बिना जेईई भी आईआईटी में मिलेगा प्रवेश, ये हैं खास कोर्सेज
Anjali Dwivedi | Feb 27, 2026, 20:08 IST
iit courses without jee apply
आईआईटी अब जेईई मेन और गेट स्कोर के बिना भी डाटा साइंस, रोबोटिक्स और एयरोस्पेस जैसे कोर्सेज में दाखिला दे रहा है। छात्र और वर्किंग प्रोफेशनल्स 2026 के इन सत्रों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Education news. इंजीनियरिंग के क्षेत्र में करियर बनाने की चाहत रखने वाले हर छात्र का अरमान होता है कि वह IIT में जाकर पढ़ाई करे। अक्सर जेईई मेन्स (JEE Mains) या जेईई एडवांस्ड (JEE Advanced) की परीक्षा पास न कर पाने की वजह से कई छात्रों का यह सपना अधूरा रह जाता है।
हालांकि अब निराश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि IIT ने एक शानदार पहल की है। संस्थान ने विशेष रूप से एआई, डाटा साइंस और रोबोटिक्स जैसे आधुनिक विषयों में ऐसे कोर्सेज डिजाइन किए हैं, जिनके लिए जेईई स्कोर की जरूरत नहीं है।
अगर आप रोबोटिक्स की दुनिया में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं, तो आईआईटीदिल्ली का एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम आपके लिए बेहतरीन मौका है। यह पांच महीने का एक शॉर्ट-टर्म सर्टिफिकेट कोर्स है। इसे छात्रों और वर्किंग प्रोफेशनल्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें आपको IIT के अनुभवी फैकल्टी मेंबर्स से सीखने का मौका मिलेगा। यह कोर्स 14 मार्च, 2026 से शुरू होने जा रहा है। इसकी विस्तृत जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
डाटा साइंस के क्षेत्र में बढ़ती मांग को देखते हुए आईआईटी मद्रास ने BS इन डेटा साइंस एंड एप्लीकेशन कोर्स शुरू किया है। यह चार साल की अवधि वाला एक डिग्री प्रोग्राम है, जो जॉब मार्केट में आपको उच्च पदों पर पहुंचाने में मदद करेगा। इस कोर्स की सबसे खास बात यह है कि किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट उम्मीदवार इसमें एडमिशन ले सकते हैं। इस कोर्स में रजिस्ट्रेशन करने के लिए अंतिम तिथि 30 मई, 2026 तय की गई है।
ऑटोमोबाइल सेक्टर में रुचि रखने वाले पेशेवरों के लिए IIT बॉम्बे ने स्वयं पोर्टल पर एक खास सर्टिफिकेट कोर्स पेश किया है। इस कोर्स का नाम व्हीकल्स एनालिसिस एंड डिजाइन है, जिसमें वाहन निर्माण और डिजाइन की तकनीकी बारीकियां सिखाई जाएंगी। कोर्स पूरा होने के बाद उम्मीदवारों के कौशल को परखने के लिए 18 अप्रैल, 2026 को परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
आसमान की ऊंचाइयों को छूने की ख्वाहिश रखने वाले छात्रों के लिए IIT खड़गपुर का एयरोस्पेस स्ट्रक्चर एनालिसिस कोर्स एक वरदान है। यह कोर्स स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों के साथ-साथ पेशेवरों के लिए भी खुला है। इसमें एयरोस्पेस अवधारणा और इलास्टिसिटी जैसे जरूरी विषयों पर गहन जानकारी दी जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार इस कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह कोर्स आपके प्रोफेशनल करियर को एक नई दिशा देने की क्षमता रखता है।
ये भी पढ़ें...
ISRO YUVIKA 2026 में स्कूल स्टूडेंट्स के लिए साइंटिस्ट बनने का मौका, इसरो उठाएगा सारा खर्चा
दुबई में करियर बनाने के लिए कैसे सीखें अरबी भाषा, इन फ्री ऑनलाइन टूल्स की लें मदद
अमेरिका-यूरोप के ग्लोबल मार्केट में करियर बनाने के लिए कैसे सीखें स्पेनिश
इंटर्नशिप में काम के साथ होगी कमाई, करना होगा PM Internship Yojna में अप्लाई
हालांकि अब निराश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि IIT ने एक शानदार पहल की है। संस्थान ने विशेष रूप से एआई, डाटा साइंस और रोबोटिक्स जैसे आधुनिक विषयों में ऐसे कोर्सेज डिजाइन किए हैं, जिनके लिए जेईई स्कोर की जरूरत नहीं है।
IIT दिल्ली का रोबोटिक्स में एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम
आईआईटी मद्रास की पहल
IIT बॉम्बे से सीखें व्हीकल एनालिसिस
एयरोस्पेस क्षेत्र में IIT खड़गपुर का सुनहरा मौका
ये भी पढ़ें...
ISRO YUVIKA 2026 में स्कूल स्टूडेंट्स के लिए साइंटिस्ट बनने का मौका, इसरो उठाएगा सारा खर्चा
दुबई में करियर बनाने के लिए कैसे सीखें अरबी भाषा, इन फ्री ऑनलाइन टूल्स की लें मदद
अमेरिका-यूरोप के ग्लोबल मार्केट में करियर बनाने के लिए कैसे सीखें स्पेनिश
इंटर्नशिप में काम के साथ होगी कमाई, करना होगा PM Internship Yojna में अप्लाई
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman