EY Internship दे रहा टेक्नोलॉजी के फील्ड में करियर शुरू करने का मौका, ऐसे करें अप्लाई

Kaushiki | Apr 28, 2025, 12:44 IST
Share
EY इंटर्नशिप 2025
EY इंटर्नशिप 2025

EY Internship 2025 टेक्नोलॉजी और डेटा एनालिटिक्स में करियर बनाने का शानदार मौका है। टेक्नोलॉजी फील्ड में करियर बनाने वाले छात्र इस पेड इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं।

EY Internship 2025 उन छात्रों के लिए एक शानदार मौका है, जो टेक्नोलॉजी और डेटा एनालिटिक्स के फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं। यह इंटर्नशिप प्रोग्राम Ernst & Young (EY) कंपनी ने शुरू किया गया है, जो दुनिया की टॉप प्रोफेशनल सर्विसेज कंपनियों में से एक है।

तो अगर आप Python, SQL और Power BI जैसी स्किल्स जानते हैं और बड़े ग्लोबल प्रोजेक्ट्स पर काम करना चाहते हैं, तो यह मौका आपके लिए है। इस इंटर्नशिप के लिए सैलरी भी दी जाएगी, लेकिन अमाउंट अभी घोषित नहीं की गई है।

इस इंटर्नशिप के लिए भारतीय स्टूडेंट्स भी आवेदन कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें... LLB Internship 2025: फ्री में ऑनलाइन पॉलिसी सीखने का मौका, आवेदन की अंतिम तिथि आज

🏢 EY (Ernst & Young) क्या है

EY (Ernst & Young) एक मेजर इंटरनेशनल प्रोफेशनल सर्विसेज नेटवर्क है, जिसका हेडक्वार्टर्स लंदन, इंग्लैंड में है। EY को विश्व की चार सबसे बड़ी अकाउंटिंग कंपनियों (Big Four) Deloitte, KPMG और PwC के साथ गिना जाता है। EY मेनली ऑडिटिंग, टैक्स, कंसल्टेंसी और एडवाइजरी सर्विसेज देती है। रीसेंट इयर्स में, EY ने मैनेजमेंट, लॉजिस्टिक्स, HR, टेक्नोलॉजी और फाइनेंशियल कंसल्टिंग जैसे क्षेत्रों में भी अपनी पकड़ मजबूत की है।

🧑‍💻 रोल्स और रेस्पॉन्सिबिलिटीज

  • Python का उपयोग कर डेटा एनालिटिक्स सॉल्यूशन्स बनाना और लागू करना।
  • ETL प्रोसेस में डाटा को तैयार करना और एनालिसिस के लिए मैनेज करना।
  • Power BI की मदद से डैशबोर्ड और रिपोर्ट तैयार करना।
  • डेटा एनालिसिस कर जरूरी ट्रेंड्स और इनसाइट्स खोजना।
  • टीम के साथ मिलकर डेटा रिक्वायरमेंट्स को समझना और कस्टमाइज्ड सॉल्यूशन्स बनाना।
  • डेटा क्वालिटी बनाए रखने के लिए वेलिडेशन और क्लीनिंग करना।
  • एनालिटिक्स वर्कफ्लो और रिजल्ट्स का डाक्यूमेंटेशन करना।
  • डेटा विज़ुअलाइज़ेशन और एनालिटिक्स टूल्स की नई तकनीकों से अपडेट रहना।
  • बिजनेस डेवेलपमेंट गतिविधियों में हिस्सा लेना और नए प्रपोजल बनाना।
  • टीम की मदद के लिए अन्य असाइनमेंट्स भी करना।
ये खबर भी पढ़ें...Microsoft Internship 2025: AI और मशीन लर्निंग में करियर बनाने का मौका, जल्द करें आवेदन

📋 एलिजिबिलिटी

  • Python प्रोग्रामिंग का अच्छा बेसिक नॉलेज होना चाहिए।
  • Power BI की जानकारी हो या सीखने के लिए तैयार रहें।
  • SQL और रिलेशनल डेटाबेस की बेसिक समझ हो।
  • एनालिटिकल माइंडसेट और प्रोब्लम सॉल्विंग स्किल्स होनी चाहिए।
  • टीम के साथ और अकेले दोनों तरीके से काम करने की क्षमता हो।
  • अच्छी कम्युनिकेशन स्किल्स हो, डेटा कॉन्सेप्ट्स को आसान भाषा में समझा सकें।

💸 स्टाइपेंड (Stipend)

  • यह एक पेड इंटर्नशिप है।
  • स्टाइपेंड की राशि का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन पेमेंट किया जाएगा।

📝 आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं।
  • 'Apply Now' बटन पर क्लिक करें।
  • अगर नया यूजर हैं तो रजिस्टर करें या Gmail/मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी डॉक्युमेंट्स अपलोड करें।
  • फॉर्म को सबमिट करें।
summer internship | internship scheme | internship opportunity | Internship2025 | इंटर्नशिप स्कीम | समर इंटर्नशिपएजुकेशन न्यूज

ये खबर भी पढ़ें...

Army Internship 2025 : आर्मी में होना है शामिल, तो इस इंटर्नशिप में आज ही करें आवेदन

MeitY Internship 2025: भारतीय छात्रों के लिए फ्री में ब्लॉकचैन और AI में काम करने का मौका

Tags:
  • एजुकेशन न्यूज
  • internship
  • इंटर्नशिप
  • Python
  • इंटर्नशिप स्कीम
  • internship scheme
  • समर इंटर्नशिप
  • summer internship
  • internship opportunity
  • Internship2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज