बिना खर्चे के विदेश में फ्री रिसर्च का मौका, International Research Fellowship में करें अप्लाई

Kaushiki | Jan 28, 2026, 13:19 IST
Share
international research fellowships 2026
international research fellowships 2026

भारतीय छात्रों के लिए 2026 की Fully Funded इंटरनेशनल रिसर्च फेलोशिप आ गई हैं। बिना ट्यूशन फीस और भारी स्टाइपेंड के साथ विदेश में रिसर्च का मौका पाएं।

International Research Fellowship: विदेश में जाकर रिसर्च करना बहुत से भारतीय छात्रों का एक बड़ा सपना होता है। लेकिन अक्सर पढ़ाई और रहने का भारी खर्चा इस सपने के बीच आ जाता है।

ऐसे में आप एक छात्र हैं और दुनिया की टॉप यूनिवर्सिटीज में जाकर रिसर्च करना चाहते हैं। तो साल 2026 आपके लिए सुनहरे मौके लेकर आया है। साल 2026 के लिए International Research Fellowships for Indian Students के दरवाजे खुल चुके हैं।

ये प्रोग्राम पूरी तरह से फुल्ली फंडेड होते हैं। इसका मतलब है कि आपकी जेब से एक रुपए भी खर्च नहीं होंगे। ये प्रोग्राम्स दुनियाभर की फेमस इंस्टीटूशन्स द्वारा फंड किए जाते हैं। आइए डिटेल से जानें...

क्या है इंटरनेशनल रिसर्च फेलोशिप 2026

ये फेलोशिप एक तरह की फाइनेंसियल हेल्प होती हैं जो फॉरेन गवर्नमेंट्स और इंस्टीटूशन्स द्वारा दी जाती हैं। इनके जरिए छात्र पीएचडी, पोस्ट-डॉक्टोरल रिसर्च या शॉर्ट-टर्म प्रोजेक्ट्स के लिए टॉप ग्लोबल यूनिवर्सिटीज में जा सकते हैं।

स्कॉलरशिप के मुकाबले फेलोशिप में आपको मेंटरशिप और नेटवर्किंग के ज्यादा बेहतर मौके मिलते हैं। ये प्रोग्राम आपको दुनिया के बेहतरीन दिमागों के साथ काम करने का मौका देते हैं।

फेलोशिप्स के शानदार फायदे

ये प्रोग्राम्स फुली फंडेड होते हैं, जिसका मतलब है कि आपका सारा खर्चा सरकार या संस्थान उठाता है।

  • ट्यूशन फीस की माफी: आपको कॉलेज की भारी-भरकम फीस नहीं देनी होगी।
  • महीने का स्टाइपेंड: हर महीने लगभग 1.2 लाख से 2.5 लाख रुपए तक का खर्च मिलता है।
  • हवाई टिकट और वीजा: आने-जाने का हवाई किराया और वीजा का खर्च भी इसमें शामिल है।
  • हेल्थ इंश्योरेंस: विदेश में रहने के दौरान आपका पूरा मेडिकल इंश्योरेंस कवर किया जाता है।
  • रिसर्च ग्रांट: आपके प्रोजेक्ट और कॉन्फरेंस में शामिल होने के लिए अलग से पैसे मिलते हैं।
इतना ही नहीं, आपको इंटरनेशनल हेल्थ इंश्योरेंस और रिसर्च ग्रांट भी दी जाती है। कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए अलग से फंडिंग का प्रावधान भी कई फेलोशिप में होता है।

ये इकनोमिक सिक्योरिटी आपको बिना किसी तनाव के अपने रिसर्च पर ध्यान देने में मदद करती है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर छात्र भी दुनिया की बेहतरीन शिक्षा हासिल कर सकते हैं।

कौन कर सकता है इन फेलोशिप के लिए अप्लाई

इस शानदार फेलोशिप के लिए एलिजिबिलिटी काफी फ्लेक्सिबल रखी गई है।

  • भारतीय नागरिकता होना इन प्रोग्राम्स के लिए पहली और मैंडेटरी मानी जाती है।
  • अगर आप ग्रेजुएशन के आखिरी साल में हैं या मास्टर डिग्री कर रहे हैं, तो आप योग्य हैं।
  • पीएचडी स्कॉलर्स और शुरुआती करियर वाले शोधकर्ता भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • इसके अलावा, जिन प्रोफेशनल्स के पास रिसर्च का थोड़ा अनुभव है, वे भी अपनी किस्मत आजमा सकते हैं।
  • आवेदन के लिए आपका पिछला एकेडमिक रिकॉर्ड काफी मजबूत होना बहुत जरूरी होता है।
  • आपको एक सुपरफिइन रिसर्च प्रपोजल और एक इम्प्रेसिव Statement of Purpose तैयार करना होगा।
  • कुछ प्रोग्राम्स के लिए IELTS या TOEFL की जरूरत होती है, लेकिन कई जगह इसकी छूट भी मिलती है।

कैसे करें आवेदन

अगर आप भी 2026 में विदेश जाना चाहते हैं, तो Govt Fellowship कीतैयारी अभी से शुरू कर दें। सबसे पहले अपनी पसंद की फेलोशिप चुनें। अपने विषय के हिसाब से सही फेलोशिप का चुनाव करना बहुत जरूरी है।

एक मजबूत और यूनिक रिसर्च प्रपोजल तैयार करें जो समाज के लिए उपयोगी हो। उसके पिछले साल के पेपर्स देखें। एक मजबूत रिसर्च प्रपोजल तैयार करें जो समाज की किसी समस्या को हल करता हो।

अपने प्रोफेसरों से अच्छे Letters of Recommendation (LOR) जरूर लिखवा कर तैयार रखें। ध्यान रहे कि ज्यादातर आवेदन अगस्त से मार्च के बीच ही खुले रहते हैं। इसलिए डेडलाइन से पहले अपना फॉर्म भरे और इंटरव्यू की तैयारी करना जरूरी है।

टॉप फेलोशिप जहां आप कर सकते हैं अप्लाई

  • Fulbright Nehru Master Fellowship (USA):
    यह अमेरिका में मास्टर और पीएचडी करने के लिए सबसे बेस्ट प्रोग्राम है। इसमें आपकी ट्यूशन फीस से लेकर हवाई टिकट तक का सारा खर्चा अमेरिकी सरकार उठाती है।
  • DAAD Research Fellowships (Germany):
    अगर आप साइंस या सोशल साइंस में रिसर्च करना चाहते हैं, तो जर्मनी का यह प्रोग्राम (Junior Research Fellowship) बेस्ट है। इसमें आपको भारी-भरकम मंथली स्टाइपेंड के साथ वर्ल्ड-क्लास लैब्स में काम करने का मौका मिलता है।
  • Commonwealth Scholarships (UK):
    ब्रिटेन में पढ़ाई करने के लिए यह भारतीय छात्रों की पहली पसंद है। यह स्कॉलरशिप आपकी पूरी फीस और रहने-खाने का खर्चा कवर करती है, ताकि आप बिना टेंशन पढ़ाई कर सकें।
  • Marie Skłodowska-Curie (Europe):
    ये Leadership Fellowship यूरोप का सबसे ज्यादा पैसा देने वाला रिसर्च प्रोग्राम है। यहां आपको यूरोप के अलग-अलग देशों के बड़े वैज्ञानिकों के साथ काम करने का शानदार ग्लोबल एक्सपोजर मिलता है।
  • JSPS Fellowship (Japan):
    टेक्नोलॉजी और इनोवेशन में रुचि रखने वालों के लिए जापान का यह Fellowship Program नंबर-1 है। जापानी सरकार यहां रिसर्च करने वाले छात्रों को बेहतरीन सुविधाएं और रहने के लिए मंथली अलाउंस देती है।
LINK-

ये खबर भी पढ़ें...

जॉब मार्केट का किंग बनने के लिए कैसे सीखें मेंडरिन भाषा, ये रहे बेस्ट यूट्यूब चैनल्स

TFI Fellowship 2026 से मिलेगी 2 साल की फेलोशिप और लीडरशिप ट्रेनिंग, जानें कैसे

नेशन बिल्डिंग का हिस्सा बनें, Gandhi Fellowship 2026 में करें अप्लाई

Google PhD Fellowship: भारत में होनहार छात्रों को गूगल दे रहा फेलोशिप, ऐसे करें अप्लाई

Tags:
  • Fellowship Program
  • Junior Research Fellowship
  • Fulbright Nehru Master Fellowship
  • fellowship
  • Govt Fellowship
  • Leadership Fellowship
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं