CBSE बोर्ड का नया सर्कुलर: अब रटने के बजाय कॉन्सेप्ट समझने वाले छात्रों पर रहेगा जोर, कॉपी चेकिंग के तरीके में बदलाव की तैयारी

Arohi Raj | Sootr Creatives | Updated:
Share
CBSE का नया मूल्यांकन प्लान, अब किताबी जवाब नहीं छात्रों की समझ भी परखी जाएगी।
CBSE का नया मूल्यांकन प्लान, अब किताबी जवाब नहीं छात्रों की समझ भी परखी जाएगी।

सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए जरूरी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) इवेल्यूएशन यानी कॉपी जांचने के तरीके में बदलाव की तैयारी कर रहा है। बोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर इस संबंध में नया सर्कुलर जारी किया है। नई व्यवस्था में केवल किताबों के आंसर याद करने पर जोर नहीं रहेगा।

बल्कि छात्रों की विषय समझ, लॉजिकल थिंकिंग और प्रेक्टिकल नॉलेज को भी महत्व दिया जाएगा। यानी अब विद्यार्थियों को उत्तर लिखते समय कॉन्सेप्ट समझने का प्रमाण देना होगा। सिर्फ रटकर लिखे गए जवाबों से अच्छे नंबर मिलना मुश्किल हो सकता है। हालांकि, बोर्ड ने अभी परीक्षा के मौजूदा पैटर्न में तत्काल बदलाव घोषित नहीं किया है। यह प्रस्तावित इवेल्यूएशन व्यवस्था राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के आधार पर है। बोर्ड इस विषय पर स्कूलों और शिक्षाविदों से चर्चा भी करेगा।

कॉपी जांचने में अब किन बातों पर रहेगा जोर?

सीबीएसई के सर्कुलर में इवेल्यूएशन व्यवस्था को लेकर नई दिशा बताई गई है। इसमें छात्रों की वास्तविक सीखने की क्षमता को परखने पर जोर है। अब केवल किताबी जानकारी के आधार पर इवेल्यूएशन करने के बजाय कुछ दूसरी क्षमताएं भी देखी जाएंगी।

इवेल्यूएशन के दौरान इन बातों को अधिक महत्व देने का प्लान है
कांसेप्चुअल अंडरस्टैंडिंग: छात्र विषय और उसके कॉन्सेप्ट को कितना समझते हैं।

लॉजिकल थिंकिंग: किसी सवाल को समझकर तार्किक तरीके से जवाब कैसे देते हैं।

प्रेक्टिकल एप्लिकेशन: पढ़ी हुई जानकारी का वास्तविक जीवन में इस्तेमाल कैसे करते हैं।

लर्निंग स्किल: छात्र की सीखने, समझने और नई परिस्थितियों में ज्ञान इस्तेमाल करने की क्षमता।

इसका मतलब है कि छात्रों को विषयों की गहरी समझ विकसित करनी होगी। सवालों के जवाब केवल किताब की भाषा में लिखना पर्याप्त नहीं होगा। उन्हें अपने शब्दों में भी समझाकर लिखना पड़ सकता है।

होली पर भी देना होगा बोर्ड एग्जाम, CBSE ने रखे 12वीं के 5 पेपर
CBSE Board Exam 2027 की डेटशीट पर सवाल, होली के दिन 12वीं के पांच विषयों के पेपर, क्या बदलेगा शेड्यूल?
11 Nov 2026 ,
By Kaushiki
<b>CBSE Board Exam 2027: </b>केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 का टाइम टेबल जारी कर दिया है। बोर्ड ने 6 नवंबर को डेटशीट जारी किया था। टाइम टेबल के मुताबिक, दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी। डेटशीट आने के बाद छात्रों ने अपनी परीक्षा की तैयारी भी तेज कर दी है।

क्या CBSE बोर्ड परीक्षा का पैटर्न भी बदलेगा?

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के मौजूदा पैटर्न में तत्काल बदलाव नहीं किया गया है। सर्कुलर में कॉपी जांचने और इवेल्यूएशन के तरीके पर चर्चा की गई है। बोर्ड इस व्यवस्था को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के अनुरूप तैयार कर रहा है। सीबीएसई के सिटी कोऑर्डिनेटर सुमंत कुमार के मुताबिक, इस असेसमेंट स्ट्रक्चर पर चर्चा होगी।

बोर्ड राष्ट्रीय सम्मेलन में इवेल्यूएशन सुधारों से जुड़े मुद्दे उठाएगा। इसमें शिक्षकों और स्कूलों से भी सुझाव लिए जाएंगे। इसलिए छात्रों को अभी परीक्षा पैटर्न बदलने की घोषणा नहीं माननी चाहिए। फिलहाल बोर्ड का जोर इवेल्यूएशन प्रक्रिया को बेहतर बनाने पर है।

CBSE 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2027: डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम, जानें पूरी डिटेल्स | CBSE 10th-12th Board Exam 2027: Datesheet Released, Exams to Begin from February 16, Know Complete Details
CBSE Board Exam 2027: बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं का टाइमटेबल, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम
06 Nov 2026 ,
By Amresh Kushwaha
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 का टाइमटेबल जारी कर दिया है। जारी शेड्यूल के मुताबिक, दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी। 10वीं की परीक्षा 9 मार्च तक चलेगी, जबकि 12वीं के विद्यार्थियों के पेपर 9 अप्रैल तक होंगे। अब छात्र अपनी डेटशीट के हिसाब से विषयवार तैयारी कर सकते हैं।

दिसंबर में जम्मू में होगा CBSE का राष्ट्रीय सम्मेलन

सीबीएसई का 32वां राष्ट्रीय सम्मेलन 17 और 18 दिसंबर को होगा। यह सम्मेलन जम्मू में आयोजित किया जाएगा। इसकी थीम मूल्यांकन: वैश्विक दृष्टिकोण और भविष्य के लिए तैयार शिक्षार्थी रखी गई है। इस सम्मेलन में देशभर के स्कूल प्रधानाचार्य और शिक्षाविद (Educationist) शामिल होंगे। यहां इवेल्यूएशन व्यवस्था में सुधार के विभिन्न तरीकों पर चर्चा होगी।

पारंपरिक अंक आधारित इवेल्यूएशन से आगे बढ़ने पर भी विचार होगा। सम्मेलन में छात्रों की नई सोच और व्यावहारिक समझ पर चर्चा होगी। शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन को कॉपी जांचने के तरीके बताए जाएंगे। ऐसे तरीकों पर विचार होगा, जो छात्रों की वास्तविक क्षमता दिखा सकें।

सीबीएसई का नया AI कोर्स: कक्षा 3 से 8 तक कम्प्यूटेशनल थिंकिंग और AI की पढ़ाई शुरू, 2026-27 से लागू | CBSE's New AI Course: Computational Thinking and AI Education Starts from Class 3 to 8, Implemented from 2026-27
CBSE AI Course: कक्षा 3 से 8 में कम्प्यूटेशनल थिंकिंग और एआई की पढ़ाई, 9वीं से 12वीं को मॉड्यूल, शिक्षकों की भी होगी ट्रेनिंग
28 Oct 2026 ,
By Kaushiki
सीबीएसई ने इस साल से कक्षा 3 से 8 तक कम्प्यूटेशनल थिंकिंग और एआई का नया सिलेबस लागू किया है। कक्षा 9 से 12 के लिए 20 घंटे का मॉड्यूल भी तैयार है, जिसे आईआईटी मद्रास, आईआईटी जोधपुर और एनसीईआरटी के विशेषज्ञों ने बनाया है। इस मॉड्यूल की अलग परीक्षा नहीं होगी। स्कूलों में एआई की पढ़ाई क्यूरियस नोटबुक और ट्रेनिंग पर टिकी है।

छात्रों को अपनी तैयारी का तरीका बदलना पड़ सकता है

अगर सीबीएसई योग्यता आधारित इवेल्यूएशन को व्यापक स्तर पर लागू करता है, तो तैयारी बदल सकती है। छात्रों को केवल परिभाषाएं और किताबों के जवाब याद करने से बचना होगा। उन्हें विषयों को समझकर पढ़ना और उनका इस्तेमाल सीखना होगा। उदाहरण के तौर पर, किसी सवाल में केवल परिभाषा लिखना पर्याप्त नहीं हो सकता।

छात्र से उस कॉन्सेप्ट का उदाहरण भी पूछा जा सकता है। उसे किसी परिस्थिति में उस जानकारी का इस्तेमाल बताना पड़ सकता है। ऐसे सवालों के लिए नियमित अभ्यास जरूरी होगा। छात्रों को सवाल समझने और अपने शब्दों में जवाब लिखने की आदत डालनी होगी। इससे उनकी वैचारिक समझ और तार्किक सोच मजबूत हो सकती है।

CBSE 10वीं में बड़ा बदलाव: 22 स्किल कोर्स के विकल्प, फेल होने पर भी मिलेगी राहत! | CBSE 10th Big Change: 22 Skill Course Options, Relief Even If Failed!
CBSE की पढ़ाई में बड़ा बदलाव, 10वीं के छात्रों को मिलेंगे 22 स्किल कोर्स के विकल्प, जानें क्या होगा फायदा
09 Nov 2026 ,
By Sandeep Kumar
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की पढ़ाई में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। शैक्षणिक सत्र 2027-28 से 10वीं के छात्रों को पांच अनिवार्य विषयों के साथ एक वोकेशनल यानी व्यावसायिक विषय चुनने का विकल्प मिलेगा। इसके लिए 22 अलग-अलग स्किल कोर्स उपलब्ध होंगे। इस बदलाव का मकसद छात्रों को किताबी पढ़ाई के साथ काम करने का हुनर सिखाना है।

16 फरवरी से शुरू होंगी सीबीएसई बोर्ड एग्जाम

सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होंगी।

10वीं बोर्ड परीक्षा: 16 फरवरी से 9 मार्च तक आयोजित होगी।

12वीं बोर्ड परीक्षा: 16 फरवरी से 9 अप्रैल तक चलेगी।

परीक्षा का समय: सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा।

कक्षा 10: विद्यार्थी 83 विषयों की परीक्षा देंगे।

कक्षा 12: विद्यार्थी 121 विषयों की परीक्षा देंगे।

विद्यार्थी सब्जेक्ट वाइज परीक्षा कार्यक्रम सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर देख सकते हैं।

FAQs

  1. क्या सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का मौजूदा पैटर्न बदल गया है?
    नहीं, सीबीएसई ने परीक्षा के मौजूदा पैटर्न में तत्काल बदलाव की घोषणा नहीं की है।
  2. सीबीएसई बोर्ड कॉपी चेकिंग में किन बातों पर जोर होगा?
    कॉपी जांचने में अब छात्रों की Conceptual Understanding, Logical Thinking और Practical Application को अधिक महत्व दिया जाएगा।
  3. सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की तिथियाँ क्या हैं?
    सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएँ 16 फरवरी से शुरू होंगी। 10वीं की परीक्षा 9 मार्च तक और 12वीं की परीक्षा 9 अप्रैल तक चलेगी।
Tags:
  • सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2027
  • CBSE Board Exam
  • सीबीएसई बोर्ड परीक्षा
  • Copy Checking Method
  • कॉपी चेकिंग
  • Conceptual Understanding
  • राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020
  • सीबीएसई सर्कुलर
  • इवेल्यूएशन सिस्टम में बदलाव की तैयारी
अवैध निर्माणों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: पूछा- आज मकान, कल होटल और परसों कोई दूसरा कारोबार, आखिर ये सब किसकी अनुमति से हो रहा?

By Atul Dwivedi

अवैध निर्माणों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: पूछा- आज मकान, कल होटल और परसों कोई दूसरा कारोबार, आखिर ये सब किसकी अनुमति से हो रहा?
छत्तीसगढ़ की महिलाओं को मिलेगा 25 हजार तक लोन, बिना गारंटी शुरू कर सकेंगी अपना कारोबार, जानें नियम

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ की महिलाओं को मिलेगा 25 हजार तक लोन, बिना गारंटी शुरू कर सकेंगी अपना कारोबार, जानें नियम
पंचायत चुनाव में कांग्रेस को बहुमत, फिर भी 8 जिलों में फंसी जिला प्रमुख की कुर्सी, भाजपा पर हॉर्स ट्रेडिंग के आरोप, कैसे पलटेगी बाजी?

By Raghvendra Singh Rathore

पंचायत चुनाव में कांग्रेस को बहुमत, फिर भी 8 जिलों में फंसी जिला प्रमुख की कुर्सी, भाजपा पर हॉर्स ट्रेडिंग के आरोप, कैसे पलटेगी बाजी?
छत्तीसगढ़ के 3 बड़े आयोगों में पद खाली, PSC भर्ती से प्रमोशन तक अटके, सरकार क्यों नहीं कर रही नियुक्ति?

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ के 3 बड़े आयोगों में पद खाली, PSC भर्ती से प्रमोशन तक अटके, सरकार क्यों नहीं कर रही नियुक्ति?
कांग्रेस ने डॉ. अंबेडकर का कद नेहरू-गांधी परिवार से छोटा करने की कोशिश की, अरुण साव बोले, बाबा साहेब को नहीं दिया भारत रत्न

By Arun Tiwari

कांग्रेस ने डॉ. अंबेडकर का कद नेहरू-गांधी परिवार से छोटा करने की कोशिश की, अरुण साव बोले, बाबा साहेब को नहीं दिया भारत रत्न
राजस्थान हाईकोर्ट बार चुनाव में बड़ी राहत, दो वकालतनामे जमा करने की अनिवार्य शर्त पर लगी रोक

By Mukesh Sharma

राजस्थान हाईकोर्ट बार चुनाव में बड़ी राहत, दो वकालतनामे जमा करने की अनिवार्य शर्त पर लगी रोक
CG NEET PG Counselling 2026: छत्तीसगढ़ में नीट पीजी दूसरे राउंड का सीट अलॉटमेंट जारी, इस दिन से शुरू होंगे एडमिशन, सीट छोड़ने पर जब्त होगी राशि

By Umeshwari Baghel

CG NEET PG Counselling 2026: छत्तीसगढ़ में नीट पीजी दूसरे राउंड का सीट अलॉटमेंट जारी, इस दिन से शुरू होंगे एडमिशन, सीट छोड़ने पर जब्त होगी राशि