CBSE 12वीं ऑन-स्क्रीन मार्किंग क्या है? जानें क्यों फेल हुए छात्र 75% क्राइटेरिया में
Anjali Dwivedi | May 15, 2026, 15:47 IST
cbse-12th-result
सीबीएसई 12वीं के नतीजों में ऑन-स्क्रीन मार्किंग और सख्त स्टेप मार्किंग ने साइंस छात्रों को बड़ा झटका दिया है। जेईई में अच्छा स्कोर करने के बावजूद कई छात्र बोर्ड में 75% नहीं ला सके, जिससे उनके उच्च संस्थानों में प्रवेश पर संकट मंडरा रहा है।
समझें क्या है पूरा मामला
- सीबीएसई बोर्ड ने पहली बार ऑन-स्क्रीन मार्किंग से 98 लाख डिजिटल कॉपियों की जांच की।
- सख्त स्टेप मार्किंग के कारण साइंस सब्जेक्ट में छात्रों के काफी नंबर कट गए हैं।
- 75% न आने से जेईई एग्जाम पास करने वाले कई मेधावी छात्र एडमिशन से बाहर हुए।
- आर्ट्स और पेंटिंग जैसे विषयों में छात्रों ने रिकॉर्ड तोड़ 100 अंक हासिल किए।
- 18 मई से शुरू होगी रीवैल्यूएशन प्रक्रिया, छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
मैथ्स, फिजिक्स और केमिस्ट्री जैसे मुख्य विषयों में 100 अंक पाना कठिन हो गया। आंकड़ों के मुताबिक इस बार साइंस में परफेक्ट स्कोरर की संख्या काफी कम रही। गणित में 1283 और केमिस्ट्री में सिर्फ 1061 छात्रों को ही पूरे अंक मिले। फिजिक्स में यह संख्या और भी कम होकर महज 96 तक सिमट गई है।
आर्ट्स के छात्र साइंस से आगे क्यों?
क्या एडमिशन प्रक्रिया से बाहर होंगे मेधावी?
एजुकेशन एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसका असर इंजीनियरिंग कॉलेज के कट-ऑफ पर पड़ेगा। ऑन-स्क्रीन मार्किंग में शिक्षक CBSE द्वारा दी गई डिजिटल आंसर-की से बंधे थे। सिस्टम में हर स्टेप के लिए पहले से ही अंक तय कर दिए गए थे। अगर छात्र ने बीच के स्टेप नहीं लिखे, तो उसे अंक नहीं मिले।
क्यों भारी पड़ा शॉर्टकट लिखने का तरीका?
कैसे करें रीवैल्यूएशन के लिए आवेदन?
शिक्षकों का कहना है कि हर पेज को ठीक से स्कैन किया गया था। जो छात्र अपने नंबरों से संतुष्ट नहीं हैं, उनके लिए राहत की खबर है। सीबीएसई 18 मई से रिवैल्यूएशन और वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। छात्र तीन अलग-अलग चरणों में अपनी कॉपियों की जांच दोबारा करवा सकते हैं। इसके लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
रीवैल्यूएशन के लिए कितनी फीस देनी होगी?
रिवैल्यूएशन के अंतिम चरण में हर एक सवाल के लिए 100 रुपए लगेंगे। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे समय सीमा के भीतर आवेदन करें। यह प्रक्रिया उन छात्रों के लिए अंतिम उम्मीद है जिनका भविष्य दांव पर है। बोर्ड ने पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने का दावा किया है।
FAQ
- सीबीएसई ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम क्या है और इसने छात्रों को कैसे प्रभावित किया?
यह एक डिजिटल जांच प्रणाली है जहां कॉपियां स्कैन करके जांची जाती हैं। इसका सबसे ज्यादा नुकसान साइंस के छात्रों को हुआ। सख्त स्टेप मार्किंग नियमों के कारण उन छात्रों के नंबर कट गए जिन्होंने उत्तर के बीच के स्टेप्स नहीं लिखे थे। - आईआईटी और एनआईटी में एडमिशन के लिए सीबीएसई के रिजल्ट का क्या महत्व है?
आईआईटी और एनआईटी में एडमिशन के लिए 12वीं बोर्ड में कम से कम 75% (आरक्षित वर्ग के लिए 65%) होना जरूरी है। बोर्ड में कम नंबर आने पर छात्र जेईई क्वालीफाई करने के बाद भी एडमिशन से बाहर हो सकते हैं। - सीबीएसई पुनर्मूल्यांकन (Revaluation) 2026 की प्रक्रिया और शुल्क क्या है?
यह प्रक्रिया तीन चरणों (वेरिफिकेशन- 500 रुपए, फोटोकॉपी- 700 रुपए और रीवैल्यूएशन- 100 रुपए /प्रश्न) में होती है। छात्र 18 मई से आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर अपनी कॉपियों की दोबारा जांच करा सकते हैं।
CBSE 12th Result 2026: रिजल्ट में एमपी के सरकारी स्कूलों ने गाड़े झंडे, प्राइवेट स्कूल रह गए पीछे
CBSE 12th Result 2026: भोपाल रीजन का प्रदर्शन राष्ट्रीय औसत से नीचे, देखें लिस्ट
CBSE 12th Result 2026: फेल छात्र न हों निराश, री-इवैल्यूएशन से मिलेगा दूसरा मौका
किसी भी वक्त जारी हो सकता है CBSE 12th Result 2026, डिजिलॉकर पर ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari