RJ बनने का है सपना, तो बिना मास कम्युनिकेशन डिग्री के भी बनेगा करियर, जानें कैसे

Kaushiki | Apr 30, 2025, 13:03 IST
Share
career in radio jockey
career in radio jockey

रेडियो जॉकी बनने के लिए मास कम्युनिकेशन की डिग्री जरूरी नहीं, दमदार आवाज, सही अंदाज और अभ्यास से आप बिना डिग्री भी RJ बन सकते हैं। इन स्टेप्स फॉलो कर आप इस क्रिएटिव फील्ड में सफल करियर बना सकते हैं।

Career in Radio Jockey:रेडियो की दुनिया का आकर्षण आज भी बरकरार है। रेडियो जॉकी (Radio Jockey) बनना आज के युवाओं के लिए एक दिलचस्प और ग्लैमरस करियर ऑप्शन है। ग्लैमर, क्रिएटिविटी और पब्लिक कनेक्ट का यह क्षेत्र युवाओं को बहुत आकर्षित करता है।

लेकिन बहुत से लोग सोचते हैं कि, इसके लिए मास कम्युनिकेशन की डिग्री जरूरी होती है, लेकिन सच्चाई यह है कि बिना डिग्री के भी आप एक सफल रेडियो जॉकी बन सकते हैं।

ऐसे में अगर आपकी आवाज दमदार है, बात करने का अंदाज अच्छा है और आपके पास कहानियां सुनाने या लिसनर से जुड़ने की कला है, तो आप इस फील्ड में बिना डिग्री के भी सफल करियर बना सकते हैं। इस आर्टिकल में हम स्टेप बाय स्टेप गाइड देंगे कि, कैसे बिना किसी डिग्री के रेडियो जॉकी बना जा सकता है।

ये खबर भी पढें...Career in Social Science: अब ह्यूमनिटीज भी दे रहा है बेहतरीन करियर ऑप्शन, यहां जानें पूरी गाइड

🔊 रेडियो जॉकी कौन होता है

रेडियो जॉकी (RJ) वह व्यक्ति होता है, जो रेडियो स्टेशन पर अलग-अलग शोज को होस्ट करता है। वह म्यूजिक प्ले करता है, इंटरव्यू लेता है, लिसनर से बात करता है और कई बार सामाजिक मुद्दों पर चर्चा भी करता है। एक आरजे की आवाज, अंदाज और जानकारी उसे पॉपुलर बनाती है। रेडियो जॉकी (Radio Jockey) यानी RJ बनना उन युवाओं के लिए शानदार विकल्प है जिन्हें बोलना, सुनाना और समाज से जुड़ना पसंद है।

📰 रेडियो जॉकी का काम क्या होता है

रेडियो जॉकी केवल गाने नहीं चलाता, वह अपने लिसनर के साथ डीप डायलाग करता है और उन्हें इनफार्मेशन, एंटरटेनमेंट और इंस्पिरेशन देता है। RJ का काम होता है:

  • रेडियो शो होस्ट करना (Hosting live shows)
  • म्यूजिक प्ले करना और गीतों की जानकारी देना
  • कॉलर से बातचीत करना और समस्याओं पर राय देना
  • स्क्रिप्ट लिखना और शो के कंटेंट को प्लान करना
  • ऑडियो डॉक्यूमेंट्री, एडवरटाइजिंग और मैगजीन बनाना
  • RJ की नौकरी फिक्स टाइम वाली नहीं होती। शो कभी भी हो सकते हैं सुबह, रात या वीकेंड पर।

ये खबर भी पढें...Career in Medical Tourism: बनना है हेल्थ एक्सपर्ट, तो मेडिकल टूरिज्म में बनाएं करियर

🎓 📘योग्यता और कोर्स

रेडियो जॉकी बनने के लिए आपको किसी भी विषय में 12वीं पास होना चाहिए। हालांकि डिग्री जरूरी नहीं है, लेकिन आप इन कोर्सेस से खुद को ट्रैन्ड कर सकते हैं:

  • Diploma in Radio Programming & Broadcast Management
  • Diploma in Radio Production & Radio Jockeying
  • Post Graduate Diploma in Radio & Broadcast
  • Certificate Course in Radio Jockeying

🏫 कुछ टॉप इंस्टिट्यूट

  • IIMC (नई दिल्ली)
  • मीडिया एंड फिल्म इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, मुंबई
  • करियर फेम, कोलकाता
  • जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली
  • मुद्रा इंस्टीट्यूट, अहमदाबाद
ये खबर भी पढें...Career in Blockchain: कैसे बनाएं ब्लॉकचेन में अपना करियर, यहां जानें पूरी गाइड

💰 सैलरी और करियर ग्रोथ

RJ की सैलरी एक्सपीरियंस और प्लेटफॉर्म के मुताबिक अलग-अलग हो सकता है:

  • फ्रेशर- 15 हजार रुपए - 25 हजार रुपए
  • 2-5 साल एक्सपीरियंस- 30 हजार रुपए - 50 हजार रुपए
  • एक्सपीरियंसड- 70 हजार रुपए - 1 लाख+ रुपए
  • फमस RJ को टीवी, वेब सीरीज, पॉडकास्ट, इवेंट होस्टिंग, वॉइस ओवर में भी काम मिलता है।

🏢 करियर के अवसर कहां मिलेंगे

  • ऑल इंडिया रेडियो (AIR): हर 3 महीने में ऑडिशन होता है
  • Red FM, Radio Mirchi, Big FM, Fever FM: नियमित भर्ती और इंटर्नशिप
  • OTT और डिजिटल प्लेटफॉर्म: पॉडकास्टिंग, वॉइस ओवर और कंटेंट होस्टिंग

✨ रेडियो जॉकी बनने के स्टेप बाय स्टेप गाइड

अपनी आवाज और बोलने के अंदाज को सुधारें

  • रेडियो में आवाज ही आपकी पहचान होती है।
  • शब्दों को साफ बोलें और सही प्रोनन्सिएशन की प्रैक्टिस करें।
  • रोज अखबार या किताबें जोर से पढ़ें और अपनी आवाज को रिकॉर्ड करें।
  • स्लो और क्लियर आवाज में बोलना सीखें।
कम्युनिकेशन स्किल्स को मजबूत बनाएं

  • केवल बोलना ही नहीं, सही तरीके से बात पहुंचाना भी जरूरी है।
  • बातचीत में हाजिरजवाबी, हंसी-मजाक और जानकारी का बैलेंस रखें।
  • परिवार और दोस्तों से बात करते समय आत्मविश्वास बढ़ाएं।
करंट अफेयर्स और म्यूजिक नॉलेज रखें

  • रेडियो शोज में आज की खबरें, फिल्मों, म्यूजिक और ट्रेंडिंग टॉपिक्स की जानकारी देना जरूरी होता है।
  • हर दिन 15-20 मिनट न्यूज या म्यूजिक अपडेट्स पढ़ें।
RJ बनने के लिए ऑनलाइन कोर्स करें

  • आप छोटे-छोटे ऑनलाइन कोर्स कर सकते हैं जो सर्टिफिकेट देते हैं।
  • Coursera, Udemy, Skillshare जैसी वेबसाइट्स पर RJ स्किल्स के कोर्स उपलब्ध हैं।
  • ये कोर्स 1 से 3 महीने के होते हैं और आपकी बेसिक तैयारी करवा देते हैं।
एक डेमो शो बनाएं

  • मोबाइल या लैपटॉप की मदद से 5 से 10 मिनट का ऑडियो रिकॉर्ड करें।
  • उसमें रेडियो शो की तरह इंट्रो, गाने की जानकारी, ऑडियंस का सवाल और जवाब शामिल करें।
  • इससे आपके टैलेंट का अंदाजा रेडियो स्टेशन को लग सकेगा।
इंटर्नशिप या वॉलंटियर करें

  • लोकल रेडियो स्टेशन में इंटर्नशिप के लिए आवेदन करें।
  • छोटी जगहों पर काम करना सीखना आसान होता है।
  • कॉन्फिडेंस से एक्सपीरियंस बढ़ता है और नेटवर्क बनता है।
पॉडकास्ट या यूट्यूब चैनल शुरू करें

  • अगर रेडियो स्टेशन में तुरंत काम नहीं मिलता, तो खुद का पॉडकास्ट शुरू करें।
  • यह भी RJ बनने की ही एक शुरुआत मानी जाती है।
  • फ्री प्लेटफॉर्म जैसे Spotify, YouTube या Anchor पर अपना कंटेंट डालें।
ऑडिशन और जॉब एप्लिकेशन पर फोकस करें

  • जब थोड़ा अनुभव हो जाए, तब रेडियो चैनलों में ऑडिशन दें।
  • रेड एफएम, फीवर एफएम, ऑल इंडिया रेडियो, बिग एफएम जैसे चैनल्स समय-समय पर नए आरजे के लिए ऑडिशन निकालते हैं।
  • इनकी वेबसाइट और सोशल मीडिया पर अपडेट्स देखते रहें।
रेडियो जॉकी बनना सिर्फ डिग्री का खेल नहीं है, यह हुनर, आवाज और आत्मविश्वास का मेल है। अगर आप बिना मास कम्युनिकेशन डिग्री के भी इस फील्ड में आना चाहते हैं, तो ऊपर दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें और खुद को तैयार करें। मेहनत और लगन से आप जरूर एक सफल आरजे बन सकें।

ये खबर भी पढें... Digital Nomad Career : दुनिया घूमते-घूमते मोटी कमाई के साथ बनेगा सफल करियर, जानें कैसे

Indian Institute of Mass Communication Delhi | communication | Radio Programme | career guidance | Career in Journalism | career opportunities | new career options | रेडियो प्रोग्राम

Tags:
  • Indian Institute of Mass Communication Delhi
  • करियर
  • Radio Programme
  • रेडियो प्रोग्राम
  • new career options
  • रेडियो
  • ALL INDIA RADIO
  • communication
  • career opportunities
  • career guidance
  • Career in Journalism
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By Umeshwari Baghel

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर

By Sanjay Gupta

बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर