MPPSC SET 2024: सेट परीक्षा की डेट घोषित, इस दिन जारी होगा एडमिट कार्ड

Siddhi Tamrakar | Nov 14, 2024, 15:36 IST
Share
MPPSC SET EXAM
MPPSC SET EXAM

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने मध्य प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा (MPPSC SET) 2024 के लिए परीक्षा की तारीख और एडमिट कार्ड जारी करने की सूचना दी है। जानें पूरी डिटेल।

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने मध्य प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा (MPPSC SET 2024) के लिए परीक्षा की तारीख और एडमिट कार्ड जारी करने की सूचना दी है। आयोग ने एक नोटिस में बताया कि उच्च शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश शासन के लिए राज्य पात्रता परीक्षा 2024 का विज्ञापन 15 मार्च 2024 को जारी किया गया था। यह परीक्षा 15 दिसंबर 2024 को ऑफलाइन OMR Based आयोजित की जाएगी।

MPPSC SET परीक्षा में कुल 20 विषय होंगे, और परीक्षा में पूछे गए प्रश्न हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होंगे। एडमिट कार्ड 6 दिसंबर 2024 को आयोग की वेबसाइटhttps://mppsc.mp.gov.in/पर उपलब्ध कराए जाएंगे।

राज्य पात्रता परीक्षा (SET) क्या होती है?

राज्य पात्रता परीक्षा (SET) यूजीसी-नेट परीक्षा के समान होती है, जिसे पास करने के बाद उम्मीदवार को संबंधित राज्य के सरकारी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर बनने और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए पात्रता मिलती है।

MPPSC SET 2024 परीक्षा पैटर्न

MPPSC SET परीक्षा में दो पेपर होते हैं- पेपर I और पेपर II, इन दोनों पेपरों के बीच कोई ब्रेक नहीं होगा। दोनों पेपरों में MCQ Based प्रश्न पूछे जाएंगे।
• पेपर I में 50 प्रश्न होंगे, जो कुल 100 अंकों के होंगे, और इसे 1 घंटे में पूरा करना होगा

• पेपर II में 100 प्रश्न होंगे, जो कुल 200 अंकों के होंगे, और इसे 2 घंटे में हल करना होगा

पेपर I में सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न होंगे, जबकि पेपर II में संबंधित विषय के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा कुल 300 अंकों की होगी, जिसमें 150 प्रश्न होंगे, और प्रत्येक प्रश्न 2 अंकों का होगा। इसमें कोई नकारात्मक मार्किंग (negative marking) नहीं होगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपीपीएससी
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा
  • mppsc
  • MPPSC SET 2024
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज