Jawaharlal Nehru Jayanti: जेल में बिताए 3259 दिन, फिर भी नहीं टूटा हौसला, जानें चरखा, किताबें और कलम कैसे बनीं नेहरू की ताकत

Kaushiki | Published:
Share
जेल की सलाखें भी नहीं रोक पाईं नेहरू की कलम, जानें 3259 दिनों के संघर्ष की कहानी
जेल की सलाखें भी नहीं रोक पाईं नेहरू की कलम, जानें 3259 दिनों के संघर्ष की कहानी

Jawaharlal Nehru Jayanti: भारत के पहले प्रधानमंत्री, जवाहरलाल नेहरू ने आजादी की लड़ाई में तीन हजार 259 दिन जेल में बिताए। इन सालों में उन्होंने चरखा चलाया और किताबें लिखीं। कसरत की और अंग्रेजी हुकूमत के अत्याचारों का सामना किया। ये उनके संघर्ष और त्याग की अमर कहानी है। यहीं जन्म हुआ उनकी टाइमलेस्स क्रिएशन डिस्कवरी ऑफ इंडिया का।

आजादी की लड़ाई के महानायक पंडित जवाहरलाल नेहरू की कहानी सिर्फ रैलियों और भाषणों तक सीमित नहीं है। उनकी जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा, तकरीबन तीन हजार 259 दिन, अंग्रेजों की अंधेरी जेलों की सलाखों के पीछे गुजरा। सोचिए, 9 साल।

यह वो समय था जब जेल की कोठरी उनके लिए तपस्या स्थल बन गई थी। जहां एक तरफ उन्होंने चरखा चलाया, वहीं दूसरी तरफ अकेलेपन को किताबों और कसरत से हराया। यह कहानी है उस अदम्य हौसले की, जिसने जेल की दीवारों के पार भी भारत के भविष्य को संजोया। आज 14 नवंबर उनके जन्मदिन के मौके पर आइए जानें उनसे जुड़ी कुछ रोचक बातें...

नेहरू के जेल में बिताए दिनों के किस्से
नेहरू के जेल में बिताए दिनों के किस्से

पहली गिरफ्तारी और स्वर्ग का नजरिया

बात है 1921 की। जब देश में खद्दर, चरखा और गांधी टोपी का जोर था। नेहरू के बनाए वॉलंटियर दल ने अंग्रेज सरकार के खिलाफ हड़तालों का माहौल बना रखा था। 6 दिसंबर 1921 को मोतीलाल नेहरू और जवाहरलाल नेहरू को इलाहाबाद के आनंद भवन से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

यह नेहरू की पहली गिरफ्तार थी। उन्हें लखनऊ ले जाया गया और 6 महीने की सजा हुई। पर एक टेक्निकल गलती की वजह से उन्हें 3 महीने में ही छोड़ दिया गया। लेकिन नेहरू तो आजादी के लिए पागल थे। बाहर निकलते ही फिर से रैलियों और विरोध प्रदर्शनों में जुट गए।

नेहरू के जेल में बिताए दिनों के किस्से
नेहरू के जेल में बिताए दिनों के किस्से

नतीजा क्या निकला

नतीजा? तीन महीने के अंदर दोबारा अरेस्ट। इस बार उन्होंने कोर्ट में अपना जुर्म मानने से मना कर दिया और एक दमदार बयान दिया। उन्होंने कहा, "दरअसल, जेल हमारे लिए स्वर्ग जैसी जगह हो गई है।

जब से हमारे प्रिय संत जैसे नेता (महात्मा गांधी) को सजा सुनाई गई है, ये हमारे लिए तीर्थस्थान बन गई है।" नेहरू खुद चाहते थे कि उन्हें लंबी सजा मिले क्योंकि उन्हें लग रहा था कि पिता मोतीलाल अभी भी जेल में हैं और वो बाहर रहकर अकेले हैं।

नेहरू के जेल में बिताए दिनों के किस्से
नेहरू के जेल में बिताए दिनों के किस्से

जेल का रूटीन: कसरत, सूत कातना और पढ़ना

जब उन्हें 18 महीने की सजा मिली, तो उन्होंने जेल की नीरसता को दूर करने के लिए एक पक्का रूटीन बनाया। जैसे

  • कसरत:
    वो भोर होते ही उठते, जेल की दीवारों के पास एक मील तक दौड़ लगाते। फिर तेजी से चहलकदमी करते।
  • शीर्षासन:
    उनका पसंदीदा योगासन शीर्षासन था, जो उन्हें शारीरिक और मानसिक स्फूर्ति देता था।
  • चरखा:
    वह अपना ज्यादातर समय सूत कातने में बिताते थे। 6 महीने के प्रवास में उन्होंने तकरीबन 30 हजार गज सूत काटा।
  • पढ़ाई:
    उन्हें इतिहास, यात्रा साहित्य और रोमांटिक कविताएं पढ़ना बहुत पसंद था।
नेहरू के जेल में बिताए दिनों के किस्से
नेहरू के जेल में बिताए दिनों के किस्से

नाभा जेल का बुरा हाल और मां-पत्नी का अपमान

1923 में, नेहरू तीसरी बार तब जेल गए जब वो पंजाब के नाभा में एक सिख जत्थे के साथ प्रवेश कर रहे थे। उन्होंने प्रशासन का आदेश मानने से साफ मना कर दिया। इस गिरफ्तारी का किस्सा नेहरू की आत्मकथा में दर्ज है।

उन्हें और उनके साथियों को गिरफ्तार करके, हथकड़ियां और बेड़ियां पहनाई गईं। थर्ड क्लास के डिब्बे में बैठा दिया गया। नाभा जेल के हालात इतने खराब थे कि उन्हें दो दिन तक नहाने और कपड़े बदलने तक नहीं दिए गए।

नेहरू के जेल में बिताए दिनों के किस्से
नेहरू के जेल में बिताए दिनों के किस्से

जब जेलर ने किया अपमान

सबसे ज्यादा तकलीफदेह दौर तब आया जब 1931-32 के आस-पास नेहरू को नैनी और फिर बरेली जेल में रखा गया। अप्रैल 1932 में एक लाठीचार्ज में उनकी मां बुरी तरह घायल हो गईं।

जब उनकी पत्नी कमला नेहरू और मां उनसे जेल में मिलने आईं, तो जेलर ने उनका अपमान किया और बातचीत लिखने लगा। इससे नेहरू इतने नाराज हुए कि उन्होंने एक महीने के लिए किसी से भी मिलने से मना कर दिया। क्योंकि वो जेलर को अपनी मां और पत्नी को अपमानित करने का एक और मौका नहीं देना चाहते थे।

UAE की अविश्वसनीय यात्रा: मोती बेचने वाले देश से वैश्विक व्यापार और पर्यटन केंद्र बनने तक | UAE's Incredible Journey: From a Pearl-Selling Nation to a Global Trade and Tourism Hub
एक कर्ज ने बदल दी दुबई की तकदीर, कभी मोती बेचकर होता था गुजारा, पर आज दुबई कैसे हो गया इतना अमीर ?
01 Nov 2026 ,
By Manya Jain
आज दुबई का नाम सुनते ही आलीशान इमारतें याद आती हैं। चमचमाती सड़कें और बड़े-बड़े शॉपिंग मॉल नजर आने लगते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, दुबई पहले ऐसा बिल्कुल नहीं था? एक वक्त था, जब यहां जिंदगी बेहद मुश्किल हुआ करती थी। लोग मछलियां पकड़ते थे और समुद्र से मोती निकालते थे। इसी से उनके घर का चूल्हा जलता था।
आज दुबई का नाम सुनते ही आलीशान इमारतें याद आती हैं। चमचमाती सड़कें और बड़े-बड़े शॉपिंग मॉल नजर आने लगते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, दुबई पहले ऐसा बिल्कुल नहीं था? एक वक्त था, जब यहां जिंदगी बेहद मुश्किल हुआ करती थी। लोग मछलियां पकड़ते थे और समुद्र से मोती निकालते थे। इसी से उनके घर का चूल्हा जलता था।

गिलहरी, कुत्ते और डिस्कवरी ऑफ इंडिया

जेल की तन्हाई में नेहरू ने प्रकृति से दोस्ती कर ली थी। देहरादून जेल में, उनका दिल गिलहरियों की अठखेलियों को देखने में लगता था। उन्होंने दो कुत्तों को भी पाल लिया था। यहां तक कि उनकी कोठरी में आने वाले सांपों, बिच्छुओं और कनखजूरों का भी आना-जाना लगा रहता था।

सबसे लम्बा स्टे और ग्रेट क्रिएशन

नेहरू ने अपनी जिंदगी का सबसे लंबा और लगातार जेल का समय अहमदनगर जेल में बिताया। 9 अगस्त 1942 से लेकर 15 जून 1945 तक - कुल 1040 दिन।

यह वो समय था जब कांग्रेस की पूरी वर्किंग समिति एक साथ बंद थी। इस लम्बे प्रवास के दौरान, तनाव और तीखी बहसें भी होती थीं। इस तनाव से बचने के लिए, नेहरू बागवानी करते, बीमारों की तीमारदारी करते, और बैडमिंटन-वॉलीबॉल खेलते थे।

इन्हीं कठिन सालों में, नेहरू ने जून 1934 में अपनी आत्मकथा लिखनी शुरू की। 1944 में अपनी अधूरी किताब को पूरा किया। ये बाद में दुनिया की महानतम किताबों में से एक बनी - 'डिस्कवरी ऑफ इंडिया' (भारत एक खोज)।

इन 3,259 दिनों में नेहरू ने हमें सिखाया कि संघर्ष सिर्फ सड़कों पर नहीं, जेल की कोठरियों में भी जारी रहता है। जहां किताबें और चरखा आजादी के सबसे मजबूत हथियार बन जाते हैं।

अनुज श्रीवात्री बने भारत के 100वें ग्रैंडमास्टर, फिलीपींस में जीता खिताब | Anuj Shrivatri becomes India's 100th Grandmaster, wins title in Philippines
MP के कटनी से निकला शतरंज का सितारा, भारत के 100वें चेस ग्रैंडमास्टर बने अनुज श्रीवात्री; PM मोदी ने दी बधाई
10 Nov 2026 ,
By Arohi Raj
दिवाली के मौके पर भारत को एक बड़ी खेल उपलब्धि मिली है। मध्य प्रदेश के अनुज श्रीवात्री ने देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने फिलीपींस में आयोजित शतरंज चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है। इस जीत के साथ भारत को अपना 100वां चेस ग्रैंडमास्टर मिला है। बता दें अनुज ने सातवीं आसियान प्लस इंडिविजुअल ओपन शतरंज चैंपियनशिप 2026 में जीत हासिल की।
दिवाली के मौके पर भारत को एक बड़ी खेल उपलब्धि मिली है। मध्य प्रदेश के अनुज श्रीवात्री ने देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने फिलीपींस में आयोजित शतरंज चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है। इस जीत के साथ भारत को अपना 100वां चेस ग्रैंडमास्टर मिला है। बता दें अनुज ने सातवीं आसियान प्लस इंडिविजुअल ओपन शतरंज चैंपियनशिप 2026 में जीत हासिल की।

जवाहरलाल नेहरू की चिट्ठियों से जुड़ी 10 रोचक बातें

  • जेल से शिक्षा:
    नेहरू जी ने अपनी बेटी इंदिरा गांधी को जेल में रहते हुए सैकड़ों चिट्ठियां लिखी थीं। यह तब था जब वह देश की आजादी की लड़ाई लड़ रहे थे।
  • विश्व इतिहास का ज्ञान:
    इन चिट्ठियों में उन्होंने इंदिरा को दुनिया के इतिहास, विज्ञान और संस्कृति के बारे में सरल भाषा में ज्ञान दिया था।
  • 'लेटर्स फ्रॉम ए फादर टु हिज डॉटर':
    उनकी लिखी हुई चिट्ठियों का संग्रह एक प्रसिद्ध पुस्तक के रूप में प्रकाशित हुआ।
  • पुस्तक का उद्देश्य:
    इस किताब का मुख्य उद्देश्य इंदिरा को किताबों के बजाय पिता से सीधा ज्ञान प्राप्त कराना था।
नेहरू के जेल में बिताए दिनों के किस्से
नेहरू के जेल में बिताए दिनों के किस्से

जवाहरलाल नेहरू और भारत में वैज्ञानिक विकास

  • 'डिस्कवरी ऑफ इंडिया' की प्रेरणा:
    उनकी एक और प्रसिद्ध पुस्तक 'डिस्कवरी ऑफ इंडिया' का विचार भी जेल में लिखी गई लंबी चिट्ठियों से ही आया था।
  • सादगी और निजी बातें:
    नेहरू जी ने अपनी चिट्ठियों में बड़ी-बड़ी बातों के साथ-साथ छोटी-छोटी और निजी बातें भी शामिल की थीं।
  • नैतिक मूल्यों पर जोर:
    इन पत्रों में उन्होंने इंदिरा को नैतिक मूल्यों, सत्य और अहिंसा के महत्व को समझाया था।
  • साहित्यिक महत्व:
    नेहरू जी की चिट्ठियों को सिर्फ ऐतिहासिक नहीं, बल्कि उच्च साहित्यिक महत्व वाला भी माना जाता है।
  • 'विश्व इतिहास की झलक' (Glimpses of World History):
    यह उनकी चिट्ठियों का एक और बहुत बड़ा संग्रह है, जो विश्व इतिहास को दर्शाता है।
  • कॉरेस्पोंडेंस का माध्यम:
    नेहरू जी ने अपनी चिट्ठियों को अपनी बेटी के साथ भावनात्मक और बौद्धिक जुड़ाव बनाए रखने का सबसे बड़ा माध्यम बनाया था।
ये (जवाहरलाल नेहरू जन्मदिन)अनसुने किस्से हमें सिखाते हैं कि बड़े पद पर होने के बावजूद, अपनी नैतिक जिम्मेदारियों को नहीं भूलना चाहिए। जवाहरलाल नेहरू सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि सादा जीवन उच्च विचार के सच्चे प्रतीक भी थे।

