CBSE Board Exam 2027 की डेटशीट पर सवाल, होली के दिन 12वीं के पांच विषयों के पेपर, क्या बदलेगा शेड्यूल?

Kaushiki | Nov 11, 2026, 09:41 IST
Share
होली पर भी देना होगा बोर्ड एग्जाम, CBSE ने रखे 12वीं के 5 पेपर
होली पर भी देना होगा बोर्ड एग्जाम, CBSE ने रखे 12वीं के 5 पेपर

CBSE Board Exam 2027: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 का टाइम टेबल जारी कर दिया है। बोर्ड ने 6 नवंबर को डेटशीट जारी किया था। टाइम टेबल के मुताबिक, दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी। डेटशीट आने के बाद छात्रों ने अपनी परीक्षा की तैयारी भी तेज कर दी है।

हालांकि, 12वीं के कुछ छात्रों और अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। इसकी वजह होली के दिन पांच विषयों की परीक्षा होना है। जारी शेड्यूल के मुताबिक, 22 मार्च 2027 को होली के दिन 12वीं के पांच विषयों की परीक्षा रखी गई है।

ऐसे में छात्रों और पेरेंट्स के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या सीबीएसई इस तारीख में बदलाव करेगा या फिर विद्यार्थियों को त्योहार के दिन ही परीक्षा देने जाना पड़ेगा। फिलहाल बोर्ड की ओर से परीक्षा की तारीख बदलने को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है।

आर्यभट्ट गणित चैलेंज 2026: रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें परीक्षा का तरीका, फीस और पुरस्कार | Aryabhatta Mathematics Challenge 2026: Registration Open, Know Exam Pattern, Fees, and Prizes
CBSE ने शुरू किया आर्यभट्ट गणित चैलेंज 2026: इंटरेस्टेड छात्रों के लिए मौका, जानें रजिस्ट्रेशन से लेकर पुरस्कार तक की जानकारी
10 Nov 2026 ,
By Arohi Raj
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने स्कूली छात्रों के लिए एक खास प्रतियोगिता की घोषणा की है। इसका नाम आर्यभट्ट गणित चैलेंज 2026 है। इसमें कक्षा 8वीं, 9वीं और 10वीं के छात्र हिस्सा ले सकेंगे। इस प्रतियोगिता का मकसद छात्रों की गणित की समझ और सोचने की क्षमता को परखना है। इसके जरिए छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।

16 फरवरी से शुरू होंगी CBSE बोर्ड परीक्षाएं

सीबीएसई की ओर से जारी CBSE Date Sheet 2027 के मुताबिक, कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होंगी। हालांकि, दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं अलग-अलग तारीखों पर समाप्त होंगी। 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी से 9 मार्च 2027 तक आयोजित की जाएंगी।

वहीं, 12वीं की परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होकर 9 अप्रैल 2027 तक चलेंगी। इस तरह 10वीं के छात्रों की परीक्षाएं मार्च के शुरुआती दिनों में खत्म हो जाएंगी। जबकि 12वीं के विद्यार्थियों को अप्रैल तक परीक्षा देनी होगी। बोर्ड की ओर से सभी विषयों की परीक्षा की तारीखें टाइम टेबल में दी गई हैं।

CBSE Board Exam 2027
CBSE Board Exam 2027

होली के दिन इन पांच विषयों की होगी परीक्षा

सीबीएसई की डेटशीट के मुताबिक, 22 मार्च 2027 को सोमवार के दिन 12वीं के पांच विषयों की परीक्षा निर्धारित की गई है। दी गई जानकारी के अनुसार, इसी दिन होली का त्योहार भी है। इस तारीख को नॉलेज ट्रेडिशन एंड प्रैक्टिसेज ऑफ इंडिया, भोटी, कोकबोरोक, बैंकिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स टेक्नोलॉजी की परीक्षा आयोजित की जानी है।

इन सभी विषयों की परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित की गई है। ऐसे में जिन छात्रों ने इन विषयों को चुना है, उनके सामने त्योहार के दिन परीक्षा देने की स्थिति बन गई है।

