दुबई में करियर बनाने के लिए कैसे सीखें अरबी भाषा, इन फ्री ऑनलाइन टूल्स की लें मदद

दुबई और मिडिल ईस्ट से बढ़ते ट्रेड के कारण अरबी भाषा (Arabic) की मांग बढ़ी है। जानें इंडिया में टॉप कॉलेज, फ्री रिसोर्सेज और जॉब के बेहतरीन मौके।

author-image
Kaushiki
New Update
arabic

आज के दौर में जब भारत और मिडिल ईस्ट (दुबई और सऊदी अरब) के बीच बिजनेस रिलेशनशिप्स नई ऊंचाइयों पर हैं। अरबी भाषा सीखना करियर के लिए एक मास्टरस्ट्रोक साबित हो सकता है। ये सिर्फ एक भाषा नहीं, बल्कि इंटरनेशनल बिजनेस, डिप्लोमेसी और आईटी सेक्टर में एंट्री पाने का एक सुनहरा जरिया है।

भारतीय छात्रों के लिए ये इसलिए भी खास है क्योंकि हिंदी और उर्दू के कई शब्द अरबी से मिलते-जुलते हैं। इससे इसे सीखना काफी आसान हो सकता है। चाहे आप रिलायंस जैसी बड़ी कंपनियों में काम करना चाहें या दुबई के बिजनेस मार्केट में अपनी जगह बनाना चाहें।

अरबी भाषा आपकी प्रोफाइल को दूसरों से मीलों आगे ले जाती है। इस आर्टिकल में आपको इंडिया के टॉप कॉलेजों से लेकर फ्री ऑनलाइन रिसोर्सेज के शानदार मौकों के बारे में बताएंगे।

जामिया मिलिया इस्लामिया: व्यापक जानकारी, रोचक तथ्य, फायदे, नुकसान और बहुत  कुछ

भारत में अरबी भाषा पढ़ाई के टॉप कॉलेज

  • जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU), दिल्ली: 

    जेएनयू का स्कूल ऑफ लैंग्वेज पूरे देश में सबसे मशहूर है। यहां अरबी भाषा को ग्लोबल स्टैंडर्ड के हिसाब से पढ़ाया जाता है। यहां से डिग्री लेने के बाद छात्रों के लिए इंटरनेशनल एम्बेसी और मल्टीनेशनल कंपनियों (MNCs) के दरवाजे खुल जाते हैं।

  • जामिया मिलिया इस्लामिया, दिल्ली: 

    जामिया में अरबी विभाग काफी पुराना और प्रतिष्ठित है। यहां सर्टिफिकेट कोर्स से लेकर पीएचडी लेवल तक की पढ़ाई उपलब्ध है। यहां का करिकुलम विशेष रूप से उन छात्रों के लिए डिजाइन किया गया है जो अरबी लिटरेचर और मॉडर्न बोलचाल दोनों में माहिर होना चाहते हैं।

  • इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी, हैदराबाद: 

    ये यूनिवर्सिटी विशेष रूप से विदेशी भाषाओं की ट्रेनिंग के लिए जानी जाती है। यहां हाई-टेक लैंग्वेज लैब्स की सुविधा मिलती है। यहां का अरबी कोर्स आपको मिडिल ईस्ट के बिजनेस मार्केट्स और कॉर्पोरेट जगत के लिए पूरी तरह तैयार कर देता है।

  • दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU), नई दिल्ली: 

    डीयू के विभिन्न कॉलेजों में अरबी भाषा के शॉर्ट-टर्म सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और ऑनर्स डिग्री कोर्सेज की भारी मांग रहती है। दिल्ली के कमर्शियल हब होने के कारण यहां से कोर्स करने वाले छात्रों को फ्रीलांसिंग और ट्रांसलेशन के काम आसानी से मिल जाते हैं।

Arabic Classes Online - Al Azhar Arabic Online

कैसे सीखें अरबी भाषा

अगर आप घर बैठे बिना फीस दिए सीखना चाहते हैं, तो ये चैनल्स बेस्ट हैं:

  • Learn Arabic with Maha: 

    अगर आप बिल्कुल शुरुआत से अरबी सीखना चाहते हैं, तो ये चैनल आपके लिए बेस्ट है। यहां बहुत ही फनी और आसान तरीके से शब्दों का सही उच्चारण सिखाती हैं।

  • ArabicPod101: 

    ये चैनल उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो अरबी सुनकर उसे समझना और बोलना चाहते हैं। यहां आपको डेली लाइफ में इस्तेमाल होने वाले छोटे-छोटे वाक्यों और सुनने की प्रैक्टिस पर फोकस मिलता है।

  • Imran Alawiye (Gateway to Arabic): 

    अगर आप अरबी की ग्रामर और उसे लिखने के तरीके को गहराई से समझना चाहते हैं, तो इमरान सर का यह चैनल सबसे भरोसेमंद है। इनके वीडियोज ब्लैकबोर्ड स्टाइल में होते हैं जो क्लासरूम जैसी फीलिंग देते हैं।

  • Learn Arabic with Safaa: 

    ये चैनल खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो मॉडर्न स्टैंडर्ड अरबी में बातचीत करना चाहते हैं। सफा बहुत ही सरल भाषा में सिखाती हैं कि कैसे आप अरबी में लोगों से कम्युनिकेट कर सकते हैं।

  • Madinah Arabic: 

    अगर आपका इंटरेस्ट कुरानिक अरबी या क्लासिकल अरबी सीखने में है, तो येे रिसोर्स आपके लिए परफेक्ट है। यहां स्टेप-बाय-स्टेप कोर्सेज उपलब्ध हैं जो आपको पुरानी और शुद्ध अरबी समझने में मदद करते हैं।

  • Al Jazeera Learning Arabic:

    ये एक प्रोफेशनल और सरकारी रिसोर्स है जो एडवांस लेवल के छात्रों के लिए बेहतरीन है। यहां आप अरबी न्यूज, आर्टिकल्स और प्रोफेशनल लेवल की भाषा को सुनकर अपनी स्किल्स को और बेहतर बना सकते हैं।

Why is Dubai Famous for Tourism?

ये ऑफिशियल रिसोर्सेज भी करेंगे आपकी मदद

अगर आप अरबी भाषा में एक्सपर्ट बनना चाहते हैं, तो इन ऑफिशियल रिसोर्सेज का यूज आपकी लर्निंग को बहुत आसान और प्रोफेशनल बना देगा-

  • Duolingo: 

    यह ऐप उन लोगों के लिए बेस्ट है जो खेल-खेल में बेसिक वोकैबलरी और छोटे वाक्य सीखना चाहते हैं। इसकी मजेदार गेमिंग तकनीक आपको रोजाना अरबी की प्रैक्टिस करने के लिए मोटिवेट रखती है।

  • Memrise

    इस प्लेटफॉर्म की सबसे बड़ी खासियत यहाँ के नेटिव स्पीकर्स के वीडियोज हैं, जो आपको शब्दों का असली टोन सिखाते हैं। इससे आप ये समझ पाते हैं कि असल जिंदगी में अरब के लोग आपस में कैसे बात करते हैं।

  • Coursera/Udemy: 

    यहां आपको दुनिया की बड़ी यूनिवर्सिटीज द्वारा तैयार किए गए स्ट्रक्चर्ड कोर्सेज और सर्टिफिकेट मिलते हैं। ये सर्टिफिकेट्स आपके रिज्यूमे (CV) की वैल्यू बढ़ाते हैं और जॉब पाने में काफी मदद करते हैं।

  • Qatar Foundation International (QFI): 

    अगर आप अरबी भाषा पर रिसर्च करना चाहते हैं या एडवांस लर्निंग मटेरियल ढूंढ रहे हैं, तो यह साइट एक खजाना है। यहां आपको हाई-क्वालिटी के डिजिटल रिसोर्सेज और एजुकेशनल टूल्स फ्री में मिल जाएंगे।

  • British Council Arabic Resources: 

    ब्रिटिश काउंसिल के पास भाषा सीखने के ग्लोबली मान्य और भरोसेमंद लर्निंग टूल्स मौजूद हैं। यहां का कंटेंट प्रोफेशनल लेवल की अरबी सीखने और अपनी कम्युनिकेशन्स स्किल्स को सुधारने के लिए बहुत ही शानदार है।

Is Dubai Safe to Travel to for Tourists? - Answers to Common Questions

यहां मिल सकती है शानदार जॉब 

अगर आप अरबी भाषा सीख लेते हैं, तो आपके पास करियर के ऐसे कई दरवाजे खुल जाते हैं। यहां सैलरी और ग्रोथ दोनों ही जबरदस्त हैं।

  • बिजनेस कंसल्टेंसी: 

    इंडिया और मिडिल ईस्ट के बीच बढ़ते व्यापार के कारण ऐसी कंसल्टेंट्स की भारी मांग है जो अरबी जानते हों। आप भारतीय कंपनियों को दुबई या सऊदी अरब में अपना बिजनेस सेटअप करने और वहाँ की लीगल फॉर्मेलिटीज समझने में मदद कर सकते हैं।

  • दूतावास (Embassies): 

    भारत में स्थित खाड़ी देशों की एम्बेसी और सरकारी विभागों में ट्रांसलेटर और इंटरप्रेटर की बहुत जरूरत होती है। यहाँ आपका काम सरकारी डॉक्यूमेंट्स का अनुवाद करना और हाई-प्रोफाइल मीटिंग्स में भाषा की बाधा को दूर करना होता है।

  • टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी: 

    हर साल दुबई, कतर और कुवैत से लाखों पर्यटक भारत घूमने और मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए आते हैं। अरबी जानकर आप एक प्रोफेशनल टूरिस्ट गाइड या मेडिकल कोऑर्डिनेटर के रूप में अपना करियर बना सकते हैं और अच्छी कमाई कर सकते हैं।

  • आईटी और बीपीओ (IT & BPO): 

    अमेजन और गूगल जैसी बड़ी टेक कंपनियां अपने अरबी क्लाइंट्स को सपोर्ट देने के लिए लैंग्वेज स्पेशलिस्ट को हायर करती हैं। इन कंपनियों में अरबी बोलने वालों को सामान्य कर्मचारियों की तुलना में काफी भारी पैकेज और एक्स्ट्रा अलाउंस मिलता है।

  • ऑयल और गैस सेक्टर: 

    रिलायंस, ओएनजीसी और गेल जैसी बड़ी कंपनियां खाड़ी देशों की तेल कंपनियों के साथ लगातार डील करती हैं। यहां ऐसे एक्सपर्ट्स की जरूरत होती है जो अरबी भाषा में कॉन्ट्रैक्ट्स को समझ सकें और अरब अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बिठा सकें।

Best time to visit Dubai | Condé Nast Traveller Middle East

अरबी भाषा सीखने के इफेक्टिव स्टेप्स

अरबी भाषा (Study Abroad) सीखना एक आर्ट है और अगर आप इन आसान स्टेप्स को फॉलो करते हैं, तो आप बहुत जल्द इसमें माहिर हो सकते हैं:

  • स्टेप 1 (अल्फाबेट्स से शुरुआत): 

    सबसे पहले अरबी के बुनियादी अक्षरों जैसे अलिफ, बा, ता को पहचानना और सही ढंग से लिखना सीखें। ये भाषा की नींव है, इसलिए अक्षरों की बनावट और उनके साउंड्स पर खास ध्यान देना बहुत जरूरी है।

  • स्टेप 2 (वोकैबलरी बिल्डिंग): 

    अपनी वोकैबलरी बढ़ाने के लिए रोजाना कम से कम 10 नए अरबी शब्द याद करें और उन्हें छोटे-छोटे वाक्यों में इस्तेमाल करें। इससे न सिर्फ आपकी मेमोरी तेज होगी, बल्कि आपको शब्दों का सही कॉन्टेक्स्ट भी समझ आने लगेगा।

  • स्टेप 3 (लिसनिंग प्रैक्टिस): 

    यूट्यूब पर अरबी कार्टून, न्यूज या छोटे वीडियो देखें ताकि आपके कान इस नई भाषा के उतार-चढ़ाव और लहजे के आदी हो सकें। सुनने की आदत डालने से आप भाषा को नेचुरल तरीके से तेजी से कैच कर पाएंगे।

  • स्टेप 4 (डिजिटल टाइपिंग): 

    अपने मोबाइल में अरबी कीबोर्ड इंस्टॉल करें और सोशल मीडिया या चैट्स पर छोटे-छोटे कमेंट्स अरबी में लिखना शुरू करें। यह स्टेप आपकी स्पेलिंग सुधारने और भाषा के साथ आपके डेली कनेक्शन को मजबूत बनाने में बहुत मदद करेगा।

  • स्टेप 5 (स्पीकिंग पार्टनर): 

    कोई ऐसा लैंग्वेज पार्टनर या दोस्त ढूंढें जिसके साथ आप रोजाना थोड़ी बहुत टूटी-फूटी अरबी बोलने की प्रैक्टिस कर सकें। बिना डरे और बिना हिचकिचाए बोलना ही आपको एक फ्लूएंट स्पीकर बनाने का सबसे तेज रास्ता है।

  • स्टेप 6 (ग्रामर पर फोकस): 

    अरबी की वाक्य रचना (Sentence Structure) हिंदी और इंग्लिश से काफी अलग होती है। इसलिए इसके बेसिक ग्रामर रूल्स को जरूर समझें। व्याकरण की समझ होने से आप बिना गलती किए प्रोफेशनल और सटीक अरबी बोलना और लिखना सीख जाएंगे।

ये खबरें भी पढ़ें....

भारत में Speech Therapist Career का बढ़ता ट्रेंड, आप भी कर सकते हैं पढ़ाई, इतनी होगी कमाई

Career Opportunities: डिजिटल में बनाना है करियर, तो ये कोर्स करेंगे आपकी मदद

Career in Sports : खेलकूद या गेम्स में है इंट्रेस्ट, तो स्पोर्ट्स में बना सकते हैं करियर

new career options: 2026 में FinTech Career में एक्सपर्ट्स की भारी डिमांड, टॉप संस्थानों से करें ये बेस्ट कोर्सेज

new career options career opportunities बिजनेस Study Abroad कतर दुबई Arabic
Advertisment