Aspire Leaders Program में 9 हफ्ते के ऑनलाइन कोर्स से बनें ग्लोबल लीडर

Aspire Leaders Program 2026 एक फ्री 9-वीक ऑनलाइन कोर्स है। इसमें हार्वर्ड फैकल्टी से सीखने, सर्टिफिकेट और 1 लाख तक की ग्रांट जीतने का मौका मिलता है। अभी अप्लाई करें।

author-image
Kaushiki
New Update
Aspire Leaders Program

अगर आप एक पावरफुल लीडर बनने का सपना देखते हैं, तो Aspire Institute आपके लिए एक शानदार अवसर लाया है। ये पूरी तरह से फ्री 9 वीक ऑनलाइन लीडरशिप प्रोग्राम है। इसे हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर्स ने डिजाइन किया है।

ये प्रोग्राम मेनली उन टैलेंटेड युथ के लिए है जो पहली बार कॉलेज जा रहे हैं या कम इनकम वाले बैकग्राउंड से आते हैं। इस प्रोग्राम में आपको वर्ल्ड-क्लास एजुकेशन, ग्लोबल नेटवर्क और सर्टिफिकेट मिलता है। इसके साथ-साथ प्रोजेक्ट्स के लिए एक लाख रुपए तक की ग्रांट जीतने का मौका भी मिलता है।

कौन कर सकता है अप्लाई

इस प्रोग्राम में हिस्सा लेने के लिए कुछ शर्तें हैं। आपकी एज 18 से 29 साल के बीच होनी चाहिए। ये विशेषकर लो इनकम वाले परिवारों के लिए है। फर्स्ट-जेनरेशन कॉलेज स्टूडेंट्स भी इसमें आवेदन कर सकते हैं। आप किसी भी विषय या फील्ड के छात्र हो सकते हैं। कॉलेज पूरा कर चुके युथ भी इसके पात्र हैं।

इस कोर्स को करने के बहुत सारे फायदे हैं। आपको हार्वर्ड के स्टडी मॉड्यूल्स का एक्सेस मिलेगा। ये आपकी क्रिटिकल थिंकिंग और प्रॉब्लम सॉल्विंग बढ़ाएगा। ये एक ग्लोबल नेटवर्क बनाने का अच्छा मौका है। आपको हार्वर्ड फैकल्टी द्वारा साइन किया हुआ सर्टिफिकेट मिलेगा।

क्या-क्या फायदे हैं

सीखने के अलावा यहां पैसे की मदद भी मिलेगी। आप एक लाख रुपए तक की ग्रांट के लिए अप्लाई कर सकते हैं। ये पैसा आपके सोशल इम्पैक्ट प्रोजेक्ट्स के लिए होगा।

इसके लिए आपको अपना एक प्रोजेक्ट प्रपोजल देना होगा। साथ ही आपको एक्सपर्ट्स से मेंटरशिप भी मिलेगी। ये स्टार्टअप या आइडिया के लिए बेस्ट है।

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले Aspire Leaders Program 2026इंटर्नशिप स्कीम की वेबसाइट पर लॉगिन करें। 
  • अगर अकाउंट नहीं है, तो नया रजिस्ट्रेशन करें। 
  • इसके बाद Aspire Leaders Program 2026 सर्च करें। 
  • Start Application बटन पर क्लिक करके फॉर्म भरें। 
  • अपनी सारी जानकारी सही-सही दर्ज करना जरूरी है। 
  • अंत में फॉर्म सबमिट करके कन्फर्मेशन करें। 
  • इंटर्नशिप प्रोग्राम में आवेदन की आखिरी तारीख 16 मार्च 2026 है।

ये खबरें भी पढ़ें...

इंटर्नशिप में काम के साथ होगी कमाई, करना होगा PM Internship Yojna में आवेदन

NASA Internship 2026 कॉलेज स्टूडेंट्स को दे रहा स्पेस रिसर्च में करियर बनाने का मौका

Internship Importance: जॉब से पहले चाहिए प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस, तो इंटर्नशिप करना है जरूरी

कॉलेज स्टूडेंट्स को ISRO Internship 2026 दे रहा 21 दिनों की ट्रेनिंग का मौका, करें अप्लाई

internship इंटर्नशिप इंटर्नशिप स्कीम इंटर्नशिप प्रोग्राम
Advertisment