Infosys Internship स्टूडेंट्स को दे रहा टेक्निकल स्किल्स बढ़ाने का मौका, 2 जून तक करें अप्लाई
Kaushiki | May 29, 2025, 12:24 IST
infosys internship 2025
इंफोसिस स्प्रिंगबोर्ड इंटर्नशिप 2025 में छात्रों को वास्तविक प्रोजेक्ट्स पर काम करने और इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स से सीखने का मौका दे रहा है। यह 8 सप्ताह की वर्चुअल इंटर्नशिप तकनीकी कौशल बढ़ाने और करियर को मजबूत बनाने के लिए एक बेहतरीन अवसर है।
इंफोसिस ने अपनी स्प्रिंगबोर्ड इंटर्नशिप प्रोग्राम का 6th एडिशन लॉन्च कर दिया है। यह इंटर्नशिप उन छात्रों के लिए है जो अपने पसंदीदा तकनीकी क्षेत्र में असली प्रोजेक्ट पर काम करना चाहते हैं और इंडस्ट्री के एक्सपर्ट्स से सीखना चाहते हैं।
इस प्रोग्राम में पिछले साल भी कई छात्रों ने भाग लिया था और उन्होंने टेक्निकल और प्रोफेशनल दोनों तरह की नई स्किल्स हासिल कीं। इससे उनके करियर को बहुत फायदा हुआ। तो ऐसे में यह एक बढ़िया मौका है अपने एक्सपीरियंस और नॉलेज को बढ़ाने का।
इंफोसिस भारत की एक बड़ी आईटी कंपनी है जो सॉफ्टवेयर बनाती है और डिजिटल सेवाएं देती है। इसका मेन ऑफिस बेंगलुरु में है। यह कंपनी दुनियाभर के ग्राहकों को नई टेक्नोलॉजी और सोलूशन्स देती है।
इंफोसिस में बहुत सारे लोग काम करते हैं और यह नई नौकरियां भी देती है। कंपनी की सफलता में इसके CEO सलीम पठानिया का बड़ा योगदान है। उन्होंने इंफोसिस को डिजिटल और क्लाउड टेक्नोलॉजी में आगे बढ़ाया है।
Click here to apply for Infosys Springboard Internship 2025
CLICK HERE ON LOGIN
ये खबर भी पढ़ें...Flipkart Internship 2025 : घर बैठे फ्लिपकार्ट छात्रों को दे रहा है काम का बेहतरीन मौका
Internship2025 | internship opportunity | internship scheme | Internship for graduates | Infosys company | समर इंटर्नशिप | इंटर्नशिप स्कीम
इस प्रोग्राम में पिछले साल भी कई छात्रों ने भाग लिया था और उन्होंने टेक्निकल और प्रोफेशनल दोनों तरह की नई स्किल्स हासिल कीं। इससे उनके करियर को बहुत फायदा हुआ। तो ऐसे में यह एक बढ़िया मौका है अपने एक्सपीरियंस और नॉलेज को बढ़ाने का।
इंटर्नशिप में क्या मिलेगा
- डीप टेक्निकल नॉलेज: चुने हुए क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव मिलेगा।
- प्रोजेक्ट बेस्ड सीखना: असली प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका।
- विशेषज्ञों से मार्गदर्शन: इंडस्ट्री लीडर्स से सीखने का अवसर।
- वर्चुअल कनेक्ट: 8 हफ्तों की ऑनलाइन इंटर्नशिप के दौरान कॉलेज भी जारी रख सकते हैं।
- टेक्नोलॉजी लर्निंग प्रोग्राम्स: तकनीकी कौशल बढ़ाने के लिए विशेष कोर्सेस।
कौन कर सकता है आवेदन
12वीं या पास एक्वुवैलेन्ट एग्जाम छात्र जो वर्तमान में ग्रेजुएशन या पोस्ट-ग्रेजुएशन कर रहे हैं या कर चुके हैं।
इंटर्नशिप के लिए 8 सप्ताह की कमिटमेंट जरूरी है।
पूर्व में इंटर्नशिप पूरी कर चुके या कामकाजी पेशेवर आवेदन नहीं कर सकते।
शॉर्टलिस्टिंग प्रक्रिया
- एनरोलमेंट की अंतिम तिथि: 2 जून 2025 तक।
- केवल वैलिड इंफोसिस स्प्रिंगबोर्ड रजिस्टर्ड ईमेल ID से आवेदन करें।
- मोबाइल नंबर से आवेदन स्वीकार नहीं होगा।
- एनरोलमेंट फॉर्म: ध्यान से भरें, बाद में बदलाव नहीं होगा।
- कोर्स पूरा करना: चयन के लिए नामांकन के साथ कनेक्टेड टेक्निकल फील्ड के कोर्स 30 जून तक पूरे करना जरूरी है।
- पहले आओ, पहले पाओ: सीमित सीटों के कारण कोर्स पूरा करने की तारीख से शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी।
इंटर्नशिप के बाद की प्रक्रिया
- सिलेक्टेड इंटर्न्स को विभिन्न बैचों में बांटा जाएगा।
- बैच बदलने की अनुमति नहीं होगी।
- ईमेल पर अपडेट्स और सेशन की जानकारी नियमित चेक करें, स्पैम फोल्डर भी देखें।
- मेंटर के साथ ऑनलाइन सेशंस में नियमित उपस्थिति जरूरी है।
- छुट्टी लेने के लिए पहले अनुमति लें।
- सभी असाइनमेंट समय पर पूरे करें।
- इंटर्नशिप 4 माइलेजस्टोन (2 हफ्ते के चरण) में बंटी होगी, जिनके स्कोर के आधार पर सर्टिफिकेट मिलेगा
कैसे करें आवेदन
- अपनी पसंदीदा तकनीकी शाखा चुनें जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एंगुलर फुल स्टैक, पाइथन, जावा टेक स्टैक या डेटा विजुअलाइजेशन।
- 2 जून 2025 तक सेल्फ नामिनेशन पूरा करें।
- प्लेटफॉर्म पर रजिस्टर जरूर करें, बिना रजिस्ट्रेशन आवेदन स्वीकार नहीं होगा।
- चुने हुए फील्ड के कोर्स 30 जून तक पूरा करें।
इंफोसिस क्या है
इंफोसिस में बहुत सारे लोग काम करते हैं और यह नई नौकरियां भी देती है। कंपनी की सफलता में इसके CEO सलीम पठानिया का बड़ा योगदान है। उन्होंने इंफोसिस को डिजिटल और क्लाउड टेक्नोलॉजी में आगे बढ़ाया है।
Click here to apply for Infosys Springboard Internship 2025
CLICK HERE ON LOGIN
ये खबर भी पढ़ें...Flipkart Internship 2025 : घर बैठे फ्लिपकार्ट छात्रों को दे रहा है काम का बेहतरीन मौका
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari