC)
परीक्षा का नामबीपीएससी 71वीं CCE 2025
कुल पद1264 पद
परीक्षा तिथि13 सितंबर 2025
रिजल्ट की उम्मीद20 नवंबर 2025 तक
आधिकारिक वेबसाइटwww.bpsc.bih.nic.in

BPSC प्रीलिम्स रिजल्ट कैसे चेक करें

BPSC 71वीं प्रारंभिक परीक्षा परिणाम देखना बहुत आसान है। आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  1. सबसे पहले BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर नीचे स्क्रॉल करके Result सेक्शन खोलें।
  3. अब एक लिंक दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
  4. रिजल्ट की PDF फाइल डाउनलोड हो जाएगी।
  5. PDF खुलने पर Ctrl+F दबाकर अपना रोल नंबर सर्च करें।
  6. अगर आपका रोल नंबर PDF में है, तो आप पास हैं।
रिजल्ट आने के बाद bpsc.bih.nic.in पर लिंक एक्टिव होगा। आप वेबसाइट के होमपेज से भी रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट में लास्ट आंसर की और कट ऑफ की जानकारी होगी।

ये खबरें भी पढ़ें...

सरकारी नौकरी: 12वीं पास युवाओं के लिए 3050 पदों पर रेलवे में भर्ती, जल्दी करें अप्लाई

10वीं, ITI डिप्लोमा वालों के लिए HOCL में सरकारी नौकरी, ऐसे करें आवेदन

BPSC 71st Cut Off 2025 भी आएगा साथ

BPSC रिजल्ट के साथ ही कैटेगरी वाइज कट ऑफ जारी करेगा। कट ऑफ वह मिनिमम स्कोर होता है। इसके बराबर या इससे ज्यादा अंक लाने वाले पास होंगे। ये उम्मीदवार अगले चरण यानी मेन्स एग्जाम में जाएंगे। कट ऑफ को ध्यान से चेक करना बहुत जरूरी है।

BPSC प्रीलिम्स पास होने के बाद क्या करें

PDF में जिनके रोल नंबर शामिल हैं, वो पास माने जाएंगे। इन्हें BPSC मुख्य परीक्षा (Mains) के लिए चुना जाएगा। मेन्स परीक्षा के बाद इंटरव्यू आयोजित होगा।

मेन्स एग्जाम में ये चार पेपर होंगे।

  1. पेपर 1: सामान्य हिंदी (General Hindi)।
  2. पेपर 2 और 3: सामान्य अध्ययन (General Studies)।
  3. पेपर 4: वैकल्पिक विषय (Optional Subject)।
  4. हर पेपर को पूरा करने के लिए 3 घंटे का समय मिलेगा।
BPSC ने 19 सितंबर 2025 को आंसर की दे दी थी। इससे छात्र अपनी परफॉर्मेंस पहले ही चेक कर चुके हैं। अब आपको मेन्स की तैयारी में जी जान लगा देनी चाहिए। नए अपडेट के लिए BPSC वेबसाइट देखते रहें।

ये खबरें भी पढ़ें...

Indian Army: अब महिलाएं भी टेरिटोरियल आर्मी में होंगी शामिल, यहां जानिए पूरी डिटेल

PDCC Bank में सरकारी नौकरी: पुणे डिस्ट्रिक्ट सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक में भर्ती शुरू, ऐसे करें आवेदन



Tags:
  • PSC
  • सरकारी नौकरी
  • बिहार
  • DSP
  • बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन
  • BPSC
  • BPSC Prelims Result
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच