Green Jobs Career: सिर्फ डिग्री नहीं, अब ग्रीन स्किल्स से बढ़ेंगे नौकरी के मौके, इन 5 सेक्टर्स में रोजगार की संभावना

Kaushiki | Published:
Share
इंजीनियरिंग से IT तक, ग्रीन स्किल्स से बढ़ सकते हैं नौकरी के मौके, जानें कैसे
इंजीनियरिंग से IT तक, ग्रीन स्किल्स से बढ़ सकते हैं नौकरी के मौके, जानें कैसे

आज के समय में अच्छी नौकरी पाने के लिए सिर्फ कॉलेज की डिग्री होना ही काफी नहीं है। कंपनियां अब ऐसे युवाओं को भी नौकरी देना चाहती हैं, जिनके पास नई तकनीक और पर्यावरण से जुड़ी जानकारी हो। देश में बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरण से जुड़ी समस्याओं के बीच Green Skills की मांग बढ़ रही है।

यही वजह है कि आने वाले टाइम में ग्रीन सेक्टर युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा जरिया बन सकता है। दिल्ली-NCR समेत देश के कई हिस्सों में प्रदूषण एक बड़ी समस्या बन गया है। इसका असर अब लोगों की सेहत के साथ कंपनियों के कामकाज पर भी पड़ रहा है।

कंपनियां बिजली की खपत कम करने, कचरे का सही इस्तेमाल करने और पर्यावरण को कम नुकसान पहुंचाने वाले तरीके अपना रही हैं। इसके लिए उन्हें ऐसे कर्मचारियों की जरूरत है, जो इन कामों को अच्छी तरह समझते हों।

LinkedIn की ग्लोबल ग्रीन स्किल्स रिपोर्ट 2026 के मुताबिक, भारत में ग्रीन हायरिंग की हिस्सेदारी 31% बढ़ी है। वहीं, देश के वर्कफोर्स में ग्रीन टैलेंट की हिस्सेदारी में 29% की बढ़ोतरी हुई है। तो ऐसे में आइए जानें क्या है ग्रीन जॉब्स और इनकी मांग क्यों बढ़ रही है।
स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से मुफ्त ऑनलाइन कोर्स: AI, बिजनेस और कंप्यूटर साइंस सीखें घर बैठे | Free Online Courses from Stanford University: Learn AI, Business, and Computer Science from Home
विदेश जाए बिना स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई का मौका: AI से लेकर हेल्थ तक कई कोर्स फ्री, जानें एलिजिबिलिटी और आवेदन का तरीका
14 Nov 2026 ,
By Arohi Raj
अगर आप दुनिया की मशहूर यूनिवर्सिटी से पढ़ना चाहते हैं, तो अच्छी खबर है। अब इसके लिए विदेश जाने की जरूरत नहीं है। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी ऑनलाइन पढ़ाई का मौका दे रही है। यहां कई विषयों में फ्री कोर्स मौजूद हैं। इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लेकर बिजनेस तक शामिल हैं। इन कोर्स में दुनिया के किसी भी देश के लोग शामिल हो सकते हैं।
अगर आप दुनिया की मशहूर यूनिवर्सिटी से पढ़ना चाहते हैं, तो अच्छी खबर है। अब इसके लिए विदेश जाने की जरूरत नहीं है। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी ऑनलाइन पढ़ाई का मौका दे रही है। यहां कई विषयों में फ्री कोर्स मौजूद हैं। इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लेकर बिजनेस तक शामिल हैं। इन कोर्स में दुनिया के किसी भी देश के लोग शामिल हो सकते हैं।

क्या होती हैं ग्रीन जॉब्स और क्यों बढ़ रही है इनकी मांग?

ग्रीन जॉब्स का मतलब केवल पेड़ लगाने या पर्यावरण को बचाने वाली नौकरियों से नहीं है। इनमें ऐसे सभी काम शामिल हैं, जिनसे बिजली और दूसरे रिसोर्स की बचत हो, प्रदूषण कम किया जा सके और कचरे का सही इस्तेमाल हो।

उदाहरण के लिए, सोलर पैनल लगाने वाले तकनीशियन, इलेक्ट्रिक गाड़ियों की मरम्मत करने वाले कर्मचारी, कचरे को दोबारा इस्तेमाल के लायक बनाने वाले लोग और कंपनियों के लिए पर्यावरण संबंधी रिपोर्ट तैयार करने वाले प्रोफेशनल्स भी ग्रीन जॉब्स से जुड़े हैं।

LinkedIn की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर में करीब 74 प्रतिशत ग्रीन हायरिंग ऐसे पदों पर हो रही है, जिन्हें आमतौर पर पर्यावरण से जुड़ी नौकरी नहीं माना जाता। यानी अब सामान्य नौकरियों में भी पर्यावरण से संबंधित जानकारी और स्किल्स की जरूरत बढ़ रही है।

2030 तक 98.5 लाख नौकरियों को मिल सकता है समर्थन

भारत में ग्रीन सेक्टर में रोजगार की संभावनाओं को लेकर iFOREST ने एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट का नाम 'इंडियाज ग्रीन जॉब्स मूमेंट: पाथवेज टू बिल्ड ए फ्यूचर रेडी वर्कफोर्स' है। इसे 7 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया था।

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की ग्रीन इकोनॉमी साल 2030 तक करीब 98.5 लाख और 2035 तक लगभग 1.3 करोड़ नौकरियों को समर्थन दे सकती है। वहीं, रिन्यूएबल एनर्जी, ग्रीन हाइड्रोजन, इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और औपचारिक रीसाइक्लिंग जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सीधे रोजगार की संख्या तेजी से बढ़ सकती है।

इन क्षेत्रों में साल 2026 में करीब 14.5 लाख डायरेक्ट एम्प्लॉयमेंट होने का अनुमान है। यह संख्या 2030 तक लगभग 35 लाख और 2035 तक 54 लाख से ज्यादा हो सकती है। इस हिसाब से चुनिंदा प्रमुख ग्रीन सेक्टरों में हर साल औसतन करीब 4.5 लाख अतिरिक्त नौकरियां जुड़ने की संभावना जताई गई है।

इन सेक्टर्स में बढ़ सकते हैं रोजगार के अवसर

रिन्यूएबल एनर्जी: सोलर और पवन ऊर्जा में नौकरी

  • देश में सौर ऊर्जा और पवन ऊर्जा से बिजली बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए नए पावर प्लांट और सोलर प्रोजेक्ट विकसित किए जा रहे हैं। इस सेक्टर में इंजीनियर, तकनीशियन, प्लांट ऑपरेटर, सोलर पैनल लगाने वाले कर्मचारी और मशीनों की देखभाल करने वाले विशेषज्ञों की जरूरत बढ़ सकती है।
  • खास बात यह है कि इस क्षेत्र में रोजगार के अवसर केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं हैं। छोटे शहरों और गांवों में भी घरों और दूसरी इमारतों पर सोलर पैनल लगाने और उनकी मरम्मत करने जैसे काम उपलब्ध हो सकते हैं।
इलेक्ट्रिक मोबिलिटी: EV सेक्टर में बढ़ेंगे मौके

  • भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल बढ़ रहा है। इसके साथ इलेक्ट्रिक गाड़ियों के निर्माण, बैटरी टेक्नोलॉजी और चार्जिंग स्टेशन से जुड़े कामों में रोजगार की संभावनाएं बन रही हैं।
  • इस क्षेत्र में वाहन बनाने वाले इंजीनियर, बैटरी तकनीशियन, चार्जिंग स्टेशन से जुड़े कर्मचारी और इलेक्ट्रिक वाहनों की सर्विसिंग करने वाले युवाओं के लिए मौके बढ़ सकते हैं। इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल फिल्ड में पढ़ाई करने वाले युवा एडिशनल टेक्निकल ट्रेनिंग लेकर इस सेक्टर में करियर बनाने की तैयारी कर सकते हैं।
ग्रीन हाइड्रोजन: तकनीकी युवाओं के लिए नया फिल्ड

  • ग्रीन हाइड्रोजन भी आने वाले वर्षों में रोजगार के लिहाज से जरूरी फिल्ड बन सकता है। इस सेक्टर में नई तकनीक के जरिए हाइड्रोजन का उत्पादन और इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए इंजीनियरिंग, प्लांट संचालन, सुरक्षा, रिसर्च और तकनीकी रखरखाव से जुड़े कर्मचारियों की जरूरत पड़ सकती है।
  • इस फिल्ड में तकनीकी जानकारी के साथ सुरक्षा नियमों और मशीनों के संचालन की समझ भी उपयोगी होगी। ऐसे में इंजीनियरिंग और तकनीकी शिक्षा प्राप्त युवाओं को यहां करियर के अवसर मिल सकते हैं।
वेस्ट मैनेजमेंट और रीसाइक्लिंग: कचरे से जुड़े कामों में रोजगार

  • शहरों में बढ़ता कचरा भी एक बड़ी समस्या है। कंपनियां और स्थानीय संस्थाएं अब कचरे को अलग करने, उसका सही निपटान करने और दोबारा इस्तेमाल करने पर ध्यान दे रही हैं। इस सेक्टर में कचरा इकट्ठा करने, उसकी छंटाई, प्रोसेसिंग और रीसाइक्लिंग से जुड़े कामों में रोजगार के अवसर पैदा हो सकते हैं।
  • इस फिल्ड में केवल तकनीकी विशेषज्ञ ही नहीं, बल्कि अलग-अलग तरह का ट्रेनिंग लिए कर्मचारी भी काम कर सकते हैं। छोटे शहरों और स्थानीय स्तर पर भी इस तरह के रोजगार की संभावनाएं हैं।
नेचर बेस्ड सॉल्यूशंस: जंगल और एनवायर्नमेंटल कन्सेर्वटिव में अवसर

  • ग्रीन सेक्टर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा प्रकृति से जुड़े समाधान भी हैं। इसमें पेड़ लगाना, जंगलों को दोबारा विकसित करना, एग्रोफॉरेस्ट्री और मैंग्रोव संरक्षण जैसे काम शामिल हैं। इन कामों के जरिए पर्यावरण संरक्षण के साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी तैयार हो सकते हैं।
  • iFOREST की रिपोर्ट में Nature-based solutions को रोजगार की अच्छी संभावनाओं वाले क्षेत्रों में शामिल किया गया है। इन क्षेत्रों में ग्रामीण इलाकों के लोगों को भी काम मिलने की संभावना है।

IT और कॉर्पोरेट कंपनियों में भी बढ़ रही ग्रीन स्किल्स की जरूरत

ग्रीन स्किल्स की मांग केवल पर्यावरण से जुड़ी कंपनियों तक सीमित नहीं है। अब IT, बैंकिंग, मीडिया और रिटेल जैसे क्षेत्रों में भी इनकी अहमियत बढ़ रही है।LinkedIn की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले पांच साल के दौरान फाइनेंशियल सर्विसेज में ग्रीन स्किल्स जोड़ने की रफ्तार औसतन 18 प्रतिशत सालाना रही है।

टेक्नोलॉजी और मीडिया में यह 15 प्रतिशत और रिटेल सेक्टर में 14 प्रतिशत सालाना दर्ज की गई है। इसकी एक वजह यह है कि कंपनियां बिजली की खपत और अपने खर्च कम करना चाहती हैं। उदाहरण के लिए, IT कंपनियां अपने डेटा सेंटर में ऊर्जा की बचत करने पर ध्यान दे रही हैं।

वहीं, रिटेल कंपनियां सामान की सप्लाई के दौरान संसाधनों की बर्बादी कम करने की कोशिश कर रही हैं। इसके लिए कंपनियों को पर्यावरण प्रबंधन, ऊर्जा बचत और ESG रिपोर्टिंग जैसे कामों की जानकारी रखने वाले लोगों की जरूरत हो सकती है।

सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 11 नए कोर्स शुरू: डॉक्टर बने बिना भी मेडिकल क्षेत्र में बनाएं शानदार करियर | 11 New Courses Started in Government Medical Colleges: Build a Great Career in the Medical Field Without Becoming a Doctor
सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 11 कोर्स के एडमिशन शुरू, डॉक्टर बने बिना भी मेडिकल क्षेत्र में बना सकते हैं शानदार करियर
16 Nov 2026 ,
By VINAY VERMA
मेडिकल की पढ़ाई करना चाहते हैं? लेकिन MBBS में एडमिशन नहीं मिल रहा? तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने के कई और रास्ते खुल गए हैं। छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 11 अलग-अलग पाठ्यक्रमों में प्रवेश शुरू हो गया है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए यह प्रक्रिया शुरू की गई है। इनमें आठ डिग्री और तीन डिप्लोमा कोर्स शामिल हैं।
मेडिकल की पढ़ाई करना चाहते हैं? लेकिन MBBS में एडमिशन नहीं मिल रहा? तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने के कई और रास्ते खुल गए हैं। छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 11 अलग-अलग पाठ्यक्रमों में प्रवेश शुरू हो गया है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए यह प्रक्रिया शुरू की गई है। इनमें आठ डिग्री और तीन डिप्लोमा कोर्स शामिल हैं।

युवाओं को कौन-सी स्किल्स सीखनी चाहिए

ग्रीन सेक्टर में नौकरी पाने के लिए हर बार पर्यावरण विज्ञान की डिग्री होना जरूरी नहीं है। अलग-अलग नौकरियों के लिए अलग-अलग तरह की पढ़ाई और तकनीकी जानकारी की जरूरत होती है। इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल तकनीक, डेटा एनालिसिस, ऊर्जा प्रबंधन, कचरा प्रबंधन और सस्टेनेबिलिटी रिपोर्टिंग जैसी क्षमताएं इस क्षेत्र में काम आ सकती हैं।

iFOREST की रिपोर्ट के मुताबिक, समर्पित ग्रीन स्किलिंग कार्यक्रमों में अब तक करीब 81 हजार तकनीशियनों को Training दिया गया है। ऑटोमोबाइल सेक्टर की करीब 90 प्रतिशत और थर्मल पावर सेक्टर की करीब 71 प्रतिशत भूमिकाओं में काम करने वाले लोगों के कौशल का इस्तेमाल नई ग्रीन नौकरियों में किया जा सकता है।

केवल डिग्री नहीं, प्रैक्टिकल ट्रेनिंग भी होगी जरूरी

ग्रीन सेक्टर में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए सिर्फ डिग्री हासिल करना काफी नहीं होगा। उन्हें नई तकनीक समझने और उससे जुड़े काम सीखने पर भी ध्यान देना होगा।

iFOREST ने अपनी रिपोर्ट में कॉलेजों, ITI, पॉलिटेक्निक संस्थानों और कंपनियों के बीच बेहतर तालमेल बनाने की जरूरत बताई है। इसके अलावा राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर ग्रीन जॉब्स एंड स्किलिंग मिशन शुरू करने का सुझाव भी दिया है। इससे युवाओं को पढ़ाई के साथ Practical Training मिल सकेगी और वे कंपनियों की जरूरत के अनुसार खुद को तैयार कर पाएंगे।

अंतर्राष्ट्रीय करियर के लिए 5 विदेशी भाषाएं जो दिलाएंगी बेहतरीन नौकरी, जानें कहां से करें पढ़ाई | 5 Foreign Languages for International Career That Will Get You a Great Job, Know Where to Study Them
International Career बनाना है तो सिर्फ अंग्रेजी नहीं, ये 5 विदेशी भाषाएं भी हैं डिमांड में, जानें कहां से करें इनकी पढ़ाई
17 Nov 2026 ,
By Kaushiki
आज के समय में अच्छी नौकरी और बेहतर करियर बनाने के लिए सिर्फ डिग्री होना काफी नहीं है। अगर आप विदेश में नौकरी करना चाहते हैं या किसी इंटरनेशनल कंपनी में काम करने का सपना देख रहे हैं, तो विदेशी भाषा सीखना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। दुनिया में कई ऐसी भाषाएं हैं, जिनकी मांग तेजी से बढ़ रही है।
आज के समय में अच्छी नौकरी और बेहतर करियर बनाने के लिए सिर्फ डिग्री होना काफी नहीं है। अगर आप विदेश में नौकरी करना चाहते हैं या किसी इंटरनेशनल कंपनी में काम करने का सपना देख रहे हैं, तो विदेशी भाषा सीखना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। दुनिया में कई ऐसी भाषाएं हैं, जिनकी मांग तेजी से बढ़ रही है।
FAQs:

  1. ग्रीन जॉब्स क्या होते हैं?
    ग्रीन जॉब्स में ऐसे सभी काम शामिल होते हैं जिनसे बिजली और अन्य संसाधनों की बचत हो, प्रदूषण कम किया जा सके और कचरे का सही इस्तेमाल हो। इनमे सोलर पैनल लगाने वाले तकनीशियन, इलेक्ट्रिक वाहनों की मरम्मत करने वाले कर्मचारी और पर्यावरण संबंधी रिपोर्ट तैयार करने वाले प्रोफेशनल शामिल हैं।
  2. भारत में ग्रीन जॉब्स की मांग क्यों बढ़ रही है?
    भारत में ग्रीन जॉब्स की मांग बढ़ने का मुख्य कारण देश में प्रदूषण की बढ़ती समस्या और कंपनियों की ऊर्जा और कचरा प्रबंधन में सुधार की आवश्यकता है। LinkedIn की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में ग्रीन हायरिंग की हिस्सेदारी 31% बढ़ी है।
  3. कौन से क्षेत्र सबसे अधिक ग्रीन जॉब्स पैदा करने की संभावनाएं रखते हैं?
    रिन्यूएबल एनर्जी, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, ग्रीन हाइड्रोजन, वेस्ट मैनेजमेंट और नेचर-बेस्ड सॉल्यूशंस में ग्रीन जॉब्स की सबसे अधिक संभावनाएं हैं। इन क्षेत्रों में 2030 तक लाखों नए रोजगार के अवसर पैदा हो सकते हैं।
Tags:
  • Government Jobs
  • Green Jobs 2026
  • ग्रीन स्किल्स
  • Green Skills India
  • Green Economy
  • Jobs in India
  • रोजगार के अवसर
  • Career Opportunities
  • Renewable Energy Jobs
  • Skill Development
फसल बीमा में किसानों के साथ खेल, कहीं नुकसान कम दिखाया, कहीं लगाए दूसरी फसल के फोटो; क्लेम के लिए भटक रहे किसान

By Jyoti Mahender Bhardwaj

फसल बीमा में किसानों के साथ खेल, कहीं नुकसान कम दिखाया, कहीं लगाए दूसरी फसल के फोटो; क्लेम के लिए भटक रहे किसान
जनसंख्या घट रही है, अब पांच-पांच बच्चे पैदा करो, दो बच्चों वाले विधायक फुंदेलाल बोले- मेरा दौर अलग था, तुम्हारा दौर अलग है

By Aman Vaishnav

जनसंख्या घट रही है, अब पांच-पांच बच्चे पैदा करो, दो बच्चों वाले विधायक फुंदेलाल बोले- मेरा दौर अलग था, तुम्हारा दौर अलग है
पात्र महिलाएं रह गईं वंचित, सरकारी पदों पर बैठे लोगों ने झटक लिए महतारी वंदन के लाखों रुपए, ऐसे हुआ खुलासा

By Umeshwari Baghel

पात्र महिलाएं रह गईं वंचित, सरकारी पदों पर बैठे लोगों ने झटक लिए महतारी वंदन के लाखों रुपए, ऐसे हुआ खुलासा
पूर्व सीएस मोहंती सहित इंदौर के 57 रसूखदारों के 600 करोड़ के अवैध प्लॉट, IAS की कोर्ट से फौरी राहत

By Sanjay Gupta

पूर्व सीएस मोहंती सहित इंदौर के 57 रसूखदारों के 600 करोड़ के अवैध प्लॉट, IAS की कोर्ट से फौरी राहत
जनता से टैक्स वसूलने वाले सतना के मेयर खुद 70 लाख के बकायादार, अब घर की कुर्की की तैयारी

By Arohi Raj

जनता से टैक्स वसूलने वाले सतना के मेयर खुद 70 लाख के बकायादार, अब घर की कुर्की की तैयारी
राजस्थान पंचायत चुनाव में हिंसा और हंगामा: बांसवाड़ा में जोनल मजिस्ट्रेट की गाड़ी फूंकी, झुंझुनूं में मारपीट से पूर्व सरपंच की मौत

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान पंचायत चुनाव में हिंसा और हंगामा: बांसवाड़ा में जोनल मजिस्ट्रेट की गाड़ी फूंकी, झुंझुनूं में मारपीट से पूर्व सरपंच की मौत
इंदौर के यशवंत क्लब में सीएम मोहन यादव के आयोजन में छिड़ा विवाद, आयोजकों का मंच पर मंत्री, विधायक को बैठाने से इंकार

By Sanjay Gupta

इंदौर के यशवंत क्लब में सीएम मोहन यादव के आयोजन में छिड़ा विवाद, आयोजकों का मंच पर मंत्री, विधायक को बैठाने से इंकार