विदेश जाए बिना स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई का मौका: AI से लेकर हेल्थ तक कई कोर्स फ्री, जानें एलिजिबिलिटी और आवेदन का तरीका

Arohi Raj | Sootr Creatives | Published:
Share
स्टैनफोर्ड के मुफ्त कोर्स से बनाए अपना करियर।
स्टैनफोर्ड के मुफ्त कोर्स से बनाए अपना करियर।

अगर आप दुनिया की मशहूर यूनिवर्सिटी से पढ़ना चाहते हैं, तो अच्छी खबर है। अब इसके लिए विदेश जाने की जरूरत नहीं है। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी ऑनलाइन पढ़ाई का मौका दे रही है। यहां कई विषयों में फ्री कोर्स मौजूद हैं। इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लेकर बिजनेस तक शामिल हैं। इन कोर्स में दुनिया के किसी भी देश के लोग शामिल हो सकते हैं।

खास बात है कि इनकी पढ़ाई घर बैठे की जा सकती है। नौकरी करने वाले और नियमित पढ़ाई करने वाले भी जुड़ सकते हैं। कुछ कोर्स पूरे करने पर डिजिटल सर्टिफिकेट भी मिलता है। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी अपने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए ये सुविधाएं दे रही है। इनमें स्टैनफोर्ड ऑनलाइन फ्री कोर्सेज और ईडीएक्स स्टैनफोर्ड ऑनलाइन शामिल हैं। आइए जानते हैं इन कोर्स की खास बातें।

AI से लेकर बिजनेस तक के कोर्स मौजूद

इनमें मुख्य रूप से ये विषय शामिल हैं

  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: AI से जुड़ी जानकारी और तकनीक सीखने का मौका।
  • कंप्यूटर साइंस: कंप्यूटर और तकनीकी विषयों की पढ़ाई कर सकते हैं।
  • हेल्थ: स्वास्थ्य से जुड़े अलग-अलग विषयों की जानकारी मिलेगी।
  • बिजनेस: व्यापार और प्रबंधन से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकते हैं।
  • ह्यूमैनिटीज: मानविकी और सामाजिक विषयों की पढ़ाई कर सकते हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

स्टैनफोर्ड के ऑनलाइन कोर्स में दुनिया भर के लोग शामिल हो सकते हैं। इनमें भारत के कैंडिडेट भी आवेदन कर सकते हैं। आमतौर पर इन कोर्स के लिए स्पेशल एजुकेशनल क्वालिफिकेशन जरूरी नहीं है। ट्रेडिशनल यूनिवर्सिटी जैसी प्रवेश प्रक्रिया भी नहीं होती।

हालांकि, हर कोर्स की अपनी कुछ शर्तें हो सकती हैं। ज्यादातर फ्री कोर्स में इंग्लिश सर्टिफिकेट ऑफ कॉम्पिटेंस लेटर भी जरूरी नहीं होता है। उम्र और नेशनलिटी को लेकर भी आमतौर पर पाबंदी नहीं है। कैंडिडेट अपने इंटरेस्ट के अनुसार कोर्स चुन सकते हैं। वे अपने करियर की जरूरतों को भी ध्यान में रख सकते हैं। आवेदन से पहले संबंधित कोर्स की शर्तें जरूर पढ़ें।

WhatsApp में AI का जलवा: अब सिर्फ चैटिंग नहीं, बिल पेमेंट से लेकर रोजमर्रा के काम भी होंगे आसान! | AI's Magic in WhatsApp: Now Not Just Chatting, Daily Tasks from Bill Payments to Everyday Chores Will Also Be Easy!
WhatsApp New Features: अब सिर्फ चैटिंग नहीं, बिल पेमेंट से लेकर रोजमर्रा के काम भी होंगे आसान, AI से बदलेगा ऐप
14 Nov 2026 ,
By Kaushiki
<b>WhatsApp New Features: </b>दुनिया के सबसे फेमस मैसेजिंग ऐप में शामिल WhatsApp आने वाले समय में बड़े बदलाव करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी चाहती है कि लोग इस ऐप का इस्तेमाल सिर्फ मैसेज भेजने या वीडियो कॉल करने के लिए ही नहीं, बल्कि अपने रोजमर्रा के कई जरूरी कामों के लिए भी कर सकें।

मुफ्त कोर्स करने के क्या फायदे हैं?

  • नई तकनीक और विषयों की जानकारी मिलती है।
  • नौकरी के साथ पढ़ाई जारी रख सकते हैं।
  • इंटरेस्ट के अनुसार नई स्किल सीख सकते हैं।
  • करियर में आगे बढ़ने की तैयारी कर सकते हैं।
  • पढ़ाई के लिए अलग से कॉलेज जाने की जरूरत नहीं।
  • कुछ कोर्स पूरे करने पर डिजिटल सर्टिफिकेट मिल सकता है।

हर कोर्स की फीस और समय-सीमा अलग

स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी फ्री और पेड, दोनों तरह के कोर्स उपलब्ध कराती है। इसलिए सभी कोर्सेस को फ्री समझना सही नहीं होगा। हर कोर्स की फीस अलग-अलग हो सकती है। पढ़ाई का तरीका और टाइम-टेबल भी अलग होती है। कुछ कोर्स अपनी सुविधा के अनुसार पूरे किए जा सकते हैं।

वहीं, कुछ कोर्सेस की निश्चित समय-सीमा होती है। उनके लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख भी तय रहती है।

आवेदन से पहले कुछ जरूरी बातें जरूर चेक कर लें।

  • कोर्स पूरी तरह मुफ्त है या पेड।
  • आवेदन की आखिरी तारीख क्या है।
  • पढ़ाई कब से शुरू होगी।
  • कोर्स पूरा करने में कितना समय लगेगा।
  • डिजिटल सर्टिफिकेट मिलेगा या नहीं।
  • आवेदन के लिए कौन-सी शर्तें जरूरी हैं।
KVS में AI का जलवा: अब अटेंडेंस से परफॉर्मेंस तक सब होगा ट्रैक, 3 नए डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च | AI's Magic in KVS: Now Attendance to Performance All Will Be Tracked, 3 New Digital Platforms Launched
KVS में अब AI से ट्रैक होगी स्टूडेंट्स की अटेंडेंस और परफॉर्मेंस, 3 डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च
13 Nov 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने स्कूलों की पढ़ाई और प्रशासनिक व्यवस्था को डिजिटल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। अब विद्यार्थियों की अटेंडेंस और पढ़ाई में प्रदर्शन की निगरानी AI की मदद से की जाएगी। इसके लिए संगठन ने तीन नए डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किए हैं। इनमें AI आधारित विद्या समीक्षा केंद्र, अभिभावकों के लिए KVS-संवाद और पूर्व छात्रों के लिए एलुमनाई कनेक्ट पोर्टल शामिल हैं। इन प्लेटफॉर्म से स्कूल, अभिभावक और पुराने विद्यार्थी एक डिजिटल नेटवर्क से जुड़ सकेंगे।

घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

स्टेप 1: सबसे पहले संबंधित आधिकारिक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर जाएं।

स्टेप 2: वहां उपलब्ध सभी कोर्स की लिस्ट देखें।

स्टेप 3: इंटरेस्ट और जरूरत के अनुसार कोर्स चुनें।

स्टेप 4: चुने गए कोर्स का पूरा डिटेल ध्यान से पढ़ें।

स्टेप 5: उसकी फीस, पात्रता और समय-सीमा की जानकारी चेक करें ।

स्टेप 6: जरूरत पड़ने पर प्लेटफॉर्म पर अपना अकाउंट बनाएं।

स्टेप 7: पहले से अकाउंट है, तो लॉगिन करें।

स्टेप 8: अब चुने गए कोर्स के लिए एनरोलमेंट करें।

स्टेप 9: रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद जरूरी निर्देश पढ़ें।

स्टेप 10: इसके बाद ऑनलाइन पढ़ाई शुरू कर सकते हैं।

AI का बढ़ता खतरा: क्या CAPTCHA अब वेबसाइटों को सुरक्षित रख पाएगा? | The Growing Threat of AI: Will CAPTCHA Still Be Able to Secure Websites?
CAPTCHA हुआ फेल, AI के दौर में इंसान और मशीन की पहचान करना हुआ मुश्किल, टेंशन में टेक कंपनियां
10 Nov 2026 ,
By Umeshwari Baghel
<b>नई दिल्ली। </b>इंटरनेट पर कोई वेबसाइट खोलते समय कई बार आपसे ट्रैफिक लाइट या गाड़ियों की तस्वीर पहचानने, टेढ़े-मेढ़े अक्षर लिखने या 'मैं रोबोट नहीं हूं' वाले बॉक्स पर क्लिक करने को कहा जाता है। इसे CAPTCHA कहते हैं। इसका मकसद वेबसाइट को फर्जी गतिविधियों और बॉट्स से बचाना है।

FAQs

  1. स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में मुफ्त ऑनलाइन कोर्स कौन कर सकता है?
    दुनिया के किसी भी देश के लोग इन कोर्स में शामिल हो सकते हैं, जिसमें भारत के अभ्यर्थी भी शामिल हैं।
  2. स्टैनफोर्ड के मुफ्त ऑनलाइन कोर्स में कौन-कौन से विषय हैं?
    इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंप्यूटर साइंस, हेल्थ, बिजनेस और ह्यूमैनिटीज जैसे विषय शामिल हैं।
  3. क्या इन कोर्स के लिए कोई विशेष शैक्षणिक योग्यता आवश्यक है?
    आम तौर पर इन कोर्स के लिए विशेष शैक्षणिक योग्यता आवश्यक नहीं होती, हालाँकि कुछ कोर्स की अपनी विशेष शर्तें हो सकती हैं।
Tags:
  • स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी
  • फ्री ऑनलाइन कोर्स
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
  • बिजनेस कोर्स
  • ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स
  • Stanford University
  • Free Online Courses
  • Stanford Free Courses
  • AI Courses
राजस्थान में बोर्ड परीक्षाओं पर जनगणना का संकट, पहले चुनाव और अब जनगणना में शिक्षक; 16 फरवरी से परीक्षा कराने पर संशय

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में बोर्ड परीक्षाओं पर जनगणना का संकट, पहले चुनाव और अब जनगणना में शिक्षक; 16 फरवरी से परीक्षा कराने पर संशय
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी से पहले सरकार और पटवारी आमने-सामने, महादेव केस में CBI की नई दबिश, शराब घोटाले का सुब्बू दुबई में गिरफ्तार

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी से पहले सरकार और पटवारी आमने-सामने, महादेव केस में CBI की नई दबिश, शराब घोटाले का सुब्बू दुबई में गिरफ्तार
पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट में 7.17 करोड़ की टिकट बिकी, 61 लाख टैक्स जमा

By Sanjay Gupta

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट में 7.17 करोड़ की टिकट बिकी, 61 लाख टैक्स जमा
FMGE रिजल्ट: 31 हजार से ज्यादा विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट 150 अंक की दहलीज पार नहीं कर सके, 77% फेल

By Jageshwar Prasad

FMGE रिजल्ट: 31 हजार से ज्यादा विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट 150 अंक की दहलीज पार नहीं कर सके, 77% फेल
छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार पर बड़ा फैसला जल्द, लाउडस्पीकर से पोस्टर-बैनर तक बदलेंगे नियम? जानें पूरी तैयारी

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार पर बड़ा फैसला जल्द, लाउडस्पीकर से पोस्टर-बैनर तक बदलेंगे नियम? जानें पूरी तैयारी
World Diabetes Day: राजस्थान में 16.21 लाख लोग डायबिटीज की चपेट में, बिना लक्षण भी बढ़ सकती है बीमारी, जानें कैसे बचें

By Jyoti Mahender Bhardwaj

World Diabetes Day: राजस्थान में 16.21 लाख लोग डायबिटीज की चपेट में, बिना लक्षण भी बढ़ सकती है बीमारी, जानें कैसे बचें
50 साल बाद मध्य प्रदेश के 46 हजार घरों तक पहुंचेगी बिजली, 1815 मजरों-टोलों में रोशनी की तैयारी, कैबिनेट बैठक में हो सकता है फैसला

By Kaushiki

50 साल बाद मध्य प्रदेश के 46 हजार घरों तक पहुंचेगी बिजली, 1815 मजरों-टोलों में रोशनी की तैयारी, कैबिनेट बैठक में हो सकता है फैसला