GATE Registration 2026: गेट एग्जाम के लिए आवेदन करने का आज लास्ट डेट, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

Anjali Dwivedi | Oct 06, 2025, 13:24 IST
Share
gate 2025
gate 2025

आईआईटी गुवाहटी (IIT Guwahati) द्वारा आयोजित GATE 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आज, यानी 6 अक्टूबर 2025 है। M.Tech में प्रवेश और PSUs में नौकरी का सपना देख रहे हैं? तो लेट फीस लगने से पहले ही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें।

इंजीनियरिंग और साइंस एरिया के छात्रों के लिए एक जरूरी खबर। ग्रैजुएट एप्टिट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2026) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस आज, यानी 6 अक्टूबर 2025 को बंद होने जा रही है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) गुवाहटी द्वारा आयोजित इस प्रेस्टीजियस एग्जाम के लिए आवेदन करने की आज लास्ट डेट है।

जिन उम्मीदवारों ने अभी तक GATE 2026 के लिए आवेदन नहीं किया है, उन्हें तुरंत आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाकर प्रोसेस पूरी कर लेनी चाहिए।

GATE परीक्षा भारत में इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, आर्किटेक्चर और साइंस में पोस्टग्रेजुएट प्रोग्रामों (जैसे M.Tech, M.S, PhD) में एडमिशन के लिए एक एंट्रेंस गेट है। इसके अतिरिक्त, कई पब्लिक सेक्टर के उपक्रम (PSUs - Public Sector Undertakings) भी GATE स्कोर के आधार पर भर्ती करते हैं।

यह परीक्षा मिनिस्ट्री ऑफ़ एजुकेशन की ओर से इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc), बैंगलोर, और सात इंडियन इंस्टीटूट्स ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IITs) द्वारा मिलकर आयोजित की जाती है। GATE 2026 का आयोजन इस बार आईआईटी गुवाहटी (IIT Guwahati) कर रहा है।

लेट फीस के साथ आवेदन का मौका

यह ध्यान रखना जरूरी है कि आज 6 अक्टूबर 2025 GATE 2026 के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट है। कई बार, आर्गेनाइजर इंस्टिट्यूट छात्रों को एक छोटा अतिरिक्त समय देते हुए लेट फीस के साथ आवेदन करने की अनुमति देते हैं।

हालांकि, छात्रों को विलंब शुल्क से बचने और लास्ट समय की तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए आज ही अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करने की दृढ़ता से सलाह दी जाती है।

डिटेल्स डेट
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि28 अगस्त 2025
ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट6 अक्टूबर 2025
GATE 2026 एग्जाम डेट्स7 फरवरी, 8 फरवरी, 14 फरवरी और 15 फरवरी, 2026
आयोजक संस्थान (Organizer Institute)आईआईटी गुवाहटी (IIT Guwahati)

GATE 2026 परीक्षा: एलिजिबिलिटी और पैटर्न की जानकारी

ग्रैजुएट एप्टिट्यूड टेस्ट इन engineering(GATE) एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT - Computer Based Test) है। यह परीक्षा उम्मीदवारों की इंजीनियरिंग और विज्ञान विषयों की व्यापक समझ का इवैल्यूएशन करती है।

परीक्षा पैटर्न के की प्वाइंट्स

  • परीक्षा मोड: कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)
  • टाइम: 3 घंटे
  • टाइप्स ऑफ क्वेश्चन: मल्टीप्ल चॉइस क्वेश्चन, संख्यात्मक आंसर प्रकार के क्वेश्चन (NAT - Numerical Answer Type)
  • कुल अंक: 100
  • सेक्शन: सभी पेपर में दो सेक्शन होते हैं - जनरल एप्टिट्यूड (GA) और उम्मीदवार द्वारा चुना गया विषय।
ये खबरें भी पढ़ें..

JKSSB Recruitment 2025 करेगी आपका सपना पूरा, 20 अक्टूबर से 18 नवंबर तक करें अप्लाई

Delhi Police Job Preparation कैसे करें, यहां मिलेंगे जवाब ? जानें एग्जाम पैटर्न और सिलेबस

आवेदन कैसे करें?

  • उम्मीदवारों को GATE 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन (Registration) करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा:
  • वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले आधिकारिक GATE वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाएँ।
  • रजिस्टर करें: नए उपयोगकर्ता 'रजिस्टर नाउ' लिंक पर क्लिक करें और अपनी बुनियादी जानकारी दर्ज करके लॉग इन क्रेडेंशियल बनाएँ।
  • आवेदन फॉर्म भरें: प्राप्त क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉग इन करें और आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और संपर्क विवरण सावधानीपूर्वक भरें।
  • दस्तावेज अपलोड करें: निर्धारित प्रारूप में फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • शुल्क भुगतान: ऑनलाइन माध्यम से आवेदन फीस का पे करें।
  • सबमिट और प्रिंट: भरे हुए फॉर्म को सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंट आउट लें।

FAQ

  1. GATE 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट क्या है?
    GATE 2026 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट बिना लेट फीस के 6 अक्टूबर 2025 है। यह डेट आईआईटी गुवाहटी (IIT Guwahati) द्वारा निर्धारित की गई है।
  2. GATE 2026 परीक्षा का आयोजन कौन कर रहा है?
    ग्रैजुएट एप्टिट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2026) का आयोजन इस वर्ष आईआईटी गुवाहटी द्वारा किया जा रहा है। यह परीक्षा शिक्षा मंत्रालय की ओर से IISc बेंगलुरु और सात IITs के संयुक्त प्रयास से होती है, जिसमें प्रत्येक वर्ष बारी-बारी से कोई एक संस्थान मुख्य आयोजक होता है।
  3. GATE 2026 स्कोर का उपयोग कहां-कहां होता है?
    GATE 2026 स्कोर का उपयोग मुख्य रूप से भारत में इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी और वास्तुकला में मास्टर्स (M.Tech/MS/PhD) कार्यक्रमों में एजमिशनके लिए किया जाता है। इसके अलावा, कई प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (PSUs) जैसे ONGC, GAIL, ISRO और DRDO भी तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए GATE स्कोर को एक जरूरी एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया के रूप में उपयोग करते हैं।
ये खबरें भी पढ़ें..

ग्रेजुएट के लिए निकली GPSC में स्टेट टैक्स इंस्पेक्टर की 300+ पदों पर वैकेंसी

DSSB Vacancy 2025: 5346 TGT पदों पर शानदार भर्ती, आवेदन 9 अक्टूबर से शुरू, हो जाएं तैयार

Tags:
  • registration
  • engineering
  • एजुकेशन
  • GATE
  • CBT
  • IIT
  • GATE 2026
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा