रोमन सैनी
आईएएस की नौकरी छोड़ शुरू किया स्टार्टअप: अनएकेडमी से सब्जीवाला तक 6 अफसर की सक्सेस एंटरप्रेन्योर स्टोरी
Manya Jain | Sootr Creatives | Updated:
बिज़नेस लीडर बनने वाले पूर्व सिविल सर्वेंट्स की सफलता की कहानी
सरकारी नौकरी की सुरक्षा और सम्मान वाली नौकरी छोड़कर अपना कारोबार शुरू करना आसान फैसला नहीं होता। हाल ही में रिबाउंस (Rebounce) ने छह ऐसे पूर्व सिविल सेवकों की लिस्ट जारी की है। इन्होंने सरकारी सेवा छोड़ने के बाद भी अपने लिए नई पहचान बनाई। रिबाउंस की जारी की गई यह लिस्ट बताती है कि अलग सोच रखने वाले अधिकारी समाज में बड़ा बदलाव ला सकते हैं।
इस लिस्ट में आईएएस (IAS), आईपीएस (IPS) और आईआरएस (IRS) के पूर्व अधिकारी शामिल हैं। इन अधिकारियों ने एडटेक (Edtech), हेल्थटेक (Healthtech), एग्रीटेक (Agritech) और बिजनेस सर्विसेज के क्षेत्र में बड़े प्लेटफॉर्म शुरू किए हैं। इनकी कहानी उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो कुछ अलग करना चाहते हैं और अपने दम पर कुछ नया शुरू करने का सपना देखते हैं।
इस लिस्ट में पहला बड़ा नाम डॉ. रोमन सैनी का है। वे पूर्व आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने शिक्षा और तकनीक को जोड़कर ‘अनएकेडमी’ (Unacademy) जैसा बड़ा ऑनलाइन पढ़ाई का प्लेटफॉर्म बनाया।
आज यह प्लेटफॉर्म देश के लाखों छात्रों के बीच काफी लोकप्रिय है। इसके बाद डॉ. सबाहत अजीम का नाम आता है। उन्होंने पूर्व आईएएस अधिकारी के तौर पर नौकरी छोड़कर ‘ग्लोकल हेल्थकेयर’ (Glocal Healthcare) शुरू किया।
उनका यह हेल्थटेक स्टार्टअप जरूरतमंद और ग्रामीण लोगों तक कम खर्च में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का काम कर रहा है। इससे पता चलता है कि प्रशासन में काम करने का अनुभव समाज के काम भी आ सकता है।
इस प्रेरणादायक लिस्ट में पूर्व आईएएस अधिकारी प्रवेश शर्मा का नाम भी शामिल है। उन्होंने ‘सब्जीवाला’ नाम से एग्रीटेक स्टार्टअप शुरू किया। इसके जरिए उन्होंने किसानों को सीधे शहरों में रहने वाले ग्राहकों से जोड़ने का काम किया। इससे कृषि क्षेत्र में तकनीक और बाजार तक पहुंच आसान हुई।
वहीं, पूर्व आईएएस अधिकारी विवेक कुलकर्णी ने ‘ब्रिकवर्क इंडिया’ (Brickwork India) नाम से एक मजबूत बिजनेस सर्विसेज कंपनी बनाई। तकनीक पर आधारित नॉलेज-सेविंग बिजनेस के जरिए उन्होंने कॉर्पोरेट जगत में अपनी अलग पहचान बनाई। इससे पता चलता है कि सही सोच और विजन के साथ किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल की जा सकती है।
यह प्रेरणा सिर्फ आईएएस अधिकारियों तक ही सीमित नहीं है। पुलिस और राजस्व सेवा के अधिकारियों ने भी इस दिशा में काम किया है।
पूर्व आईपीएस अधिकारी राजन सिंह ने छात्रों की मदद के लिए ‘कोंसेप्टआउल’ (ConceptOwl) नाम का एडटेक प्लेटफॉर्म शुरू किया। वहीं, पूर्व आईआरएस अधिकारी डॉ. शिविन चौधरी ने यूपीएससी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए मेंटरशिप पर आधारित ‘सारथी आईएएस’ प्लेटफॉर्म शुरू किया।
इन अधिकारियों की कहानी बताती है कि पद और वर्दी से अलग होकर भी समाज और युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए काम किया जा सकता है।
यह पूरी लिस्ट और इससे जुड़े स्टार्टअप्स बताते हैं कि सरकारी नौकरी ही करियर का आखिरी रास्ता नहीं है। अगर आपके पास सही सोच है और समाज की समस्याओं को हल करने का जज्बा है, तो आप किसी भी क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।
रिबाउंस की ओर से आयोजित मास्टरक्लास और चर्चाएं भी युवाओं को यह सोचने का मौका देती हैं कि प्रशासनिक सेवा की तैयारी के साथ एक मजबूत ‘प्लान बी’ या अपना काम शुरू करने की सोच कैसे विकसित की जाए। यह सफर उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो तय रास्ते से हटकर कुछ बड़ा करना चाहते हैं।
रोमन सैनी से लेकर डॉ. सबाहत अजीम तक
आज यह प्लेटफॉर्म देश के लाखों छात्रों के बीच काफी लोकप्रिय है। इसके बाद डॉ. सबाहत अजीम का नाम आता है। उन्होंने पूर्व आईएएस अधिकारी के तौर पर नौकरी छोड़कर ‘ग्लोकल हेल्थकेयर’ (Glocal Healthcare) शुरू किया।
खेती से लेकर बिजनेस सर्विसेज तक फैला दायरा
पूर्व आईएएस अधिकारी प्रवेश शर्मा
आईपीएस और आईआरएस अफसरों ने भी दी नई दिशा
पूर्व आईपीएस अधिकारी राजन सिंह
इन अधिकारियों की कहानी बताती है कि पद और वर्दी से अलग होकर भी समाज और युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए काम किया जा सकता है।
यूपीएससी करने वाले युवाओं के लिए प्रेरणा
रिबाउंस की ओर से आयोजित मास्टरक्लास और चर्चाएं भी युवाओं को यह सोचने का मौका देती हैं कि प्रशासनिक सेवा की तैयारी के साथ एक मजबूत ‘प्लान बी’ या अपना काम शुरू करने की सोच कैसे विकसित की जाए। यह सफर उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो तय रास्ते से हटकर कुछ बड़ा करना चाहते हैं।
डीग में बोर्ड गठन से पहले कांग्रेस में घमासान, विश्वेंद्र सिंह ने पूछा- जीते हुए सदस्य कहां गायब हो गए?
By Ashish Bhardwaj
GST असिस्टेंट कमिश्नर आंचल गिरी सस्पेंड, डेढ़ लाख की रिश्वत लेते ACB ने किया था गिरफ्तार
By Umeshwari Baghel
अब मॉल में शॉपिंग-फिल्म से आगे का रोमांच: जयपुर में शुरू हुआ इमर्सिव डेस्टिनेशन, 25 हजार वर्गफीट में बसी अनोखी दुनिया
By Jageshwar Prasad
चित्तौड़गढ़ में RLP को झटका, शंकरी बाई ने BJP को दिया समर्थन; विधायक आक्या पर लगे जबरन ले जाने के आरोप
By Ashish Bhardwaj
छत्तीसगढ़ की जेलों में अब नहीं चलेगी जाति और रुतबे की धौंस, 58 साल पुराने नियम बदले, कैदियों को लेकर भी बड़ा फैसला
By Umeshwari Baghel
नाक रगड़कर माफी मांगता हूं, श्रीकृष्ण को टेढ़ा-मेढ़ा बताने वाले धीरेंद्र शास्त्री के बदले सुर
By Arohi Raj
गांव की सरकार में नारी शक्ति और युवाओं का बोलबाला: 54% से ज्यादा पदों पर महिलाओं का कब्जा, 25 साल से कम उम्र के 598 युवा जीते
By Jageshwar Prasad