CBSE 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2027: डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम, जानें पूरी डिटेल्स | CBSE 10th-12th Board Exam 2027: Datesheet Released, Exams to Begin from February 16, Know Complete Details
CBSE Board Exam 2027: बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं का टाइमटेबल, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम
06 Nov 2026 ,
By Amresh Kushwaha
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 का टाइमटेबल जारी कर दिया है। जारी शेड्यूल के मुताबिक, दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी। 10वीं की परीक्षा 9 मार्च तक चलेगी, जबकि 12वीं के विद्यार्थियों के पेपर 9 अप्रैल तक होंगे। अब छात्र अपनी डेटशीट के हिसाब से विषयवार तैयारी कर सकते हैं।

क्या होली के कारण बदलेगी CBSE की डेटशीट

होली के दिन परीक्षा होने की वजह से छात्रों और अभिभावकों के मन में कई सवाल हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या बोर्ड 22 मार्च को होने वाले पेपर की तारीख बदलेगा। हालांकि, अभी तक सीबीएसई की तरफ से परीक्षा की तारीख बदलने या छात्रों के लिए किसी विशेष व्यवस्था की घोषणा नहीं की गई है।

ऐसे में छात्रों को फिलहाल जारी Exam Schedule के मुताबिक ही अपनी तैयारी जारी रखनी चाहिए। अगर बोर्ड आने वाले दिनों में किसी परीक्षा की तारीख बदलता है, तो उसकी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर दी जाएगी।

छात्रों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर भरोसा करने के बजाय सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी होने वाली सूचनाओं पर नजर रखें।

CBSE 10वीं में बड़ा बदलाव: 22 स्किल कोर्स के विकल्प, फेल होने पर भी मिलेगी राहत! | CBSE 10th Big Change: 22 Skill Course Options, Relief Even If Failed!
CBSE की पढ़ाई में बड़ा बदलाव, 10वीं के छात्रों को मिलेंगे 22 स्किल कोर्स के विकल्प, जानें क्या होगा फायदा
09 Nov 2026 ,
By Sandeep Kumar
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की पढ़ाई में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। शैक्षणिक सत्र 2027-28 से 10वीं के छात्रों को पांच अनिवार्य विषयों के साथ एक वोकेशनल यानी व्यावसायिक विषय चुनने का विकल्प मिलेगा। इसके लिए 22 अलग-अलग स्किल कोर्स उपलब्ध होंगे। इस बदलाव का मकसद छात्रों को किताबी पढ़ाई के साथ काम करने का हुनर सिखाना है।

2025 में भी छात्रों को दी गई थी विशेष सुविधा

बता दें कि, साल 2025 में भी होली के आसपास बोर्ड परीक्षा की तारीख को लेकर ऐसी ही स्थिति बनी थी। उस समय 12वीं कक्षा की हिंदी की परीक्षा 15 मार्च 2025 को निर्धारित की गई थी। होली के कारण परीक्षा देने में परेशानी का सामना करने वाले छात्रों के लिए सीबीएसई ने विशेष सुविधा दी थी।

ऐसे विद्यार्थियों को बाद में अलग से परीक्षा देने का ऑप्शन अवेलेबल कराया गया था। इसी वजह से अब यह चर्चा हो रही है कि क्या सीबीएसई 2027 में भी छात्रों को ऐसी सुविधा देगा।

हालांकि, इस बार बोर्ड की ओर से किसी तरह की विशेष व्यवस्था या तारीख में बदलाव का कन्फर्मेशन नहीं किया है। इसलिए 2025 में मिली सुविधा के आधार पर यह मान लेना सही नहीं होगा कि 2027 में भी छात्रों को अलग से परीक्षा देने का मौका जरूर मिलेगा।

छात्रों को बोर्ड की वेबसाइट पर जारी होने वाली जानकारी को ही सही मानना चाहिए। फिलहाल 22 मार्च की परीक्षा को लेकर कोई बदलाव घोषित नहीं किया गया है। ऐसे में छात्रों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने के साथ-साथ बोर्ड के अगले निर्देशों पर भी नजर रखनी होगी।

सीबीएसई का नया AI कोर्स: कक्षा 3 से 8 तक कम्प्यूटेशनल थिंकिंग और AI की पढ़ाई शुरू, 2026-27 से लागू | CBSE's New AI Course: Computational Thinking and AI Education Starts from Class 3 to 8, Implemented from 2026-27
CBSE AI Course: कक्षा 3 से 8 में कम्प्यूटेशनल थिंकिंग और एआई की पढ़ाई, 9वीं से 12वीं को मॉड्यूल, शिक्षकों की भी होगी ट्रेनिंग
28 Oct 2026 ,
By Kaushiki
सीबीएसई ने इस साल से कक्षा 3 से 8 तक कम्प्यूटेशनल थिंकिंग और एआई का नया सिलेबस लागू किया है। कक्षा 9 से 12 के लिए 20 घंटे का मॉड्यूल भी तैयार है, जिसे आईआईटी मद्रास, आईआईटी जोधपुर और एनसीईआरटी के विशेषज्ञों ने बनाया है। इस मॉड्यूल की अलग परीक्षा नहीं होगी। स्कूलों में एआई की पढ़ाई क्यूरियस नोटबुक और ट्रेनिंग पर टिकी है।

Tags:
  • cbse
  • सीबीएसई का नया प्लान
  • cbse updates
  • CBSE Date Sheet 2027
  • CBSE Board Exam
  • सीबीएसई का ऑफिशियल पोर्टल
  • सीबीएसई
  • cbse holi exam
बाबा महाकाल के भक्तों का प्रसाद से होगा सत्कार, अब दर्शन की लाइन में मिलेगा हलवा-पोहा और चाय, बच्चों को दूध-बिस्किट

By Kaushiki

बाबा महाकाल के भक्तों का प्रसाद से होगा सत्कार, अब दर्शन की लाइन में मिलेगा हलवा-पोहा और चाय, बच्चों को दूध-बिस्किट
तनोट माता के दरबार में CM भजनलाल, BSF जवानों के साथ मनाएंगे भाई दूज; कार्यकर्ताओं से भी करेंगे संवाद

By Ashish Bhardwaj

तनोट माता के दरबार में CM भजनलाल, BSF जवानों के साथ मनाएंगे भाई दूज; कार्यकर्ताओं से भी करेंगे संवाद
एमपी के लाखों सरकारी कर्मचारियों का घर का सपना होगा पूरा! 31 साल बाद फिर शुरू होगी आवास योजना

By Aman Vaishnav

एमपी के लाखों सरकारी कर्मचारियों का घर का सपना होगा पूरा! 31 साल बाद फिर शुरू होगी आवास योजना
MP मेट्रो के यात्रियों की बल्ले-बल्ले: एक मेट्रो कार्ड से दिल्ली-मुंबई में भी कर सकेंगे सफर, किराए पर मिलेगी 25% तक की छूट

By Arohi Raj

MP मेट्रो के यात्रियों की बल्ले-बल्ले: एक मेट्रो कार्ड से दिल्ली-मुंबई में भी कर सकेंगे सफर, किराए पर मिलेगी 25% तक की छूट
शिक्षा उपकर के नाम पर वसूले 183 करोड़, खर्च किए सिर्फ 16 करोड़, बाकी पैसों का विभागों के पास कोई जवाब नहीं!

By Aman Vaishnav

शिक्षा उपकर के नाम पर वसूले 183 करोड़, खर्च किए सिर्फ 16 करोड़, बाकी पैसों का विभागों के पास कोई जवाब नहीं!
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027: शक्ति की सप्तधारा थीम से होगी एमपी की ब्रांडिंग, 15 से ज्यादा देश बनेंगे पार्टनर

By Aman Vaishnav

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027: शक्ति की सप्तधारा थीम से होगी एमपी की ब्रांडिंग, 15 से ज्यादा देश बनेंगे पार्टनर
नवंबर में भी नहीं पड़ रही कड़ाके की ठंड! MP-CG में रातें ठंडी तो राजस्थान में पारा 38 डिग्री के पार

By Aman Vaishnav

नवंबर में भी नहीं पड़ रही कड़ाके की ठंड! MP-CG में रातें ठंडी तो राजस्थान में पारा 38 डिग्री के पार