References

  • Discovery of India by Nehru
  • M. J. Akbar. (1988). Nehru: The Making of India. Viking.
  • S. Gopal. (1975). Jawaharlal Nehru: A Biography (Vol. 1-3). Oxford University Press.
  • Bipan Chandra. (2000). India Since Independence. Penguin Books.
  • Government of India, Nehru Memorial Museum & Library archives.
छत्तीसगढ़ी भाषा का बदलता स्वरूप: क्या डिजिटल युग में लुप्त हो रही हैं स्थानीय बोलियां? | Changing Nature of Chhattisgarhi Language: Are Local Dialects Disappearing in the Digital Age?
छत्तीसगढ़ के 26 साल : हमारी बोली बची, लेकिन क्या अगली पीढ़ी उसे बोलती है, नई पीढ़ी से दूर हो रही हैं छत्तीसगढ़ की बोलियां
01 Nov 2026 ,
By Arun Tiwari
छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस पर एक अहम सवाल उठा है। राज्य की सांस्कृतिक पहचान की आधार रही स्थानीय भाषाएं और बोलियां नई पीढ़ी तक किस रूप में पहुंच रही हैं। यह छत्तीसगढ़ी भाषा के भविष्य का सवाल है। छत्तीसगढ़ को अलग राज्य बने 26 साल हो गए हैं। राज्य का गठन 1 नवंबर 2000 को हुआ था।
छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस पर एक अहम सवाल उठा है। राज्य की सांस्कृतिक पहचान की आधार रही स्थानीय भाषाएं और बोलियां नई पीढ़ी तक किस रूप में पहुंच रही हैं। यह छत्तीसगढ़ी भाषा के भविष्य का सवाल है। छत्तीसगढ़ को अलग राज्य बने 26 साल हो गए हैं। राज्य का गठन 1 नवंबर 2000 को हुआ था।
Tags:
  • Jawaharlal Nehru Jayanti 2026
  • जवाहरलाल नेहरू जयंती
  • Nehru Jayanti
  • Children's Day 2026
  • चाचा नेहरू
  • Jawaharlal Nehru Jail Life
  • नेहरू के 3259 दिन जेल में
  • Discovery of India
  • नेहरू की प्रेरक कहानी
  • Jawaharlal Nehru Freedom Struggle
MP के PWD में फिर बड़े फेरबदल की सुगबुगाहट, वर्मा की विदाई और बघेल की एंट्री की चर्चा; कई अफसरों के बदल सकते हैं प्रभार

By Ramanand Tiwari

MP के PWD में फिर बड़े फेरबदल की सुगबुगाहट, वर्मा की विदाई और बघेल की एंट्री की चर्चा; कई अफसरों के बदल सकते हैं प्रभार
उज्जैन महाकाल मंदिर में विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष की बन गई रील, कंपनी पर लगा जुर्माना

By Sanjay Gupta

उज्जैन महाकाल मंदिर में विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष की बन गई रील, कंपनी पर लगा जुर्माना
CBI के बाद ED के शिकंजे में सौरभ चंद्राकर, महादेव सट्टा नेटवर्क और करोड़ों के लेनदेन पर होगी पूछताछ

By Arun Tiwari

CBI के बाद ED के शिकंजे में सौरभ चंद्राकर, महादेव सट्टा नेटवर्क और करोड़ों के लेनदेन पर होगी पूछताछ
हाईकोर्ट के फर्जी आदेशों से 129 वेबसाइटें ब्लॉक, अब केंद्र की जांच, राजस्थान में कोर्ट के पोर्टल पर भी मिले नकली आदेश

By Raghvendra Singh Rathore

हाईकोर्ट के फर्जी आदेशों से 129 वेबसाइटें ब्लॉक, अब केंद्र की जांच, राजस्थान में कोर्ट के पोर्टल पर भी मिले नकली आदेश
इंदौर बीजेपी की सियासत में एक तस्वीर से हलचल! रमेश मेंदोला से मिले मालिनी गौड़ और गौरव रणदिवे

By Sanjay Gupta

इंदौर बीजेपी की सियासत में एक तस्वीर से हलचल! रमेश मेंदोला से मिले मालिनी गौड़ और गौरव रणदिवे
दिव्यांग बच्चों के नाम रही जीतू पटवारी की दिवाली! 100 से ज्यादा को फाइव स्टार होटल में खिलाया पसंदीदा खाना

By The Sootr

दिव्यांग बच्चों के नाम रही जीतू पटवारी की दिवाली! 100 से ज्यादा को फाइव स्टार होटल में खिलाया पसंदीदा खाना
मंत्रालय में दो अवर सचिव और तीन अनुभाग अधिकारी बदले, किसी को PWD तो किसी को गृह और आदिम जाति विकास की जिम्मेदारी

By VINAY VERMA

मंत्रालय में दो अवर सचिव और तीन अनुभाग अधिकारी बदले, किसी को PWD तो किसी को गृह और आदिम जाति विकास की जिम्मेदारी