सिर्फ साइंस वाले नहीं, 10वीं, डिप्लोमा और ग्रेजुएट्स भी कर सकते हैं DRDO Career के लिए अप्लाई, जानें डिटेल्स

Kaushiki | Dec 07, 2025, 14:17 IST
Share
drdo-recruitment-2025-10th-diploma-jobs-eligibility
drdo-recruitment-2025-10th-diploma-jobs-eligibility

DRDO ने 764 खाली पदों पर बंपर भर्तियां निकाली हैं। इसमें सीनियर टेक्नीकल असिस्टेंट और टेक्निशियन जैसे पद शामिल हैं। यह भर्ती 10वीं पास, ITI, डिप्लोमा और ग्रेजुएट्स सभी के लिए है

DRDO Career: देश की सुरक्षा और टेक्नोलॉजी में करियर बनाने के लिए DRDO ने युवाओं को एक बड़ा मौका दिया है। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) के तहत 764 खाली पदों पर बंपर भर्तियां निकली हैं।

इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि यह सरकारी नौकरी सिर्फ साइंस बैकग्राउंड वालों के लिए नहीं है। 10वीं पास से लेकर डिप्लोमा और ITI तक।

DRDO ने यह साफ किया है कि विज्ञान विषय से पढ़ाई न करने वाले उम्मीदवारों को भी टेक्निशियन और सीनियर टेक्नीकल असिस्टेंट जैसे पदों के लिए आवेदन करने का मौका दिया जा रहा है।

सभी एलिजिबल कैंडिडेट्स टेक्निशियन (TECH-A) और सीनियर टेक्नीकल असिस्टेंट (STA-B) जैसे शानदार पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह शानदार चांस हाथ से न जाने दें!

ये खबर भी पढ़ें...

PM मोदी के Pariksha Pe Charcha 2026 9वें एडिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरी डिटेल्स

Defence Research and Development Organisation (DRDO) - Techportal
Defence Research and Development Organisation (DRDO) - Techportal


इन 3 कैटेगरी में होगी भर्ती

यह भर्ती तीन मेजर कैटेगरी में की जा रही है। इसके लिए अलग-अलग एजुकेशनल क्वालिफिकेशन और ऐज लिमिट तय की गई है।

सीनियर टेक्नीकल असिस्टेंट-बी (STA-B)

  • पदों की संख्या: इसमें कुल 561 खाली पद शामिल हैं।
  • योग्यता: उम्मीदवारों के पास बी.एससी. (B.Sc.) की डिग्री या टेक्नोलॉजी में तीन साल का डिप्लोमा होना ज़रूरी है। यह टेक्निकल एजुकेशन इस पद के लिए अनिवार्य है।
  • आयु सीमा: आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए।
टेक्नीशियन-ए (TECH-A)

  • पदों की संख्या: इस कैटेगरी में कुल 203 पद निकाले गए हैं।
  • योग्यता: इसके लिए 10वीं पास होने के साथ-साथ मान्यता प्राप्त संस्थान से ITI (इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट) सर्टिफिकेट होना जरूरी है। यह सर्टिफिकेट ट्रेड में अनिवार्य है।
  • आयु सीमा: उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
प्रशासनिक और संबद्ध कर्मचारी (Admin and Allied Posts)

  • पदों की संख्या: इस कैटेगरी में भी वैकेंसी हैं, हालांकि कुल 764 में ये पद भी शामिल हैं।
  • योग्यता: 12वीं पास या स्नातक (Graduate) होना जरूरी है। इन पदों के लिए अतिरिक्त योग्यताएं भी मांगी जा सकती हैं।
  • आयु सीमा: सामान्य वर्ग के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से 27 वर्ष तक रखी गई है।
  • छूट का प्रावधान: सरकारी नियमों के मुकाबिक, SC/ST और OBC/ST/PWBD कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट मिलेगी। गवर्नमेंट सर्विस में वर्किंग कर्मचारियों के लिए भी नियमों के अनुसार कन्सेशन दी जाएगी।
DRDO : India's Top Defence Research and Development Organisation | DDE
DRDO : India's Top Defence Research and Development Organisation | DDE


सैलरी

इन पदों पर चुने गए उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन और सरकारी भत्ते मिलेंगे।

  • सीनियर टेक्नीकल असिस्टेंट-बी (STA-B): चयनित उम्मीदवार का पे स्केल लेवल-6 के तहत 35 हजार 4 सौ रुपए से 1 लाख 12 हजार 4 सौ रुपए के बीच होगा।
  • टेक्नीशियन-ए (TECH-A): इनका पे स्केल लेवल-2 के तहत 19 हजार 9 सौ रुपए से 63 हजार 2 सौ रुपए के बीच डेटर्मीनेड किया गया है।
ये खबर भी पढ़ें...

क्या है Hindu Succession Act, 18 साल की हर महिला को पता होनी चाहिए ये बातें, वरना प्रॉपर्टी जायेगी हाथ से

Defence Research & Development Organisation in R C Imarat,Hyderabad -  Government Organisations near me in Hyderabad - Justdial
Defence Research & Development Organisation in R C Imarat,Hyderabad - Government Organisations near me in Hyderabad - Justdial


सिलेक्शन प्रोसेस और एग्जाम पैटर्न

Defense Research and Development Organizationसिलेक्शन प्रोसेस में मेनली दो चरण शामिल होंगे। ये उम्मीदवारों की क्वॉलिफिकेशन्स को परखेंगे।

टियर-1 परीक्षा: यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) होगी।

  • यह परीक्षा 120 मिनट की होगी और इसमें 150 सवाल पूछे जाएंगे।
  • इसमें रीजनिंग एबिलिटी, जनरल अवेयरनेस, जनरल साइंस, और क्वांटिटेटिव एबिलिटी जैसे विषय शामिल होंगे।
  • सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव प्रकार के होंगे।
टियर-2 परीक्षा: यह परीक्षा ट्रेड/स्किल टेस्ट पर आधारित होगी।

  • यह परीक्षा सिर्फ क्वालीफाइंग प्रकृति की होगी।
  • इसमें STA-B के लिए विशिष्ट विषय और TECH-A के लिए ट्रेड टेस्ट शामिल होगा।

DRDO में 6 महीने की पेड इंटर्नशिप

DRDO Apprenticeship Post के तहत रक्षा Geo-Informatics Research Foundation (DGRE) ने 6 महीने की पेड इंटर्नशिप का भी ऐलान किया है। यह इंटर्नशिप 15 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन के लिए खुली है।

  • योग्यता: B.E./B.Tech. (सिविल, इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस) या M.E./M.Tech. या AICTE से मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान से M.Sc./PG डिग्री होनी चाहिए।
  • CGPA: PG के लिए न्यूनतम 75% अंक या 7.5 CGPA और UG के लिए 75% अंक जरूरी हैं।
  • अवधि और स्टाइपेंड: यह इंटर्नशिप 3 महीने से लेकर 1 साल तक की हो सकती है, जिसके लिए 5 हजार रुपए तक का स्टाइपेंड भी मिलेगा। ये उन इंजीनियरिंग और साइंस छात्रों के लिए अनुभव हासिल करने का बेहतरीन जरिया है।
ये DRDO Recruitment 2025 (रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन में नौकरी)देश के युवाओं के लिए रक्षा क्षेत्र में करियर बनाने का बहुत ही अच्छा मौका है। योग्यता पूरी करने वाले उम्मीदवारों को बिना देर किए ऑफिसियल वेबसाइट पर आवेदन करना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें...

LLB Career Options: LLB सिर्फ वकालत ही नहीं, देता है मल्टीडाइमेन्शनल करियर का मौका

Career Options After 12th: 12वीं के बाद क्या करें, कंफ्यूज हैं तो ये रहा गाइडेंस

Tags:
  • रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन में नौकरी
  • DRDO
  • Defense Research and Development Organization
  • DRDO Recruitment
  • DRDO Apprenticeship Post
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा