/sootr/media/media_files/2026/01/31/gen-z-2026-01-31-12-18-36.jpg)
Gen Z Dictionary: क्या आपको कभी ऐसा लगा है कि आपके घर के बच्चे या ऑफिस के जूनियर किसी दूसरी गैलेक्सी की भाषा बोल रहे हैं? अक्सर हमारे कानों में You Slayed it या Simp जैसे शब्द पड़ते हैं।
ये शब्द हमें पूरी तरह उलझन में डाल देता है। असल में इंटरनेट और सोशल मीडिया के इस दौर में बातचीत के ट्रेडिशनल वे को पूरी तरह बदल दिया गया है।
इसे आजकल Gen Z Slangs के नाम से जाना जाता है। जिसे युवाओं द्वारा अपनी एक अलग और कूल पहचान बनाने के लिए डेवलप किया गया है। ऐसे में अगर आपको इस जनरेशन से कनेक्ट होना है तो उनकी इस डिजिटल डिक्शनरी को समझना बहुत जरूरी है।
ये शब्द सुनने में भले ही अजीब लगें लेकिन इनके पीछे छिपे इमोशन्स बड़े मजेदार होते हैं। तो चलिए अपनी पुरानी डिक्शनरी को साइड में रखते हैं।
इस नई पीढ़ी की कूल भाषा के पन्ने पलटते हैं। ताकि अगली बार जब कोई कहे That's so sus तो आप कन्फ्यूज न हों, बल्कि एक Cool Boss या Smart Parent की तरह मुस्कुरा सकें। इससे आपके और नई पीढ़ी के बीच के कम्युनिकेशन गैप को आसानी से खत्म किया जा सकेते हैं।
/sootr/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/09/gen-z-using-social-media-688-263911.jpg)
कौन हैं Gen Z
Gen Z यानी वह पीढ़ी है जिनका जन्म 1997 से 2012 के बीच हुआ है। ये सबसे ज्यादा चर्चा में इसलिए रहते हैं क्योंकि ये इंटरनेट और स्मार्टफोन के साथ ही बड़े हुए हैं। सोशल मीडिया पर इनका दबदबा है।
Gen Z ने ही नई-नई Slangs और Trends को जन्म दिया जाता है। मार्केटिंग हो या एंटरटेनमेंट हर इंडस्ट्री इन्हीं की वाइब को पकड़ने की कोशिश कर रही है।
जब तक आप इनकी भाषा नहीं समझेंगे तब तक आप आज के मॉडर्न डिजिटल वर्ल्ड से पूरी तरह नहीं जुड़ पाएंगे। आइए, इस डिजिटल डिक्शनरी के पेज को एक-एक करके पलटते हैं।
/sootr/media/post_attachments/images/I/514qV-5XZBL._AC_UF1000,1000_QL80_-964011.jpg)
लोगों और उनके कामों को समझना
Gen Z सीधे शब्दों में तारीफ या बुराई नहीं करते। उनके पास हर एक्शन के लिए एक खास कोड वर्ड है। जैसे-
Slay:
जब कोई बहुत प्रभावशाली काम करता है या कमाल दिखता है, तो उसे Slay कहते हैं। इसका इस्तेमाल आत्मविश्वास और सफलता को दिखाने के लिए किया जाता है।
Simp:
ये शब्द उन लोगों के लिए है जो किसी को पसंद करने के चक्कर में बहुत ज्यादा झुक जाते हैं। यानी किसी के प्यार में जरूरत से ज्यादा पागलों जैसी हरकतें करना।
Drip:
पुराने जमाने में जिसे हम 'स्टाइल' कहते थे, उसे आज के बच्चे Drip बुलाते हैं। अगर आपके कपड़े और एक्सेसरीज बहुत कूल हैं, तो आपका ड्रिप ऑन पॉइंट है।
Sus:
ये Suspicious का छोटा रूप है जो शक होने पर बोला जाता है। अगर कोई बात अजीब या संदिग्ध लगे, तो उसे सीधे 'Sus' कह दिया जाता है।
Yeet:
किसी चीज को बहुत जोर से या एक्साइटमेंट में फेंकने को Yeet कहते हैं। ये शब्द अक्सर जोश और एनर्जी को दिखाने के लिए इस्तेमाल होता है।
Flex:
अपनी उपलब्धियों या महंगी चीजों का दिखावा करना आजकल Flex कहलाता है। जैसे नई कार की फोटो डालकर उसे दुनिया को दिखाना एक फ्लेक्स है।
Ghosting:
बिना बताए अचानक किसी से बातचीत पूरी तरह बंद कर देना घोस्टिंग है। यह आजकल के डिजिटल रिश्तों में एक बहुत ही सैड ट्रेंड बन गया है।
Shipping:
जब आप दिल से चाहते हैं कि दो लोग एक कपल बन जाएं, तो आप उन्हें 'Ship' कर रहे हैं। यह शब्द अक्सर सेलिब्रिटीज या काल्पनिक किरदारों के लिए यूज होता है।
Stan:
ये किसी सेलिब्रिटी का बहुत ही ज्यादा पागल और एंथोसिएस्टिक फैन होने को शो करता है। ये Stalker और Fan शब्दों को जोड़कर बनाया गया एक शब्द है।
/sootr/media/post_attachments/image/2024/Jan/gen-z-slang-meaning-716088.jpg)
इमोशंस और सिचुएशन का हाल
Gen Z जनरेशन अपनी फीलिंग्स को बहुत ही छोटे और रॉकस्टार जैसे शब्दों में बयां करते हैं। जैसे-
Bussin':
अगर खाना बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट है, तो वह 'Bussin' कहलाता है। यह शब्द केवल बेहतरीन स्वाद को जाहिर करने के लिए बना है।
Vibe/Vibing:
किसी जगह का माहौल या मूड अगर सुखद है, तो उसे 'Vibe' कहते हैं। अच्छे माहौल में एन्जॉय करने को 'Vibing' कहा जाता है।
Salty:
जब कोई छोटी बात पर चिढ़ जाए या कड़वाहट दिखाए, तो उसे 'Salty' कहते हैं। यह शब्द गुस्से या जलन की भावना को दर्शाता है।
Mood:
जब आप किसी स्थिति या फोटो को देखकर कहें कि आप भी ऐसा ही महसूस कर रहे हैं। ये "मैं भी ऐसा ही हूं" कहने का एक मॉडर्न तरीका है।
Cringe:
जब कुछ इतना अजीब या शर्मिंदा करने वाला हो कि आपको देखने में ही दिक्कत हो। अक्सर ओवर-एक्टिंग वाली वीडियो को लोग Cringe बुलाते हैं।
Delulu:
ये Delusional शब्द से बना है जिसका मतलब ख्याली पुलाव पकाना है। जो अपनी ही दुनिया में खोए रहते हैं, उन्हें आजकल Delulu कहते हैं।
/sootr/media/post_attachments/assets/uploads/updates/2025-11-07/51858_7529777_slang_updates-464327.jpg)
शॉर्टकट और एग्रीमेंट वाली मजेदार बातें
बातचीत को छोटा और असरदार बनाने के लिए Gen-Z के ये शब्द बहुत पॉपुलर हैं:
Bet:
"ठीक है" या "जरूर" कहने के लिए Bet का इस्तेमाल होता है। यह एक तरह की सहमति या शर्त लगाने जैसा शब्द है।
No Cap / Cap:
'No Cap' का मतलब है कि आप बिल्कुल सच बोल रहे हैं। वहीं 'Cap' का मतलब झूठ बोलना या बढ़ा-चढ़ाकर कहना है।
Lit:
जब कोई पार्टी या इवेंट बहुत ही एक्साइटिंग और बेहतरीन हो। कुछ भी जो बहुत 'कूल' और 'शानदार' हो, उसे 'Lit' कहा जाता है।
GOAT:
इसका मतलब 'Greatest Of All Time' है, जो सबसे महान खिलाड़ी या कलाकार के लिए यूज होता है। यह सम्मान देने का एक बहुत बड़ा जरिया है।
Bop:
अगर कोई गाना बहुत ही कैची और अच्छा है, तो उसे 'Bop' कहते हैं। ऐसा गाना जिस पर आपके पैर अपने आप थिरकने लगें।
सोशल मीडिया और चैटिंग के जादुई कोड्स
टाइपिंग में समय बचाने के लिए जेन-Z इन छोटे शब्दों का सहारा लेती है। जैसे-
PFP:
इसका सीधा मतलब आपकी सोशल मीडिया 'Profile Picture' से है। आज के दौर में फोटो बदलने को PFP अपडेट करना कहते हैं।
OOMF:
इसका फुल फॉर्म 'One Of My Followers' है, जो सोशल मीडिया फॉलोअर्स के लिए यूज होता है। अक्सर लोग किसी खास फॉलोअर की बात करने के लिए इसे लिखते हैं।
Rn:
इसका मतलब 'Right Now' यानी अभी इसी वक्त है। चैटिंग के दौरान यह समय बचाने का सबसे आसान तरीका है।
DL:
'Down Low' का मतलब किसी बात को गुप्त या सीक्रेट रखना है। जब आप कुछ चुपचाप करना चाहते हैं, तो उसे 'On the DL' कहते हैं।
तो Gen Z Employees के इन शब्दों को जानकर आप न सिर्फ कूल दिखेंगे, बल्कि नई पीढ़ी की बातों का मतलब भी समझ पाएंगे।
ये खबर भी पढ़ें....
2026 में FinTech Career में एक्सपर्ट्स की भारी डिमांड, टॉप संस्थानों से करें ये बेस्ट कोर्सेज
भारत में Speech Therapist Career का बढ़ता ट्रेंड, आप भी कर सकते हैं पढ़ाई, इतनी होगी कमाई
High Income Career: स्कूल ड्रॉपआउट को ये 5 हाई डिमांडिग जॉब्स देंगी शानदार और हाई-सैलरी वाली जिंदगी
डॉक्टर, वकील और प्रोफेशनल्स के लिए रास्ते, जानें Territorial Army Career
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us